logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प बस्ती। शिक्षा के प्रति जागरूकता और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय हाईस्कूल कलवारी एहतमाली, बहादुरपुर बस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूल परिसर से कलवारी चौराहे तक और वहां से बाजार के विभिन्न गली-मोहल्लों में भ्रमण कर आम जनमानस को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारों के साथ बच्चों ने “हर बच्चा स्कूल जाए, देश का भविष्य उज्ज्वल बनाए” जैसे संदेश देकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। “स्कूल चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर घर तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल, चंद्र लाल, विनय वर्मा, सर्वेश पटेल, सुभाष कुमार, सहायक अध्यापक, अतुल कुमार (कनिष्ठ सहायक) सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ की शत-प्रतिशत सहभागिता रही। सभी ने मिलकर शिक्षा के इस महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना और अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। बस्ती से सुनील दुबे की रिपोर्ट

1 day ago
user_AM NEWS NATIONAL
AM NEWS NATIONAL
Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
1 day ago

“स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली, शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प बस्ती। शिक्षा के प्रति जागरूकता और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय हाईस्कूल कलवारी एहतमाली, बहादुरपुर बस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूल परिसर से कलवारी चौराहे तक और वहां से बाजार के विभिन्न गली-मोहल्लों में भ्रमण कर आम जनमानस को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारों के साथ बच्चों ने “हर बच्चा स्कूल जाए, देश का भविष्य उज्ज्वल बनाए” जैसे संदेश देकर लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया। रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंड ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। “स्कूल चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर घर तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल, चंद्र लाल, विनय वर्मा, सर्वेश पटेल, सुभाष कुमार, सहायक अध्यापक, अतुल कुमार (कनिष्ठ सहायक) सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं स्टाफ की शत-प्रतिशत सहभागिता रही। सभी ने मिलकर शिक्षा के इस महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बना और अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। बस्ती से सुनील दुबे की रिपोर्ट

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली सरकार में मंत्री Parvesh Verma ने मुकरबा चौक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली सरकार में मंत्री Parvesh Verma ने मुकरबा चौक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • Post by Balendra ji Paswan
    4
    Post by Balendra ji Paswan
    user_Balendra ji Paswan
    Balendra ji Paswan
    Local Politician रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजा जाटव ने किया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इस शोभा यात्रा की खास बात रही कि इसमें हर धर्म और समाज के लोग एक साथ शामिल हुए। राजा जाटव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पूरे देश को एकता और भाईचारे का संदेश देना है। नीले झंडों, "जय भीम" के नारों और बैंड-बाजों के साथ मंगोलपुरी का माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    1
    राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र में 135वीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजा जाटव ने किया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
इस शोभा यात्रा की खास बात रही कि इसमें हर धर्म और समाज के लोग एक साथ शामिल हुए। राजा जाटव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पूरे देश को एकता और भाईचारे का संदेश देना है।
नीले झंडों, "जय भीम" के नारों और बैंड-बाजों के साथ मंगोलपुरी का माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    खमेनेई के निधन पर ईरान एंबेसी द्वारा आयोजित शोक सभा धर्मगुरुओं,भारत सरकार के विदेश राज्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के अलावा और राष्ट्रीय लोकमत केंद्र के मार्गदर्शक आरएसएस विचारक सुनील पांडेयजी और राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार दुबे भी हुए शामिल। ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हामिद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खमेनेई ने विश्व में अमन शांति के बलिदान दिया.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Rohini, North West Delhi•
    8 hrs ago
  • #Badli #DelhiNews #LandMafia #IllegalColony #MCD #DelhiCrime #BreakingNews #SurendraNursery #Encroachment #DelhiUpdates #TV100 #SanjaySingh #HindiNews #GroundReport #BulldozerAction
    1
    #Badli #DelhiNews #LandMafia #IllegalColony #MCD #DelhiCrime #BreakingNews #SurendraNursery #Encroachment #DelhiUpdates #TV100 #SanjaySingh #HindiNews #GroundReport #BulldozerAction
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
  • सादड़ी में सब्जी के दाम पर विवाद, चाकू से किया हमलाः कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, पिता-पुत्र ने किए वार; युवक अस्पताल में भर्ती सादडी से रिपोटर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट (सादड़ी )की पाली-स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह सब्जी के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। लाटाड़ा निवासी 50 वर्षीय नेकाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेकाराम चौधरी सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सब्जी के भाव को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर जब नेकाराम आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर नेकाराम पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में नेकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित सब्जी मंडी में हुई। पुलिस ने तुरंत घायल नेकाराम को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सादड़ी में सब्जी के दाम पर विवाद, चाकू से किया हमलाः कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा, पिता-पुत्र ने किए वार; युवक अस्पताल में भर्ती
सादडी से रिपोटर भीकाराम कंडारा की रिपोर्ट 
(सादड़ी )की पाली-स्थानीय सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह सब्जी के दाम को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। लाटाड़ा निवासी 50 वर्षीय नेकाराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने वाले पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नेकाराम चौधरी सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान सब्जी के भाव को लेकर उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया।
विवाद बढ़ने पर जब नेकाराम आगे बढ़े, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विरोध करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर नेकाराम पर चाकू से कई वार किए। इस हमले में नेकाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि यह घटना सादड़ी-रणकपुर सड़क मार्ग स्थित सब्जी मंडी में हुई। पुलिस ने तुरंत घायल नेकाराम को सादड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • राजधानी दिल्ली में Delhi Fire Service द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है। “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के तहत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क करना है. इस दौरान “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल” अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत से पहले दमकल कर्मियों ने शक्ति प्रदर्शन (मॉक ड्रिल) कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान आधुनिक अग्निशमन उपकरणों और तकनीकों का लाइव डेमो दिखाया गया, जिसमें आग बुझाने के अत्याधुनिक संसाधनों की झलक देखने को मिली। दमकल कर्मियों ने विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि किस तरह कम समय में बड़ी घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। अधिकारियों ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, घरों और संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से रखें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करें। अग्निशमन सेवा सप्ताह के माध्यम से दिल्ली फायर सर्विस का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आग से होने वाली घटनाओं और नुकसान को कम किया जा सके।
    1
    राजधानी दिल्ली में Delhi Fire Service द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है। “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के तहत 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति सतर्क करना है.
इस दौरान “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल” अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत से पहले दमकल कर्मियों ने शक्ति प्रदर्शन (मॉक ड्रिल) कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। इस दौरान आधुनिक अग्निशमन उपकरणों और तकनीकों का लाइव डेमो दिखाया गया, जिसमें आग बुझाने के अत्याधुनिक संसाधनों की झलक देखने को मिली। दमकल कर्मियों ने विभिन्न उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन करते हुए बताया कि किस तरह कम समय में बड़ी घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।
अधिकारियों ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, घरों और संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से रखें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करें।
अग्निशमन सेवा सप्ताह के माध्यम से दिल्ली फायर सर्विस का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आग से होने वाली घटनाओं और नुकसान को कम किया जा सके।
    user_Hamwaran TV
    Hamwaran TV
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    23 hrs ago
  • राजधानी दिल्ली के रोहिणी के मांगेराम पार्क में देर रात लगी भीषण आग ने तीन लोगों की जान ले ली। गोदाम के अंदर बनी झुग्गियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। संकरी गलियों और अव्यवस्थित बिजली कनेक्शन के चलते आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। सवाल यही है—आखिर कब तक ऐसी लापरवाही मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ती रहेगी
    1
    राजधानी दिल्ली के रोहिणी के मांगेराम पार्क में देर रात लगी भीषण आग ने तीन लोगों की जान ले ली।
गोदाम के अंदर बनी झुग्गियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
संकरी गलियों और अव्यवस्थित बिजली कनेक्शन के चलते आग तेजी से फैल गई।
मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
सवाल यही है—आखिर कब तक ऐसी लापरवाही मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ती रहेगी
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.