logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 80 हजार की रिश्वत लेते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार दमोह। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत लोकायुक्त सागर की टीम ने सोमवार को दमोह में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। क्या है मामला आवेदक नवेन्द्र कुमार आठया (36), जो कि प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) हैं और वर्तमान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा, जिला दमोह में पदस्थ हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि निलंबन अवधि से बहाली और विभागीय जांच समाप्त कराने के एवज में उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार लोकायुक्त टीम ने सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया— अनिल कुमार साहू (माध्यमिक शिक्षक) मनोज कुमार श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-2, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय) नीरज कुमार सोनी (सहायक ग्रेड-3, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय) घटनास्थल यह कार्रवाई दमोह-जबलपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने की गई, जहां आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई में शामिल टीम ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक मंजू किरण तिर्की और निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, प्रदीप दुबे, आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, विक्रम सिंह और नीलेश चौबे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। आगे की कार्रवाई जारी लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए लोकायुक्त हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

7 hrs ago
user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
7 hrs ago

दमोह में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 80 हजार की रिश्वत लेते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार दमोह। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत लोकायुक्त सागर की टीम ने सोमवार को दमोह में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। क्या है मामला आवेदक नवेन्द्र कुमार आठया (36), जो कि प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) हैं और वर्तमान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा, जिला दमोह में पदस्थ हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि निलंबन अवधि से बहाली और विभागीय जांच समाप्त कराने के एवज में उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार लोकायुक्त टीम ने सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया— अनिल कुमार साहू (माध्यमिक शिक्षक) मनोज कुमार श्रीवास्तव (सहायक ग्रेड-2, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय) नीरज कुमार सोनी (सहायक ग्रेड-3, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय) घटनास्थल यह कार्रवाई दमोह-जबलपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने की गई, जहां आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई में शामिल टीम ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक मंजू किरण तिर्की और निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, प्रदीप दुबे, आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, विक्रम सिंह और नीलेश चौबे सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। आगे की कार्रवाई जारी लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए लोकायुक्त हेल्पलाइन नंबर 8435794333 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हटा शहर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। बैठक में नाली और पाइपलाइन से जुड़े क्षतिग्रस्त एवं अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    1
    हटा शहर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। बैठक में नाली और पाइपलाइन से जुड़े क्षतिग्रस्त एवं अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सभी कार्यों में तेजी लाने के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Shailesh Shrivastava
    1
    Post by Shailesh Shrivastava
    user_Shailesh Shrivastava
    Shailesh Shrivastava
    Citizen Reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • अमर सेन पटेरा === कुम्हारी नगरी बनी धर्म की नगरी सकल जैन समुदाय के सौजन्य से पंच कल्याण महोउत्सव मानस्तंभ प्रतिष्ठा और गौशाला शिलान्यास होने जा रहा! परम पूज्य मंगलानंद महाराज जी के सानिध्य में कार्यक्रम महोत्सव में मंगल सागर महाराज जी प्रतिष्ठाचार्य धीरज भैया बाल ब्रह्मचारी नीलेश भैया सहित सकल जैन समाज सहयोगी बनी! जन्म उत्सव में झूम उठे सभी, भव्य शोभायात्रा निकली नगर मे स्वप्न-फल एवं पूर्वाभास को जानकर राजा महाबल ने अपने पुत्र अतिबल को राज्य में नवीनकर सिद्ध कूट चैत्यालय में संलेखना धारण की। धर्मध्यान बने देह त्याग कर वे ईशान स्वर्ग में ललितांग नामक देव। आगे अनेक भावों में पुण्य, दान और सम्यग्दर्शन के प्रभाव से उनकी आत्मा को वास्तविक रूप से सर्वोच्च स्तर प्राप्त हुआ है।ऋषभदेव का गर्भावतार और कल्याण जन्म अंततः सर्वार्थसिद्धि विमान से च्युत आकाश भगवान ऋषभदेव ने माता मरुदेवी के गर्भ में अवतार लिया। गर्भावतरण से पूर्व माता ने सेल शुभ स्वप्न देखा, फल तीर्थंकर जन्म के रूप में बताया गया। चैत्र कृष्ण नवमी के दिन प्रभु का जन्म हुआ, जिसे संपूर्ण ब्रह्माण्ड ने लौकिक उत्सव के रूप में अनुभव किया। इंद्रों द्वारा सुमेरु पर्वत पर 1008 कलशों से क्षीराभिषेक किया माता-पिता और जन्मस्थान आदिनाथ जी के पिता नाभिराज और माता मरुदेवी थीं। उनका जन्म अयोध्या के प्रसिद्ध इक्ष्वाकु वंश में हुआ।गर्भ के दौरान 16 स्वप्न: जैन मान्यता के अनुसार, तीर्थंकर के जन्म से पहले उनकी माता को 16 शुभ स्वप्न आते हैं, जो उनकी दिव्य संतान के सूचक होते हैं।जन्मोत्सव: उनके जन्म पर इंद्र ने अपने इक्षु (गन्ने) के दंड से बालक के जन्म का संकेत दिया, जिससे उनका नाम ऋषभदेव और वंश इक्ष्वाकु पड़ा।दिव्य स्नान (जन्माभिषेक) 64 इंद्रों ने स्वर्ग से आकर शिशु का पांडुक शिला (मेरु पर्वत) पर दिव्य जल से अभिषेक किया।ज्ञान और शिक्षा उन्हें जन्म से ही ज्ञान था और बाद में उन्होंने दुनिया को कृषि, विद्या, और सभ्यता का पाठ पढ़ाया
    1
    अमर सेन पटेरा ===            कुम्हारी नगरी बनी धर्म की नगरी सकल जैन समुदाय के सौजन्य से पंच कल्याण महोउत्सव मानस्तंभ प्रतिष्ठा और गौशाला शिलान्यास होने जा रहा! परम पूज्य मंगलानंद महाराज जी के सानिध्य में कार्यक्रम महोत्सव में मंगल सागर महाराज जी प्रतिष्ठाचार्य धीरज भैया बाल ब्रह्मचारी नीलेश भैया सहित सकल जैन समाज सहयोगी बनी!
जन्म उत्सव में झूम उठे सभी, भव्य शोभायात्रा निकली नगर मे
स्वप्न-फल एवं पूर्वाभास को जानकर राजा महाबल ने अपने पुत्र अतिबल को राज्य में नवीनकर सिद्ध कूट चैत्यालय में संलेखना धारण की। धर्मध्यान बने देह त्याग कर वे ईशान स्वर्ग में ललितांग नामक देव। आगे अनेक भावों में पुण्य, दान और सम्यग्दर्शन के प्रभाव से उनकी आत्मा को वास्तविक रूप से सर्वोच्च स्तर प्राप्त हुआ है।ऋषभदेव का गर्भावतार और कल्याण जन्म अंततः सर्वार्थसिद्धि विमान से च्युत आकाश भगवान ऋषभदेव ने माता मरुदेवी के गर्भ में अवतार लिया। गर्भावतरण से पूर्व माता ने सेल शुभ स्वप्न देखा, फल तीर्थंकर जन्म के रूप में बताया गया। चैत्र कृष्ण नवमी के दिन प्रभु का जन्म हुआ, जिसे संपूर्ण ब्रह्माण्ड ने लौकिक उत्सव के रूप में अनुभव किया। इंद्रों द्वारा सुमेरु पर्वत पर 1008 कलशों से क्षीराभिषेक किया माता-पिता और जन्मस्थान आदिनाथ जी के पिता नाभिराज और माता मरुदेवी थीं। उनका जन्म अयोध्या के प्रसिद्ध इक्ष्वाकु वंश में हुआ।गर्भ के दौरान 16 स्वप्न: जैन मान्यता के अनुसार, तीर्थंकर के जन्म से पहले उनकी माता को 16 शुभ स्वप्न आते हैं, जो उनकी दिव्य संतान के सूचक होते हैं।जन्मोत्सव: उनके जन्म पर इंद्र ने अपने इक्षु (गन्ने) के दंड से बालक के जन्म का संकेत दिया, जिससे उनका नाम ऋषभदेव और वंश इक्ष्वाकु पड़ा।दिव्य स्नान (जन्माभिषेक) 64 इंद्रों ने स्वर्ग से आकर शिशु का पांडुक शिला (मेरु पर्वत) पर दिव्य जल से अभिषेक किया।ज्ञान और शिक्षा उन्हें जन्म से ही ज्ञान था और बाद में उन्होंने दुनिया को कृषि, विद्या, और सभ्यता का पाठ पढ़ाया
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rishi Rajak
    1
    Post by Rishi Rajak
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • जबलपुर। स्मार्टवैल्यू लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया। इस दौरान संस्था द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और बैनर के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति सचेत किया गया। साथ ही, विकल्प के रूप में कपड़े के थैलों का वितरण कर नागरिकों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    जबलपुर। स्मार्टवैल्यू लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया। इस दौरान संस्था द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और बैनर के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति सचेत किया गया। साथ ही, विकल्प के रूप में कपड़े के थैलों का वितरण कर नागरिकों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_MP 20 News
    MP 20 News
    Artist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जबलपुर के मदनमहल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय कॉलेज छात्र शिवांश बैन पर अज्ञात हमलावर ने फ्लाईओवर ब्रिज से एसिड फेंक दिया। - एसिड छत को पार करते हुए सीधे छात्र के ऊपर गिरा, जिससे कमरे में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय छात्र अपने कमरे में सो रहा था। उसकी चीख सुनकर परिवार मौके पर पहुंचा और कंबल डालकर आग बुझाई गई। इसके बाद घायल छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। - डॉक्टरों के अनुसार छात्र के दोनों हाथ, सीना और कमर का हिस्सा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। - परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उनके घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया था, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। - घटना की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। - फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - 📍 मदनमहल, जबलपुर (म.प्र.) 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    जबलपुर के मदनमहल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के अंदर सो रहे 22 वर्षीय कॉलेज छात्र शिवांश बैन पर अज्ञात हमलावर ने फ्लाईओवर ब्रिज से एसिड फेंक दिया।
-
एसिड छत को पार करते हुए सीधे छात्र के ऊपर गिरा, जिससे कमरे में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय छात्र अपने कमरे में सो रहा था। उसकी चीख सुनकर परिवार मौके पर पहुंचा और कंबल डालकर आग बुझाई गई। इसके बाद घायल छात्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
-
डॉक्टरों के अनुसार छात्र के दोनों हाथ, सीना और कमर का हिस्सा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गया है।
-
परिजनों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उनके घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया था, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
-
घटना की सूचना मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-
फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-
📍 मदनमहल, जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Vikas Soni
    1
    Post by Vikas Soni
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की कथित ऐतिहासिक जीत के बाद दमोह में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विधायक जयंत मलैया और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से घंटाघर तक जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।
    1
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की कथित ऐतिहासिक जीत के बाद दमोह में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विधायक जयंत मलैया और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से घंटाघर तक जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चार नवजात शावकों को देखा दमोह -वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज प्रातः गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बाघिन N6 को चार नवजात शावकों के साथ देखा। चारों शावक मां के साथ स्वस्थ और सुरक्षित दिखाई दे रहे थे।
    1
    चार नवजात शावकों को देखा 
दमोह -वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज प्रातः गश्त के दौरान वनकर्मियों ने बाघिन N6 को चार नवजात शावकों के साथ देखा। चारों शावक मां के साथ स्वस्थ और सुरक्षित दिखाई दे रहे थे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.