नेपाल में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर संतकबीरनगर प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी संत कबीर नगर, 27 अगस्त 2026 ।। नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के कारण जनपद संत कबीर नगर के कुछ नागरिकों के फंसे होने अथवा लापता होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सहायता एवं समन्वय के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर नागरिकों की सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।जिला प्रशासन ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी नागरिक के लापता होने की सूचना दर्ज कराने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अथवा कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर - आपदा प्रबंधन टोल फ्री: 1070, 1077 - कलेक्ट्रेट/आपदा प्रबंधन टेलीफोन: 05547-297227 - जिला आपदा विशेषज्ञ: 9598666578 - उप जिलाधिकारी खलीलाबाद: 9454415925 - उप जिलाधिकारी मेंहदावल: 9454415926 - उप जिलाधिकारी धनघटा: 9454415927 लापता व्यक्ति की सूचना देते समय दें पूरा विवरण जिला प्रशासन के अनुसार लापता नागरिक की सूचना दर्ज कराते समय उसका पूरा नाम, आयु, लिंग, आधार कार्ड नंबर तथा स्थायी पता (ग्राम/मोहल्ला, थाना, तहसील एवं जनपद संत कबीर नगर) उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही नेपाल में व्यक्ति की अंतिम लोकेशन, वह नेपाल के किस शहर या स्थान—जैसे काठमांडू, पोखरा, मुस्तांग आदि—में गया था, तथा उससे आखिरी बार कब बातचीत हुई थी, इसकी जानकारी भी दें। लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित होटल अथवा गाइड का विवरण भी उपलब्ध कराना उपयोगी होगा। सूचना देने वाले रिश्तेदार या परिचित का नाम, मोबाइल नंबर और लापता व्यक्ति से संबंध भी दर्ज कराया जाए, ताकि प्रशासन आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर सके। अफवाहों से बचने की अपील जिलाधिकारी ने नेपाल आपदा से संबंधित जनपद के परिजनों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही असत्यापित खबरों पर भरोसा न करें। उन्होंने नागरिकों से केवल जिला प्रशासन अथवा भारतीय दूतावास की आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस, तहसीलदार, निकटतम थाना अथवा तहसील कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि सूचना को राज्य स्तरीय राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय तक भेजा जा सके। नेटवर्क बाधित होने पर अपनाएं ये उपाय जिला प्रशासन ने बताया कि नेपाल के कई क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था बाधित हो सकती है। ऐसे में फोन कॉल कनेक्ट न होने पर WhatsApp अथवा Telegram जैसे इंटरनेट आधारित मैसेजिंग ऐप के माध्यम से संदेश भेजकर प्रतीक्षा की जा सकती है। यदि लापता व्यक्ति की अंतिम लोकेशन अथवा यात्रा से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो, तो संबंधित हेल्पलाइन और प्रशासनिक एजेंसियों से समन्वय करने में इससे मदद मिल सकती है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से संयम बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।

- ईद मिलादुन्नबी पर मोहिउद्दीनपुर मोहल्ले में धूमधाम से निकल गया जुलुश1
- *मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला पुलिस टीम की प्रभावी गश्त* *महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मनचलों एवं अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली की महिला पुलिस यूनिट द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों, बाजारों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी पैदल गश्त एवं सघन भ्रमण किया गया। गश्त के दौरान महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं/बालिकाओं के साथ अभद्रता करने वाले मनचलों पर सतर्क निगाह रखी गई। महिला पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, बाजार, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के आसपास महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणी करने अथवा किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति के उद्देश्य एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का संदेश “महिलाओं की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं और बालिकाएं निर्भीक होकर अपने घर से बाहर निकलें—महुली पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।” थाना महुली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सम्मानित, सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस कर सके।3
- जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक गोरखपुर जिले के पाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार सुबह बखिरा झील के किनारे एक नाले में एक युवक चादर में लिपटा मिला। युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय रामप्रवेश पुत्र संगम के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, रामप्रवेश पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी गुमशुदगी की तहरीर घघसरा चौकी पर दी गई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़े थे और बाहर मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। रामप्रवेश के परिवार में दो भाई हैं, जिनमें दूसरे भाई का नाम नितेश है। परिजनों ने बताया कि नितेश का मोबाइल फोन भी पिछले तीन दिनों से बंद है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाले में चादर में लिपटा युवक देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। परिवार ने मौके पर पहुंचकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे गोरखपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। युवक ऐसी परिस्थितियों में कैसे हुई इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।3
- मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ? मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ?1
- गोरखपुर की सबसे हॉट सीट बनी चिल्लूपार! देखिए जनता ने क्या कहा?, 2027 में होगा त्रिकोणीय सियासी संग्राम BJP–SP–BSP में कांटे की टक्कर, बढ़ी चुनावी हलचल किसके हाथ लगेगी चिल्लूपार की सत्ता ? #चिल्लूपार #चिल्लूपारविधानसभा #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #UPPolitics #UPElection2027 #2027चुनाव #BJP #SP #BSP #त्रिकोणीयसंघर्ष #सियासीमहासंग्राम #ABCहिंदुस्तान #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली, लूट के मामले में फरार था गोरखपुर पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार,गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर,पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।और इसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं।आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था।सिसई घाट के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइट- अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गोरखपुर1
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- नेपाल में आई आफत प्रलय का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तबाही का मंजर देख खड़े हो रहे लोगों के रोंगटे1