logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

JPSC Scam: भर्ती घोटाले के आरोपी अभय कुमार तिवारी की जमानत पर फैसला टला, CID से मांगी केस डायरी, अब जानिये कब होगी सुनवाई JPSC Scam: भर्ती घोटाले के आरोपी अभय कुमार तिवारी की जमानत पर फैसला टला, CID से मांगी केस डायरी, अब जानिये कब होगी सुनवाई रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) भर्ती परीक्षा घोटाले में आरोपी अभय कुमार तिवारी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अपना फैसला टाल दिया है। इससे पहले अभय तिवारी की याचिका पर पर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की केस डायरी और जांच एजेंसी CID से जवाब तलब किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। 22 जुलाई को CID ने किया था गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी ने अदालत में जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की है। उन्हें 22 जुलाई को CID ने गोड्डा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय वह गोड्डा जिले के खाद्य आपूर्ति विभाग में विपणन पदाधिकारी (Marketing Officer – MO) के पद पर कार्यरत थे। ब्लैकलिस्टेड कंपनी से जुड़े होने का आरोप CID के अनुसार, अभय कुमार तिवारी का नाम ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL से जुड़ा रहा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने JPSC की चार अलग-अलग परीक्षाएं पास की थीं। इसी पहलू को लेकर CID मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी गौरतलब है कि 14वीं JPSC भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के तहत 21 जुलाई को CID और रांची पुलिस ने JPSC कार्यालय समेत कई स्थानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूर्व JPSC अध्यक्ष फिर होंगे तलब इस मामले में JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते से CID पहले ही दो दिनों तक लंबी पूछताछ कर चुकी है। अब जांच एजेंसी ने उन्हें 31 जुलाई को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है।जांच एजेंसी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं, चयन प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

1 hr ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
1 hr ago
f50cd821-a7ce-4720-a3fb-6075d379b734

More news from झारखंड and nearby areas
  • जंगली हाथियों के आतंक से आमजन ही नहीं, वन विभाग भी परेशान जंगली हाथियों के आतंक से आमजन ही नहीं, वन विभाग भी परेशान
    1
    जंगली हाथियों के आतंक से आमजन ही नहीं, वन विभाग भी परेशान
जंगली हाथियों के आतंक से आमजन ही नहीं, वन विभाग भी परेशान
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं! पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और संगठित माफिया के खिलाफ मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। संसद के दोनों सदनों ने कठोर कानून पारित कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। विश्वसनीय और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है-टास्क फोर्स का गठन, फास्ट ट्रैक व्यवस्था, राज्यों के सुझावों को शामिल करना और परीक्षा प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग। मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है- विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विकसित भारत के निर्माण के लिए हर आवश्यक कदम।
    1
    युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!

पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और संगठित माफिया के खिलाफ मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। संसद के दोनों सदनों ने कठोर कानून पारित कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

विश्वसनीय और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है-टास्क फोर्स का गठन, फास्ट ट्रैक व्यवस्था, राज्यों के सुझावों को शामिल करना और परीक्षा प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग।

मोदी सरकार का संकल्प स्पष्ट है- विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और विकसित भारत के निर्माण के लिए हर आवश्यक कदम।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    3 hrs ago
  • हजारीबाग: JSSC-JPSC घोटाले के विरोध में छात्रों का धरना, CBI जांच और हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग
    1
    हजारीबाग: JSSC-JPSC घोटाले के विरोध में छात्रों का धरना, CBI जांच और हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रणधीर यादव, रामावतार चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव, प्रमोद कुमार, ललन सिंह, प्रफुल्ल सिंह, केदार यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी, अनुज यादव, सुनील सिंह, मंटू गुप्ता, उदय राम सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलूकुमार सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रामावतार चौधरी, कांग्रेलाल सुनील सिंह, सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई

सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई।
अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया।
समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रणधीर यादव, रामावतार चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लालदेव यादव, प्रमोद कुमार, ललन सिंह, प्रफुल्ल सिंह, केदार यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार चौधरी, अनुज यादव, सुनील सिंह, मंटू गुप्ता, उदय राम सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई
सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार विधिवत ग्रहण किया, वहीं लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
इसी अवसर पर अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया तथा अपनी कार्यशैली से प्रशासनिक सेवा में एक अलग पहचान बनाई।
अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा रहा। अब वे जीवन के नए पड़ाव में परिवार और समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से मिले स्नेह और सम्मान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया।
समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलूकुमार सिंह, अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन, रामावतार चौधरी, कांग्रेलाल सुनील सिंह,  सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • उपायुक्त समेत जिला के आईएएस अधिकारियों ने सैकड़ों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के दिए मूलमंत्र, अभ्यर्थियों को मिला मार्गदर्शन जिला प्रशासन की पहल हजारीबाग | जिला पुस्तकालय, हजारीबाग में शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए एक प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त हेमन्त सती, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, भारतीय वन के अधिकारी श्री मौन प्रकाश,भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने "How to Crack Competitive Exams" विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक रणनीतियों से अवगत कराया। उपायुक्त हेमन्त सती ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल अधिक समय तक पढ़ने से नहीं, बल्कि सही दिशा, नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर आत्ममूल्यांकन से प्राप्त होती है। उन्होंने अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम की गहन समझ विकसित करने, अवधारणाओं (Concepts) को मजबूत करने तथा सीमित एवं प्रमाणिक अध्ययन सामग्री का व्यवस्थित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कोई भी प्रतियोगिता परीक्षा कठिन नहीं होती बस निरंतर ईमानदार प्रयास अनिवार्य होता है। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्नों तथा उनके विभिन्न अवयवों से अवगत कराया। उन्होंने सभी बच्चों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दिया। मौके पर मौजूद उपस्थित उप विकास आयुक्त ने भी बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान समय प्रबंधन, उत्तर लेखन, प्रश्नों को सही ढंग से समझने, तार्किक एवं संतुलित उत्तर प्रस्तुत करने, नियमित मॉक टेस्ट देने तथा पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करने के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ना, उसकी मांग को समझना तथा निर्धारित समय के भीतर सटीक एवं स्पष्ट उत्तर लिखने का अभ्यास सफलता की संभावना को बढ़ाता है। पूर्वा अग्रवाल ने अभ्यर्थियों से कहा कि तैयारी के दौरान असफलताओं से निराश होने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर मानना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतरता को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों ने तैयारी की रणनीति, वैकल्पिक विषयों के चयन, अध्ययन की योजना, उत्तर लेखन, साक्षात्कार तथा परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उनके व्यावहारिक सुझावों और प्रेरक अनुभवों से उपस्थित छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने आईएएस अधिकारियों से इस प्रकार के प्रेरक एवं मार्गदर्शनपरक कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय की पहल की सराहना की। जिला प्रशासन ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2026 को जिला पुस्तकालय पूर्ण रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सुलभ हो सकेगा। युवाओं के लिए उच्च स्तरीय भवन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं वाई-फाई की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार व अन्य मौजूद थे।
    1
    उपायुक्त समेत जिला के  आईएएस अधिकारियों ने सैकड़ों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के दिए मूलमंत्र, अभ्यर्थियों को मिला मार्गदर्शन

जिला प्रशासन की पहल
हजारीबाग | जिला पुस्तकालय, हजारीबाग में शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए एक प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में उपायुक्त हेमन्त सती, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, भारतीय वन के अधिकारी श्री मौन प्रकाश,भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने "How to Crack Competitive Exams" विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक रणनीतियों से अवगत कराया।
उपायुक्त हेमन्त सती ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल अधिक समय तक पढ़ने से नहीं, बल्कि सही दिशा, नियमित अभ्यास, अनुशासन और निरंतर आत्ममूल्यांकन से प्राप्त होती है। उन्होंने अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम की गहन समझ विकसित करने, अवधारणाओं (Concepts) को मजबूत करने तथा सीमित एवं प्रमाणिक अध्ययन सामग्री का व्यवस्थित उपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कोई भी प्रतियोगिता परीक्षा कठिन नहीं होती बस निरंतर ईमानदार प्रयास अनिवार्य होता है। उन्होंने बच्चों से प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्नों तथा उनके विभिन्न अवयवों से अवगत कराया। उन्होंने सभी बच्चों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब भी दिया।
मौके पर मौजूद उपस्थित उप विकास आयुक्त ने भी बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान समय प्रबंधन, उत्तर लेखन, प्रश्नों को सही ढंग से समझने, तार्किक एवं संतुलित उत्तर प्रस्तुत करने, नियमित मॉक टेस्ट देने तथा पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करने के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ना, उसकी मांग को समझना तथा निर्धारित समय के भीतर सटीक एवं स्पष्ट उत्तर लिखने का अभ्यास सफलता की संभावना को बढ़ाता है।
पूर्वा अग्रवाल ने अभ्यर्थियों से कहा कि तैयारी के दौरान असफलताओं से निराश होने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर मानना चाहिए। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतरता को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों ने तैयारी की रणनीति, वैकल्पिक विषयों के चयन, अध्ययन की योजना, उत्तर लेखन, साक्षात्कार तथा परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका सुश्री पूर्वा अग्रवाल ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उनके व्यावहारिक सुझावों और प्रेरक अनुभवों से उपस्थित छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे। 
सभी प्रतिभागियों ने आईएएस अधिकारियों से इस प्रकार के प्रेरक एवं मार्गदर्शनपरक कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय की पहल की सराहना की। जिला प्रशासन ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
गौरतलब है कि 15 अगस्त 2026 को जिला पुस्तकालय पूर्ण रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सुलभ हो सकेगा। युवाओं के लिए उच्च स्तरीय भवन, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं वाई-फाई की व्यवस्था की जा रही है। 
इस कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार व अन्य मौजूद थे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    चंदवारा प्रखंड के पथलगड्डा पंचायत का मामला, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चंदवारा प्रखंड अंतर्गत पथलगड्डा पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के तहत हाल ही में बनी लगभग चार किलोमीटर लंबी सड़क पहली ही बारिश में कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क के किनारे मिट्टी भराई और समतलीकरण ठीक से नहीं होने के कारण बरसात शुरू होते ही किनारे टूटने लगे, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का शनिवार को 12 बजे कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क के कई हिस्सों में किनारे धंसने और गड्ढे बनने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने भुगतान प्राप्त कर लिया, जबकि सड़क कुछ ही महीनों में क्षतिग्रस्त होने लगी। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन हजारीबाग | झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लगभग सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे जी ने किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, जिला मंत्री निरंजन मेहता, अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा तरुण कसेरा, राजेश चंद्रवंशी, राजेश यादव, विकास गुप्ता, राजेश ठाकुर, विनोद ओझा, चंदन सिहं, कटकमसांडी पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, दारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, गोविन्द यादव, दीपक मेहता, विकास गुप्ता, शशांक शेखर, बालकिशन कुमार राजेंद्र चंद्रवंशी, राकेश राय, दीपक प्रजापति, नरेश साहू, कामेश्वर रविदास, बिरजू रवि, दिलीप कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।
    1
    परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
हजारीबाग | झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के लगभग सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त हजारीबाग को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बार-बार पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव तथा  कथित रूप से सीटों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का विश्वास तोड़ा है। इससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और राज्य की भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ ही राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग भी की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे जी ने किया।  
मुख्य रूप से कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, जिला मंत्री इंद्र नारायण कुशवाहा, रेणुका साहू, कार्यालय मंत्री विवेक सिंह, एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बिहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, जिला मंत्री निरंजन मेहता, अनिल मेहता, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा तरुण कसेरा, राजेश चंद्रवंशी, राजेश यादव, विकास गुप्ता, राजेश ठाकुर, विनोद ओझा,  चंदन सिहं, कटकमसांडी  पश्चिमी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, दारू प्रखंड विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, गोविन्द यादव, दीपक मेहता, विकास गुप्ता, शशांक शेखर, बालकिशन कुमार राजेंद्र चंद्रवंशी, राकेश राय, दीपक प्रजापति, नरेश साहू, कामेश्वर रविदास, बिरजू रवि, दिलीप कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए शीघ्र एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • तिलैया थाना  के माईका गली में  छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप  तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत शनिवार को 2 बजे दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तिलैया थाना  के माईका गली में  छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत शनिवार को 2 बजे दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    तिलैया थाना  के माईका गली में  छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला व परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 तिलैया थाना क्षेत्र के माईका गली निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत शनिवार को 2 बजे दर्ज कराई है।आवेदन में रुबी देवी, पति मनोज मोदी ने बताया है कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके अनुसार, दुकान में अकेली होने के दौरान दीपक मोदी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोर सुनकर उनके भाई विनय कुमार पहुंचे। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष मोदी, चंपा देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके तथा उनके बड़े भाई के साथ मारपीट की। घटना में उनके सिर पर चोट लगी, जबकि उनके बड़े भाई का दांत टूट गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपितों ने उनके छोटे भाई विकास मोदी की दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा गले की चेन और सिलाई दुकान में रखे करीब दो हजार रुपये भी ले गए।पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने तिलैया थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.