logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Breaking updet - कुशीनगर - ईलाज के दौरान हुवे जच्चा बच्चा मौत मामले में हुई कार्यवाही - मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी आर के गुप्ता - एसडीएम खड्डा रामबीर सिंह पहुंचे मौके पर - एसडीएम के देख रेख में हॉस्पिटल का तोड़ा गया ताला - डीवीआर मशीन को स्वास्थ विभाग के लोग ले गए साथ - अन्दर जांचोपरांत हॉस्पिटल शील कार्यवाही प्रक्रिया को कि गई शुरू - नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला ।

11 hrs ago
user_Aditya pandey
Aditya pandey
कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

Breaking updet - कुशीनगर - ईलाज के दौरान हुवे जच्चा बच्चा मौत मामले में हुई कार्यवाही - मौके पर पहुंचे नोडल अधिकारी आर के गुप्ता - एसडीएम खड्डा रामबीर सिंह पहुंचे मौके पर - एसडीएम के देख रेख में हॉस्पिटल का तोड़ा गया ताला - डीवीआर मशीन को स्वास्थ विभाग के लोग ले गए साथ - अन्दर जांचोपरांत हॉस्पिटल शील कार्यवाही प्रक्रिया को कि गई शुरू - नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Breaking कुशीनगर - कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश - 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार - अभियुक्त सुलेमान राईनी,शशिरंजन तिवारी,शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार गिरफ्तार - आरोपियों के कब्जे से 1 पिकअप वाहन,1 जनरेटर,1,बुलेट मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद - वाहन चोरी कर बिहार में बेचता था गिरोह - पहले रेकी कर फिर मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम - गिरफ्तार अभियुको पर दर्ज है कई मुकदमें।
    1
    Breaking कुशीनगर
- कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
- अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
- 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
- अभियुक्त सुलेमान राईनी,शशिरंजन तिवारी,शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से 1 पिकअप वाहन,1 जनरेटर,1,बुलेट मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद
- वाहन चोरी कर बिहार में बेचता था गिरोह
- पहले रेकी कर फिर मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम
- गिरफ्तार अभियुको पर दर्ज है कई मुकदमें।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया का अक्सर विवादों में रहने वाला खुशी अस्पताल आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, मेरी जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस अस्पताल पर तीसरी या चौथी बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।हालांकि अगर मेरे आकलन में कोई गलती हो, गिनती कम या ज्यादा हो, तो आप सभी कमेंट करके सही जानकारी जरूर साझा करें।
    1
    आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई 
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया का अक्सर विवादों में रहने वाला खुशी अस्पताल आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, मेरी जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस अस्पताल पर तीसरी या चौथी बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।हालांकि अगर मेरे आकलन में कोई गलती हो, गिनती कम या ज्यादा हो, तो आप सभी कमेंट करके सही जानकारी जरूर साझा करें।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर। पुलिस चौकी खिरकिया क्षेत्र के जटहा–पडरौना मार्ग पर बड़ी बगीचे त्रिलोकपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो पडरौना की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र सड़क पार करने लगा। छात्र को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई। बोलेरो में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो छात्र की जान को खतरा हो सकता था। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। #Kushinagar #Padrauna #RoadAccident #BoleroAccident #BreakingNews #UPNews
    1
    कुशीनगर। पुलिस चौकी खिरकिया क्षेत्र के जटहा–पडरौना मार्ग पर बड़ी बगीचे त्रिलोकपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बोलेरो पडरौना की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र सड़क पार करने लगा। छात्र को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई।
बोलेरो में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो छात्र की जान को खतरा हो सकता था। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
#Kushinagar #Padrauna #RoadAccident #BoleroAccident #BreakingNews #UPNews
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।
    1
    इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    3
    कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया।
मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sumant kushwah
    Sumant kushwah
    पत्रकार खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Breaking कुशीनगर - प्राइवेट हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत- घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक फरार- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप- नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख जनरेटर पर रखने का आरोप- अमानवीय व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश- स्थानीय लोगों ने कहा पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप- स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे बड़े सवाल- ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला।
    1
    Breaking कुशीनगर - प्राइवेट हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत- घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक फरार- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप- नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख जनरेटर पर रखने का आरोप- अमानवीय व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश- स्थानीय लोगों ने कहा पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप- स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे बड़े सवाल- ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो। जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया। इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो।
जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया।
इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • कुशीनगर जिंदा छपरा में लगी भीषण आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ खाक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से गांव में आपका तस्वीर का माहौल गांव में जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक घर का सारा सामान चलता है लोगों ने
    1
    कुशीनगर जिंदा छपरा में लगी भीषण आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ खाक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से गांव में आपका तस्वीर का माहौल गांव में जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक घर का सारा सामान चलता है लोगों ने
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.