logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेट्रोल को लेकर बवाल: अमेठी में ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों में मारपीट, पुलिस से भी झड़प अमेठी। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात तब और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित लोगों की नोकझोंक और झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान पूरे जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ नामक युवक लाइन में लगा था और उसने 25 लीटर पेट्रोल की मांग की। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने उसे केवल 5 लीटर पेट्रोल दिया, जबकि कुछ अन्य लोगों को अधिक मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध किया और झड़प की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को भी घेर लिया, हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार, हल्का इंचार्ज की तहरीर पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही

1 day ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

पेट्रोल को लेकर बवाल: अमेठी में ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों में मारपीट, पुलिस से भी झड़प अमेठी। जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। हालात तब और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस से भी आक्रोशित लोगों की नोकझोंक और झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान पूरे जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ

नामक युवक लाइन में लगा था और उसने 25 लीटर पेट्रोल की मांग की। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने उसे केवल 5 लीटर पेट्रोल दिया, जबकि कुछ अन्य लोगों को अधिक मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस

का विरोध किया और झड़प की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी को भी घेर लिया, हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार, हल्का इंचार्ज की तहरीर पर 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अमेठी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब संदिग्धों की जांच पड़ताल के दौरान जायस क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक सफेद रंग की तेज रफ्तार से आ रही कार को रुकवाकर चेक व पूछताछ की तो उनके हाव भाव ही बदल गए। कार में कुल चार लोग सवार थे जो घबराहट में कुछ बोल नहीं पा रहे थे। इसके पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो उनके पास से दो तमंचा और 7 कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। इतना ही नहीं, कार के अंदर रखा सब्बल, रस्सी, टार्च, लोहे की आरी, पाना आदि सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि वे लोग चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे। मौका मिलते ही चोरी कर भाग जाते लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। अमेठी की जायस पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत नौगजी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगन आर कार में चार संदिग्ध युवक घूम रहे हैं और गंगाराम पुरवा रोड के किनारे बाग में किसी अप्रिय घटना कारित करने की योजना बना रहे हैं । प्राप्त सूचना पर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वैगनआरसूचना पर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वैगनआर कार का फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुये हिकमतअमली से घेराबन्दी कर नसीराबाद-गंगाराम पुरवा रोड के किनारे बाग के पास कार सवार सभी लोगों को पकड़ लिया गया। चारों अभियुक्तों में चारों अमेठी जिले के निकले। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग साथ मिलकर चोरियां करते हैं और उससे जो रुपये मिलते हैं आपस में बांट लेते हैं । आज भी वह लोग मौका देखकर कहीं चोरी करने की योजना बनाकर निकले थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जायस पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है ।
    1
    अमेठी पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब संदिग्धों की जांच पड़ताल के दौरान जायस क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक सफेद रंग की तेज रफ्तार से आ रही कार को रुकवाकर चेक व पूछताछ की तो उनके हाव भाव ही बदल गए। कार में कुल चार लोग सवार थे जो घबराहट में कुछ बोल नहीं पा रहे थे। इसके पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो उनके पास से दो तमंचा और 7 कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। इतना ही नहीं, कार के अंदर रखा सब्बल, रस्सी, टार्च, लोहे की आरी, पाना आदि सामान भी बरामद हुआ। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि वे लोग चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे। मौका मिलते ही चोरी कर भाग जाते लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
अमेठी की जायस पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत नौगजी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगन आर कार में चार संदिग्ध युवक घूम रहे हैं और गंगाराम पुरवा रोड के किनारे बाग में किसी अप्रिय घटना कारित करने की योजना बना रहे हैं । प्राप्त सूचना पर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वैगनआरसूचना पर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वैगनआर कार का फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुये हिकमतअमली से घेराबन्दी कर नसीराबाद-गंगाराम पुरवा रोड के किनारे बाग के पास कार सवार सभी लोगों को पकड़ लिया गया। चारों अभियुक्तों में चारों अमेठी जिले के निकले।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी लोग साथ मिलकर चोरियां करते हैं और उससे जो रुपये मिलते हैं आपस में बांट लेते हैं । आज भी वह लोग मौका देखकर कहीं चोरी करने की योजना बनाकर निकले थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जायस पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर रही है ।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़.... मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल संकट,किसानों में आक्रोश.... मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में चल रहे कृषि कार्य के बीच अचानक डीजल की किल्लत से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.... सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन डीजल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे नाराज किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.... किसानों का कहना है कि इस समय फसल की सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से उनका काम ठप पड़ रहा है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.....
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़....
मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल संकट,किसानों में आक्रोश....
मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल न मिलने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में चल रहे कृषि कार्य के बीच अचानक डीजल की किल्लत से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है....
सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पेट्रोल पंप पर पहुंच रहे हैं, लेकिन डीजल उपलब्ध न होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे नाराज किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है....
किसानों का कहना है कि इस समय फसल की सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए डीजल बेहद जरूरी है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने से उनका काम ठप पड़ रहा है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं.....
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by अनिल कुमार पत्रकार
    1
    Post by अनिल कुमार पत्रकार
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ का समापन हनुमान भक्तों द्वारा हवन पूजन कर किया गया।
    1
    श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज रामनवमी पर सुंदरकांड पाठ का समापन हनुमान भक्तों द्वारा हवन पूजन कर किया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रतापगढ़ स्लग........ प्रतापगढ़ में डीजल और पेट्रोल की किल्लत, लोगों को हो रही परेशानी ....आज प्रतापगढ़ जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो रही है। कई पेट्रोल टंकियों पर डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग पेट्रोल टंकियों पर भीड़ लगाए हुए हैं, लेकिन उन्हें डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है - जगतपुर, कैलीडीह, फतनपुर, रामापुर, मीरपुर, रानीगंज और बभनमई सहित करीब दर्जन भर पेट्रोल टंकियों पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है। - लोग खेती के लिए, वाराणसी से लोडर लेकर आए और कुछ लोग बाइक लेकर पहुंचे, लेकिन टंकी पर डीजल पेट्रोल न होने से मायूस नजर आए। . हमारे संवाददाता अरविंद यादव ने बाभनमई टंकी के मैनेजर ने बताया कि मैने सारी रात तेल वितरण किया है, अभी हमारे पास तेल का सीमित स्टॉक है, लेकिन इमरजेंसी के लिए बचा कर रखा है सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कमी को अफवाह बताया है, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। लोग डीजल और पेट्रोल के लिए परेशान नजर आ रहे हैं।
    1
    प्रतापगढ़ 
स्लग........ प्रतापगढ़ में डीजल और पेट्रोल की किल्लत, लोगों को हो रही परेशानी
....आज प्रतापगढ़ जिले में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो रही है। कई पेट्रोल टंकियों पर डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोग पेट्रोल टंकियों पर भीड़ लगाए हुए हैं, लेकिन उन्हें डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है 
- जगतपुर, कैलीडीह, फतनपुर, रामापुर, मीरपुर, रानीगंज और बभनमई सहित करीब दर्जन भर पेट्रोल टंकियों पर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया है।
- लोग खेती के लिए, वाराणसी से लोडर लेकर आए और कुछ लोग बाइक लेकर पहुंचे, लेकिन टंकी पर डीजल पेट्रोल न होने से मायूस नजर आए।
. हमारे संवाददाता अरविंद यादव ने  बाभनमई टंकी के मैनेजर ने बताया कि मैने सारी रात तेल वितरण किया है, अभी हमारे पास तेल का सीमित स्टॉक है, लेकिन इमरजेंसी के लिए बचा कर रखा है
सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कमी को अफवाह बताया है, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। लोग डीजल और पेट्रोल के लिए परेशान नजर आ रहे हैं।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशांबी से इस वक्त की बड़ी खबर सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत श्रद्धालुओं की पिकअप और कंटेनर की भिड़ंत 3 बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हादसे में 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बिंदकी के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु कड़ा धाम में दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु।
    1
    कौशांबी से इस वक्त की बड़ी खबर
सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
श्रद्धालुओं की पिकअप और कंटेनर की भिड़ंत
3 बच्चों और 2 महिलाओं की मौत
हादसे में 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
बिंदकी के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु
कड़ा धाम में दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • “रन फॉर एम्पावरमेंट” के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दौड़ का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।
    1
    “रन फॉर एम्पावरमेंट” के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दौड़ का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन  शिव नारायण वैस के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.