सरकारी चापाकल पर निजी मोटर का कब्ज़ा, आम लोग पानी को तरसे दोषियों पर होगी कार्रवाई: प्रमुख नीतू सिंह पलामू: भीषण गर्मी के बीच पाण्डु प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जहां एक ओर कई सरकारी चापाकल सूखने की कगार पर हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इन चापाकलों पर निजी मोटर और सबमर्सिबल लगाकर पानी का खुलेआम दोहन कर रहे हैं। इससे आम ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी चापाकल, जो सभी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लगाए गए हैं, अब कुछ लोगों के निजी उपयोग का साधन बनते जा रहे हैं। मोटर के जरिए अत्यधिक पानी खींचे जाने से चापाकलों का जलस्तर तेजी से गिर रहा है, जिससे आसपास के लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी में जब जल संकट अपने चरम पर है, तब इस तरह की मनमानी और भी गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पाण्डु प्रमुख नीतू सिंह ने स्पष्ट किया है कि सरकारी चापाकलों में निजी मोटर या सबमर्सिबल लगाना पूरी तरह अवैध है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष पर निर्देश देते हुए पीएचईडी विभाग के जेई एवं कर्मियों से तत्काल जांच कराने को कहा है। प्रमुख ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Post by Anit tiwary1
- वाहनों के अत्यधिक शोर एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा की सभी जिलेवासियों से अपील…1
- Post by Sikendra Vishwakarma3
- डंडाई मे 3 महीने से राशन नहीं दियागया है l पैसे लेकर आदिमजनजाति के हक राशन को सेठ की दुकान में बेचा जा रहा है l ग्रामिनो के दवारा पता लगने पर police को सुचाना दे दिया गया है l आगे कि करवाई जारी है l1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट शनिवार सुबह करीब 8 बजे छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के चिनीयां गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। महुआ चुनने जंगल गई 16 वर्षीय किशोरी पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक किशोरी उक्त गांव निवासी छतन कोरवा समुदाय से जुड़े परिवार की रिश्तेदार बताई जा रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर अधूरी और भ्रामक जानकारी तेजी से फैलने लगी।किसी ने “चिनिया” नाम लिखकर वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए, जिससे झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड के लोगों में दहशत और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। लोग बिना पुष्टि के खबर को सच मान बैठे और इलाके में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। दरअसल, झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर दोनों राज्यों में “चिनिया/चिनीयां” नाम के गांव मौजूद हैं, इसी वजह से भ्रम और बढ़ गया। शुऐ एप सभी लोगों से अपील करता है कि किसी भी खबर, फोटो या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। बिना पुष्टि के खबर फैलाना न सिर्फ गलत है, बल्कि इससे बेवजह डर और परेशानी भी फैलती है।1
- ताहीर अंसारी ने कहें भानू नेता नहीं धर्म गुरु हैं,अब नेता नहीं धर्म गुरु ताहीरअंसारी भानूप्रताप शाही1
- औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास कई विभागों के अवैध आई कार्ड बरामद। औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के राजेश शुक्ला को दाउदनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दाउदनगर के कपड़ा कारोबारी उत्तर दरवाजा मोहल्ला, वार्ड संख्या-10 के रहने वाले राकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश शुक्ला बताते हुए खुद को उत्तर प्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बताया। बाद में मुलाकात के दौरान उसने अपना आई कार्ड भी दिखाया, जिससे प्रभावित होकर व्यवसायी ने उस पर विश्वास कर लिया। आरोप है कि परिचय बढ़ाने के बाद उक्त व्यक्ति ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए पैसों की मांग की। उसके पद के प्रभाव में आकर राकेश कुमार ने 15 मार्च को दो किस्तों में 37,000 और 10,000 रुपये, कुल 47,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अप्रैल को आरोपित अचानक राकेश कुमार की दुकान पर पहुंच गया और दोबारा आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए, 20 हजार रुपये की अवैध मांग करने लगा। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इंकार किया, तो राजेश शुक्ला ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दुकान पर हो रहे हंगामे को सुनकर आसपास के लोग और दुकान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेश को हिरासत में लिया और आवश्यक पूछताछ की, जिसमें राजेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने दाउदनगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर ठगी और जालसाजी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी अपराध स्वीकार किया। इसके पास से सीआईए, एनआईए, भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्ड, मानवाधिकार का नियुक्ति पत्र, खाकी वस्त्र, सहित कई अन्य अवैध दस्तावेज मिले हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।1
- गढ़वा नहीं बल्कि पूरे देश में किताब ड्रेस के नाम पर स्कूल वाले लुट रहे है। आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को आंदोलन पर जरूर आए1