नैनी आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1415 अभ्यर्थियों का हुआ चयन नैनी आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1415 अभ्यर्थियों का हुआ चयन प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर प्राप्त किया। मेले में कुल 2513 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 1415 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने कौशल व योग्यता के आधार पर बेहतर रोजगार पाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश चंद्र केसरवानी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं और सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने भी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और कौशल विकास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रकांत सिंह, मेला अधिकारी प्रशांत, प्रवीण कुमार यादव, सरफराज उल्ला, मारूफ अहमद, मोहनीश कुमार, अमृतलाल गुप्ता एवं संजीव आर्या सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रोजगार मेले के सफल आयोजन से युवाओं में उत्साह का संचार हुआ और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए। यह आयोजन न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए लाभकारी साबित हुआ, बल्कि क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी साबित हुआ।

- प्रयागराज के पुरानी झूंसी निवासी मोहम्मद साहिल, जिसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं,शाम करीब 6 बजे तक घर पर सजावट का काम देख रहा था। उसके बाद साहिल रविवार की शाम कपड़ा खरीदने के लिए शहर के लिए निकला। घर में खुशियों का माहौल था और महज़ 2–4 दिन बाद शादी होनी थी,7 बजे के लगभग जैसे ही वे ECC कॉलेज के सामने पहुंचा एक पल में सब कुछ बदल गया। अचानक हवा में तना हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मंझा सामने आ गया और मांझे ने साहिल की गर्दन को उलझा दिया। बाइक चला रहे साहिल के मामा इम्तियाज़ ने तुरंत गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक पीछे बैठे साहिल की गर्दन में मंझा गहराई तक घुस चुका था। धार इतनी तेज थी कि गर्दन बुरी तरह कट गई। खून से लथपथ हालत में साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन पर टांके लगाए गए और किसी तरह उसकी जान बच सकी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मंझा खुलेआम बिक रहा है और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ लगातार हो रहा है। ये प्रयागराज की पहली घटना नहीं ऐसी घटना बराबर देखने को मिल रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पर सख्त प्रतिबंध के स्पष्ट आदेश दिए जा चुके हैं। जरूरत है कि प्रशासन तुरंत सख्त कदम उठाए, अवैध रूप से मंझा बेचने वालों पर कार्रवाई करे और मुख्यमंत्री के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे,ताकि किसी और घर की खुशियां इस तरह हादसे में न बदलें।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by VB News Prayagraj, Arun1
- Post by Questions News1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- मार्केट मे एक और नये बाबा की एंट्री , ये बाबा अपनी जीभ निकाल कर भक्तो को आशीर्वाद देते है , जैसे जैसे भारत मे बेरोजगारी बढ़ती जायेगी वैसे वैसे बाबाओ की संख्या मे इजाफा होता जायेगा , कमाई बहुत अच्छी हैं , ये भमोरा मसानी मैईया का दरबार है ,1
- Post by VB News Prayagraj, Arun1