logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर, आरोपी कल्याण बैंसला और लवनिश गिरफ्तार Gurugram- गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कल्याण बैंसला, निवासी चांदहट, पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं, वारदात के समय कार में मौजूद उसके साथी 34 वर्षीय लवनिश, निवासी न्यू कॉलोनी, पलवल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, 13 सितंबर की सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने का वीडियो सामने आया था। महिला बाइक राइडर ने 14 सितंबर की सुबह यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-56 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कार चालक ने मामले को लेकर मीडिया को इंटरव्यू भी दिया था। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं।मामले की गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अभियोग में हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 109 BNS भी जोड़ी। वहीं, अनुसंधान के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर धारा 78 और 79 BNS की भी वृद्धि की गई। इसके बाद अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच से आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के बाद उसने पेशाब करने के बहाने पुलिस से भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरने से उसे कुछ चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, यह कार आरोपी के दोस्त के नाम पर है।इस मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। वारदात के समय कल्याण बैंसला के साथ कार में मौजूद 34 वर्षीय लवनिश, निवासी न्यू कॉलोनी, पलवल को भी नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

1 hr ago
user_Dinesh saini
Dinesh saini
Local News Reporter गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
1 hr ago
264dd5bc-7f4f-4fae-8c20-a685cccd0bcb

More news from दिल्ली and nearby areas
  • 🚨 नोएडा में LPG ट्रक बना आग का गोला! 🚩 फायर टीम ने संभाला मोर्चा 🔥 🚨 नोएडा में LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। 🔥 सूचना मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 🚒 ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए वीडियो को Like 👍 Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। SBharatNews — झूठ के खिलाफ...जंग 🚩
    1
    🚨 नोएडा में LPG ट्रक बना आग का गोला! 🚩 फायर टीम ने संभाला मोर्चा 🔥
🚨 नोएडा में LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। 🔥
सूचना मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 🚒
ऐसी ही ताजा और बड़ी खबरों के लिए वीडियो को Like 👍 Share ↗️ और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।
SBharatNews — झूठ के खिलाफ...जंग 🚩
    user_S BHARAT
    S BHARAT
    Local News Reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। narendramodi के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।
    1
    17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है।
narendramodi  के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है।
#SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।
    user_अपना इंडिया न्यूज
    अपना इंडिया न्यूज
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    14 hrs ago
  • 🔨 दिल्ली MCD का चला हथौड़ा! | स्वरूप नगर में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। MCD के Building-II, North Zone की ओर से डेमोलिशन/सीलिंग का नोटिस जारी किया गया था। 📍 स्थान: स्वरुप नगर DELHI UPDATE की खबर के बाद MCD की कार्रवाई चर्चा में है। अब सवाल—क्या इसी तरह दूसरे अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई? 📢 आपके इलाके की खबर हो तो हमें भेजें। #DelhiUpdate #MCD #खबरकाअसर #MCDAction #SwaroopNagar #IllegalConstruction #DelhiNews #BreakingNews #MCDAction #Demolition
    1
    🔨 दिल्ली MCD का चला हथौड़ा! | 
स्वरूप नगर में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है।
MCD के Building-II, North Zone की ओर से डेमोलिशन/सीलिंग का नोटिस जारी किया गया था।
📍 स्थान: स्वरुप नगर 
DELHI UPDATE की खबर के बाद MCD की कार्रवाई चर्चा में है।
अब सवाल—क्या इसी तरह दूसरे अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई?
📢 आपके इलाके की खबर हो तो हमें भेजें।
#DelhiUpdate #MCD #खबरकाअसर #MCDAction #SwaroopNagar #IllegalConstruction #DelhiNews #BreakingNews #MCDAction #Demolition
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"
    1
    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"
    user_दिल्ली जंक्शन
    दिल्ली जंक्शन
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया गया।
    1
    नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए
नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया गया।
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद ने दी इस वक्त की बड़ी खबर
    1
    वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद
वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद ने दी इस वक्त की बड़ी खबर
    user_NEWS BREAK
    NEWS BREAK
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • गुरुग्राम मे लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार हरियाणा के गुरुग्राम में लेडिजबाइकर को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित कल्याण फैसला को राजस्थान के दोष से गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे आरोपी के साथ-साथ उसके एक दोस्त को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैसला किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पिता पहले नंबरदार रह चुके हैं इसके अलावा कल्याण फैसला केबीटी के नाम से गुरुग्राम में एक जिम भी चलाता है जो कि अब किराया न चुका पाने की वजह से बंद पड़ी है। और उसे अब 17 सितंबर से दोबारा चालू किया जाएगा जिसका रिनोवेशन का कार्य अभी जारी है।
    1
    गुरुग्राम मे लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला  आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार 
हरियाणा के गुरुग्राम में लेडिजबाइकर को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित कल्याण फैसला को राजस्थान के दोष से गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे आरोपी के साथ-साथ उसके एक दोस्त को भी गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैसला किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके पिता पहले नंबरदार रह चुके हैं इसके अलावा कल्याण फैसला केबीटी के नाम से गुरुग्राम में एक जिम भी चलाता है जो कि अब किराया न चुका पाने की वजह से बंद पड़ी है। और उसे अब 17 सितंबर से दोबारा चालू किया जाएगा जिसका रिनोवेशन का कार्य अभी जारी है।
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    1
    गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 

कार चालक  के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.