नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़; हावड़ा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार सोनभद्र SIT की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से बांग्लादेश तक फैला था जाल, 'शैली ट्रेडर्स' के जरिए होती थी सप्लाई (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र ) अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित SIT (एसआईटी) टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले कफ सिरप (फेंसाडील) की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य हैंडलर जुबेर हुसैन शेख को पश्चिम बंगाल के हावड़ा (लिलुआ) से गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य तथ्य: बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क: पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त, वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के 'शैली ट्रेडर्स' (रांची) से नशीले सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर तक भेजता था, जहाँ से इसे बांग्लादेश तस्करी कर दिया जाता था। बांग्ला भाषी गिरोह: तस्करी को आसान बनाने के लिए इस गिरोह में ज्यादातर बांग्ला भाषी लोगों और ड्राइवरों को शामिल किया गया था। पकड़े जाने पर 'फैमिली सपोर्ट' का लालच: गिरोह बेहद सुनियोजित था। पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक मदद और जमानत का खर्च गिरोह उठाता था ताकि वे पुलिस के सामने राज न खोलें। ईद के नाम पर बांटने थे पैसे: अभियुक्त जुबेर हावड़ा के एक होटल में जेल में बंद ड्राइवरों के परिवारों को ईद के अवसर पर ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता देने के लिए पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। सोनभद्र SIT की टीम: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी ओबरा), उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, मु0आ0 प्रकाश सिंह और मु0आ0 मनीष सिंह की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है।
नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़; हावड़ा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार सोनभद्र SIT की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से बांग्लादेश तक फैला था जाल, 'शैली ट्रेडर्स' के जरिए होती थी सप्लाई (दैनिक अयोध्या टाइम्स सोनभद्र ) अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित SIT (एसआईटी) टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशीले कफ सिरप (फेंसाडील) की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य हैंडलर जुबेर हुसैन शेख को पश्चिम बंगाल के हावड़ा (लिलुआ) से गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य तथ्य: बांग्लादेश तक फैला नेटवर्क: पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त, वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के 'शैली ट्रेडर्स' (रांची) से नशीले सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर तक भेजता था, जहाँ से इसे बांग्लादेश तस्करी कर दिया जाता था। बांग्ला भाषी गिरोह: तस्करी को आसान
बनाने के लिए इस गिरोह में ज्यादातर बांग्ला भाषी लोगों और ड्राइवरों को शामिल किया गया था। पकड़े जाने पर 'फैमिली सपोर्ट' का लालच: गिरोह बेहद सुनियोजित था। पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक मदद और जमानत का खर्च गिरोह उठाता था ताकि वे पुलिस के सामने राज न खोलें। ईद के नाम पर बांटने थे पैसे: अभियुक्त जुबेर हावड़ा के एक होटल में जेल में बंद ड्राइवरों के परिवारों को ईद के अवसर पर ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता देने के लिए पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। सोनभद्र SIT की टीम: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में निरीक्षक सदानन्द राय (प्रभारी ओबरा), उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, मु0आ0 प्रकाश सिंह और मु0आ0 मनीष सिंह की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया है।
- akashi bijli ka pawar1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।1
- *सोनभद्र पुलिस द्वारा शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर, गैंग हैंडलर की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।👆🏾👆🏾*1
- सोनभद्र। जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु०अOसं० 1191/2025 धारा 318 (4), 338,336(3), 340 (2), 61(2) (क) बीएनएस एवं धारा 21 (C), 27-ए, 29एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोनभद्र । पुलिस ने नशीले सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम ने आज इस गिरोह के सक्रिय हैंडलर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025 (बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं) के तहत आरोपी शुभम जायसवाल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि रांची (झारखंड)स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से नशीले कफ सिरप "फेंसाडील"की तस्करी बांग्लादेश तक की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने 16 मार्च 2026 को हावड़ा सिटी के लिलुआ क्षेत्र से जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसेन शेख उम्र 42 वर्ष निवास ए प्लॉट नंबर 276 व03गेट नम्बर 4पटेल नगर थाना चिकल औरंगाबाद (महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़कर कफ सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजता था। वहां से बांग्ला भाषी चालकों के माध्यम से माल को बांग्लादेश पहुंचाया जाता था। गिरोह में अधिकांश सदस्य बांग्ला भाषी हैं, जिससे सीमा पार तस्करी में आसानी होती थी। उसने बताया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता है। ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी वह सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमाने थे कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है इसी क्रम में रविवार को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेस वे स्थित एक होटल में हीरो के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली निरीक्षक सदस्य सदानंद राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा एसआईटी सोनभद्र,उ०नि० मानवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत एसआईटी सोनभद्र,मु०आ० प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल,मु०आ० मनीष सिंह एसओजी टीम सोनभद्र शामिल रहे3
- सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध गैस सिलेंडर के कारोबार पर ओबरा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने इलाके की कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान से करीब 32 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था। बताया जा रहा है कि इन गैस सिलेंडरों को बाजार से ज्यादा कीमत पर, करीब 3500 से 4000 रुपये तक में बेचा जा रहा था। इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। ओबरा पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं अन्य दुकानदारों में भी खौफ का माहौल देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1