चरणाश्रम में कन्याओ का पूजन कर धूमधाम से मनाई गई महानवमी वृंदावन। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर परिक्रमा मार्ग स्थित चारणाश्रम में महानवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती अधिकारी गुरु ने विधि-विधान से कन्या पूजन कर मातृशक्ति की आराधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्याओं के स्वागत के साथ हुआ। सर्वप्रथम सभी कन्याओं के चरण पखारे और उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। पूजन के विशेष क्रम में सभी कन्याओं को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया और आरती उतारी गई। पूजन के पश्चात कन्याओं को सुरुचिपूर्ण भोज कराया गया और उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. सत्यानंद सरस्वती अधिकारी गुरु ने कहा आज का दिन अत्यंत आनंददायक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा है। नवरात्रि की पूर्णता कन्या पूजन में ही निहित है। कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप होती हैं और उनका पूजन समाज में नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। इस अवसर पर मुरली अग्रवाल, दिनेश पंडित, डॉ बृजेश द्विवेदी, संजय अग्रवाल, कैलाश बाबा, कन्हैया पांडे, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे। नवमी के इस अवसर पर आश्रम में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। पूजन के दौरान पूरा परिसर 'जय माता दी' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- गोवर्धन चौराहे पर डग्गेमार वाहनों का आतंक1
- नगर पंचायत कार्यालय छाता पर उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मनोनीत सभासद डॉक्टर लव सिंह अमित कुमार वार्ष्णेय, और राजवीर सिंह धनगर ने सभासद पद की शपथ ली, साथ ही उपजिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने बताया कि मनोनीत सभासदों को आज शपथ दिलाई गई है जो की छाता के विकास में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि आज उनके परिवार में तीन नए सदस्य जुड़ गए हैं जो की छाता के विकास में नगर पंचायत का सहयोग देंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव देवेंद्र शर्मा ने कहा उनकी पार्टी के द्वारा तीन सदस्यों को नामित किया गया है जो की कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।शपथ के दौरान छाता नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फाल्गुन ठाकुर,अधिशासी अधिकारी छाता, थानाध्यक कमलेश सिंह,हिमालय प्रताप सिंह, नवीन जादौन, सभासद भोला सिंह सभासद वीरी सिंह, सभासद त्रिलोकी सिंह सुमित,धीरज भार्गव, सभासद हैंतो चौधरी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे तथा सभी ने मनोनीत सभासदों को बधाई दी।4
- Post by Brajvir Singh1
- उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में गोकुल रेस्टोरेंट हाईवे पर रेलिंग के बीच ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर लटक गया।1
- Prem Nagar tahasil mahavan mathura baldev road sadabad pincode 281305 hamare pradhan ji se shikayat ki thi kuchh sunvaee nahin ho rahi hai1
- Post by Pravendra kumar1
- Post by RPR NEWS TV1
- वृंदावन विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में : थप्पड़, घूंसे बरसाए... बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से दो दर्जन सिक्योरिटी गार्ड्स ने की मारपीट!1
- थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल रेस्टोरेंट के निकट nh2 पर तेजी वा लापरवाही से आ रहा ट्रक फ्लाईओवर से नीचे लटक गया, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के बाद हुआ हादसा ट्रैक्टरों से भरा हुआ था ट्रक1