logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संतकबीरनगर- सेवा और समर्पण की मिसाल बने नील मणि, धनघटा में अधिवक्ता हित में रचा नया इतिहास। धनघटा तहसील परिसर में सोमवार को सेवा, समर्पण और अधिवक्ता हित का एक नया इतिहास लिखा गया। युवा समाजसेवी नील मणि द्वारा अपने निजी संसाधनों से लाखों की लागत से निर्मित सात अधिवक्ता टीन शेड चैंबरों का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित चैंबरों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "नील मणि ने जो कार्य किया है वह केवल निर्माण नहीं, बल्कि सेवा की भावना है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने निजी संसाधनों से अधिवक्ताओं के हित में सोचना और उसे धरातल पर उतारना, वास्तव में काबिले तारीफ है।" पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, "नील मणि ने धनघटा में सेवा भाव की एक जीवंत मिसाल पेश की है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात संघर्ष करता है, उनके बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।" तहसील परिसर में लंबे समय से अधिवक्ताओं को चैंबर की कमी से जूझना पड़ रहा था। धूप और बारिश में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नील मणि की इस पहल के बाद अधिवक्ताओं में जबरदस्त हर्ष व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने नील मणि के इस योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

22 hrs ago
user_बिकाश श्रीवास्तव
बिकाश श्रीवास्तव
Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

संतकबीरनगर- सेवा और समर्पण की मिसाल बने नील मणि, धनघटा में अधिवक्ता हित में रचा नया इतिहास। धनघटा तहसील परिसर में सोमवार को सेवा, समर्पण और अधिवक्ता हित का एक नया इतिहास लिखा गया। युवा समाजसेवी नील मणि द्वारा अपने निजी संसाधनों से लाखों की लागत से निर्मित सात अधिवक्ता टीन शेड चैंबरों का भव्य लोकार्पण समारोह अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जय चौबे उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित चैंबरों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "नील मणि ने जो कार्य किया है वह केवल निर्माण नहीं, बल्कि सेवा की भावना है। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने निजी संसाधनों से अधिवक्ताओं के हित में सोचना और उसे धरातल पर उतारना, वास्तव में काबिले तारीफ है।" पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा, "नील मणि ने धनघटा में सेवा भाव की एक जीवंत मिसाल पेश की है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने के लिए दिन-रात संघर्ष करता है, उनके बैठने के लिए सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है।" तहसील परिसर में लंबे समय से अधिवक्ताओं को चैंबर की कमी से जूझना पड़ रहा था। धूप और बारिश में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नील मणि की इस पहल के बाद अधिवक्ताओं में जबरदस्त हर्ष व्याप्त है। बार एसोसिएशन ने नील मणि के इस योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, 200 किलो दूषित छेना नष्ट संत कबीर नगर, 25 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद हुआ। छेने में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े पाए गए। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे छेने को नष्ट कराया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से छेना, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाई कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके से करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (कीमत 20,300 रुपये) तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट (कीमत 1,840 रुपये) सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहा।
    1
    रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, 200 किलो दूषित छेना नष्ट

संत कबीर नगर, 25 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद हुआ।

 छेने में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े पाए गए। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे छेने को नष्ट कराया।

इसके अलावा प्रतिष्ठान से छेना, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाई कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके से करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (कीमत 20,300 रुपये) तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट (कीमत 1,840 रुपये) सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। 

मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहा।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई: बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, एफआईआर के लिए तहरीर संत कबीर नगर, 25 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर मेहदावल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा गया लगभग 200 किलोग्राम दूषित छेना मौके पर नष्ट कराया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच में छेने में मक्खियां एवं अन्य अशुद्धियां पाई गईं। लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के 200 किलोग्राम छेने को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने छेना के दो नमूने, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाइकार्बोनेट तथा साइट्रिक एसिड के एक-एक नमूने संग्रहित किए। इसके अलावा लगभग 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (अनुमानित मूल्य 20,300 रुपये) तथा 9.2 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट (अनुमानित मूल्य 1,840 रुपये) को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर भी दी गई है। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
    4
    रक्षाबंधन से पहले बड़ी कार्रवाई: बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, एफआईआर के लिए तहरीर
संत कबीर नगर, 25 अगस्त 2026 रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर मेहदावल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा गया लगभग 200 किलोग्राम दूषित छेना मौके पर नष्ट कराया गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच में छेने में मक्खियां एवं अन्य अशुद्धियां पाई गईं। लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के 200 किलोग्राम छेने को गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने छेना के दो नमूने, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाइकार्बोनेट तथा साइट्रिक एसिड के एक-एक नमूने संग्रहित किए। इसके अलावा लगभग 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (अनुमानित मूल्य 20,300 रुपये) तथा 9.2 किलोग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट (अनुमानित मूल्य 1,840 रुपये) को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर भी दी गई है।
कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर: पाली क्षेत्र के रिठुआखोर गांव में वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, RES विभाग ने बनाई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत रिठुआखोर गांव में वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि अब उनका वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी बदतर हो जाते थे। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी। लगातार प्रयासों के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया, जिसे अब पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। ग्रामीण अजीत सिंह, सूरज, रंजीत, मोहन सिंह, कमल सिंह, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि नई सड़क मजबूत और बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाई गई है। अब गांव के लोगों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद उन्हें ऐसी सड़क मिली है, जिससे उनका सफर आसान और सुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों ने RES विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह विकास कार्य समय पर होते रहें तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों का जीवन और अधिक सुगम बन सकेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पूरे गांव में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
    2
    गोरखपुर: पाली क्षेत्र के रिठुआखोर गांव में वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, RES विभाग ने बनाई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत रिठुआखोर गांव में वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि अब उनका वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी बदतर हो जाते थे। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी। लगातार प्रयासों के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया, जिसे अब पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
ग्रामीण अजीत सिंह, सूरज, रंजीत, मोहन सिंह, कमल सिंह, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि नई सड़क मजबूत और बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाई गई है। अब गांव के लोगों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद उन्हें ऐसी सड़क मिली है, जिससे उनका सफर आसान और सुरक्षित हो गया है।
ग्रामीणों ने RES विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह विकास कार्य समय पर होते रहें तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों का जीवन और अधिक सुगम बन सकेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पूरे गांव में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा! #bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News18
    1
    पूर्व शिक्षा मंत्री ने थामा आज़ाद समाज पार्टी दामन और कर दिया #BJP और #RSS का खुलासा!
#bhimarmy #BJP4IND #RSS_challenge Sashakt Bharat News18
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...
    1
    बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. 
छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. 
प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।
    1
    बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • # श्रावण मंगलवार पर महुली पुलिस ने धार्मिक स्थलों में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान # श्रावण मंगलवार पर महुली पुलिस ने धार्मिक स्थलों में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान रिपोर्ट: अश्विनी कुमार पाण्डेय महुली, संतकबीरनगर। श्रावण माह के पावन मंगलवार के अवसर पर महुली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए कस्बा महुली के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के साथ पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर, समय माता मंदिर तथा मड़हाराजा स्थित धार्मिक स्थलों एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और परिसर को स्वच्छ बनाया। जनसेवा के साथ दिया स्वच्छता का संदेश अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसेवा केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। धार्मिक स्थल आस्था और संस्कृति के केंद्र हैं, इसलिए उनकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पुलिस ने लोगों से घरों के साथ-साथ गांव, मोहल्ले, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा बच्चों और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, सुनील सिंह, राजमंगल, जगन्नाथ यादव सहित थाना महुली के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    4
    # श्रावण मंगलवार पर महुली पुलिस ने धार्मिक स्थलों में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
# श्रावण मंगलवार पर महुली पुलिस ने धार्मिक स्थलों में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
रिपोर्ट:  अश्विनी कुमार पाण्डेय 
महुली, संतकबीरनगर। श्रावण माह के पावन मंगलवार के अवसर पर महुली पुलिस ने कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए कस्बा महुली के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के साथ पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर, समय माता मंदिर तथा मड़हाराजा स्थित धार्मिक स्थलों एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और परिसर को स्वच्छ बनाया।
जनसेवा के साथ दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसेवा केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। धार्मिक स्थल आस्था और संस्कृति के केंद्र हैं, इसलिए उनकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
पुलिस ने लोगों से घरों के साथ-साथ गांव, मोहल्ले, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा बच्चों और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।
अभियान में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, सुनील सिंह, राजमंगल, जगन्नाथ यादव सहित थाना महुली के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • नोनहवा से पुन्नीहवा और रखियाहवा को जोड़ने वाली PWD सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें सिद्धार्थनगर #नोनहवा #पुन्नीहवा #रखियाहवा #PWD #PWDRoad #जर्जरसड़क #सड़ककीहालत #सड़कसमस्या #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #जनसमस्या #विकासकीहकीकत #सड़कनिर्माण #RoadProblem #BreakingNews #ViralNews #LocalNews #UPNews #SiddharthnagarNews #SashaktBharatNews18 #NewsUpdate #GroundReport #जनताकीआवाज #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज
    1
    नोनहवा से पुन्नीहवा और रखियाहवा को जोड़ने वाली PWD सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
सिद्धार्थनगर #नोनहवा #पुन्नीहवा #रखियाहवा #PWD #PWDRoad #जर्जरसड़क #सड़ककीहालत #सड़कसमस्या #ग्रामीणोंमेंआक्रोश #जनसमस्या #विकासकीहकीकत #सड़कनिर्माण #RoadProblem #BreakingNews #ViralNews #LocalNews #UPNews #SiddharthnagarNews #SashaktBharatNews18 #NewsUpdate #GroundReport #जनताकीआवाज #लोकतंत्रकीसशक्तआवाज
    user_SASHAKT BHARAT NEWS18
    SASHAKT BHARAT NEWS18
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।
    1
    नवजात बच्चे की मृत्यु पर बिलखते पिता ने हेरिटेज अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप।
हरसेवकपुर में स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल पर पिछले एक सप्ताह से नवजात बच्चे के चल रहे इलाज के बाद मृत्यु, पीड़ित पिता ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप। मामले के तूल पकड़ने पर पैसों के द्वारा मामले को कर दिया गया रफा दफा।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.