logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*चार माह बाद खुला मोबाइल चोरी का राज,कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर दो पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी* *चार माह बाद खुला मोबाइल चोरी का राज,कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर दो पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी* संवाददाता रामू राजपूत *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* थाना अमृतपुर क्षेत्र में चार माह पूर्व ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़िता द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गीता देवी पत्नी होशियार, निवासी झंडी की मढ़ैया थाना अमृतपुर ने बताया कि उनका पुत्र प्रवेश ई-रिक्शा चलाता है। करीब चार माह पहले वह कस्बा राजपुर में एक दुकान से घरेलू सामान खरीद रहा था, तभी मौके का फायदा उठाकर गांव के ही विकास पुत्र योगेश और कन्हैयालाल पुत्र लालाराम ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद जब जानकारी की गई तो दोनों आरोपियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और लगातार टालमटोल करते रहे। उन्होंने कहा कि “आज-कल में फोन वापस कर देंगे”, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद मोबाइल वापस नहीं किया गया। गीता देवी ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को भी थाने में सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 5 अप्रैल 2026 को दोबारा थाना अमृतपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के मामा ने उन्हें फोन चोरी की जानकारी दी है, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। अब इस नए साक्ष्य के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की

6 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
350a0ee9-e12f-448f-af9c-68c4ec1074d6

*चार माह बाद खुला मोबाइल चोरी का राज,कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर दो पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी* *चार माह बाद खुला मोबाइल चोरी का राज,कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर दो पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी* संवाददाता रामू राजपूत *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* थाना अमृतपुर क्षेत्र में चार माह पूर्व ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़िता द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गीता देवी पत्नी होशियार, निवासी झंडी की मढ़ैया थाना अमृतपुर ने बताया कि उनका पुत्र प्रवेश ई-रिक्शा चलाता है। करीब चार माह पहले वह कस्बा राजपुर में एक दुकान से घरेलू सामान खरीद रहा था, तभी मौके का फायदा उठाकर गांव के ही विकास पुत्र योगेश और कन्हैयालाल पुत्र लालाराम ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद जब जानकारी की गई तो दोनों आरोपियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और लगातार टालमटोल करते रहे। उन्होंने कहा कि “आज-कल में फोन वापस कर देंगे”, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद मोबाइल वापस नहीं किया गया। गीता देवी ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को भी थाने में सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 5 अप्रैल 2026 को दोबारा थाना अमृतपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों के मामा ने उन्हें फोन चोरी की जानकारी दी है, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। अब इस नए साक्ष्य के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौ वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विकास, गांव-गांव तक पहुंचीं योजनाएंः हरिप्रकाश वर्मा ‘विधायक एवं जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित कर रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शाहजहांपुर 04 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख जलालाबाद लता सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने गांवों के गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़ों तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के विकास पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अब लोगों को भयमुक्त और बेहतर वातावरण में जीवन जीने की आदत पड़ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पुल, सड़कें, सीसी रोड, रोडवेज बस अड्डा, प्राथमिक विद्यालयों में झूले लगवाना तथा पर्यटन स्थलों का विकास सहित अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो सपना है, उसे हम सभी को मिलकर साकार करना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिना किसी भेदभाव के लड़के और लड़कियों को समान रूप से शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां पढ़ाई में आगे निकल रही हैं और उनके शिक्षित होने से दो परिवारों का विकास होता है। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक के लिए संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। ग्राम प्रधान एवं विद्यालय के शिक्षक मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने जानकारी दी कि श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन 7 मई को ब्लॉक स्तर पर तथा 14 मई को जिला स्तर पर किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि गांवों के गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। सरकार ने गांवों में बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था सुदृढ़ की है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और सभी को मिलकर कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करना है। अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं तथा स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता एवं जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    नौ वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विकास, गांव-गांव तक पहुंचीं योजनाएंः हरिप्रकाश वर्मा
‘विधायक एवं जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित कर रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शाहजहांपुर 04 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख जलालाबाद लता सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले नौ वर्षों में व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने गांवों के गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़ों तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के विकास पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के कारण अब लोगों को भयमुक्त और बेहतर वातावरण में जीवन जीने की आदत पड़ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पुल, सड़कें, सीसी रोड, रोडवेज बस अड्डा, प्राथमिक विद्यालयों में झूले लगवाना तथा पर्यटन स्थलों का विकास सहित अनेक जनहितकारी कार्य किए गए हैं। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बीते नौ वर्षों में सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो सपना है, उसे हम सभी को मिलकर साकार करना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिना किसी भेदभाव के लड़के और लड़कियों को समान रूप से शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां पढ़ाई में आगे निकल रही हैं और उनके शिक्षित होने से दो परिवारों का विकास होता है।
उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक के लिए संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। ग्राम प्रधान एवं विद्यालय के शिक्षक मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने जानकारी दी कि श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक प्रतियोगिता का आयोजन 7 मई को ब्लॉक स्तर पर तथा 14 मई को जिला स्तर पर किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों ने देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि गांवों के गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। सरकार ने गांवों में बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था सुदृढ़ की है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और सभी को मिलकर कार्य करते हुए प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करना है।
अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं तथा स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता एवं जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    Jalalabad, Shahjahanpur•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨 📍 हरदोई दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया। 👮‍♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल 👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई) 🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद 📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज ⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी
    1
    ब्रेकिंग | नहर कोठी से सरकारी पंपिंग सेट चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार 🚨
📍 हरदोई
दिहानी थाना क्षेत्र में नहर कोठी परिसर स्थित पौधशाला से सरकारी पंपिंग सेट चोरी का मामला सामने आया।
👮‍♂️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया—
👉 अरुण पुत्र मिश्रीलाल
👉 सोनू पुत्र जुगुराज (दोनों निवासी कुल्लई)
🔍 आरोपियों के पास से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद
📑 मामले में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज
⚠️ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टोडरपुर विकास खंड में हर घर जल योजना की अब रोड पर बहने लगी है जो विकास कार्य जनता के हित में कार्य गए वो अब पानी पानी हो गए जनता परेशान
    1
    टोडरपुर विकास खंड में हर घर जल योजना की अब रोड पर बहने लगी है जो विकास कार्य जनता के हित में कार्य गए वो अब पानी पानी हो गए जनता परेशान
    user_Harshdeep Mishra
    Harshdeep Mishra
    Advertising agency शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शाहजहांपुर के कुदैया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मैनेजर अनिल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने टोल प्लाजा पर एंबुलेंस सुविधा न होने सहित किसानों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उठाया।
    1
    भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शाहजहांपुर के कुदैया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मैनेजर अनिल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने टोल प्लाजा पर एंबुलेंस सुविधा न होने सहित किसानों से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उठाया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • देखिए कैसे कैसे लोग करते है एक्टिंग
    1
    देखिए कैसे कैसे लोग करते है एक्टिंग
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | ओलावृष्टि और तेज बारिश से किसानों की कमर टूटी 🚨 📍 उत्तर प्रदेश तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। 🌾 खेतों में खड़ी फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान। 💔 गेहूं, सरसों और दलहन की फसल जमीन पर गिरकर खराब ⚠️ कई गांवों में ओलों की मार से पूरी मेहनत पर फिरा पानी 📢 किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की 👉 मौसम की मार से अन्नदाता परेशान, अब राहत का इंतजार 🔥 #BreakingNews #WeatherUpdate #Hailstorm #FarmersLoss #UPNews #BigBreaking #ViralNews #Kisan
    2
    🚨 ब्रेकिंग | ओलावृष्टि और तेज बारिश से किसानों की कमर टूटी 🚨
📍 उत्तर प्रदेश
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में तबाही मचा दी।
🌾 खेतों में खड़ी फसल बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान।
💔 गेहूं, सरसों और दलहन की फसल जमीन पर गिरकर खराब
⚠️ कई गांवों में ओलों की मार से पूरी मेहनत पर फिरा पानी
📢 किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
👉 मौसम की मार से अन्नदाता परेशान, अब राहत का इंतजार
🔥 #BreakingNews #WeatherUpdate #Hailstorm #FarmersLoss #UPNews #BigBreaking #ViralNews #Kisan
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.