2.29 लाख लाख बच्चों को लगेगा एमआर का टीका:सीएमओ -नगर के गुरुगोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुआ अभियान का शुभारम्भ देवरिया । मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रति बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर के न्यू कॉलोनी स्थित गुरु गोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का टीकाकरण कर बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 27 फरवरी तक चलने वाले अभियान में जिले के 3039 स्कूलों और मदरसों के पांच से दस वर्ष आयुवर्ग के 2.29 लाख बच्चों को टीका लगेगा।सीएमओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए कार्ययोजना तैयार है। स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित होंगे। एएनएम को प्रतिदिन सौ से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया है। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों को एमआर वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि टीकाकरण टीमें स्कूलों में पहुंचने से एक दिन पहले सूचना देंगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी बच्चे को खाली पेट टीका न लगाया जाए, बच्चों को मिड-डे मील या लंच के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी।उन्होंने कहा कि एमआर टीकाकरण से न केवल बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है, बल्कि समाज को भी इन रोगों से मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वह इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि जिले को खसरा-रूबेला मुक्त बनाया जा सके। खसरा के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, बहती नाक, आंखों का लाल होना और चेहरे व शरीर पर चकत्ते शामिल हैं। अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग यूविन पोर्टल से होगी। कार्यक्रम में अरबन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, लालबचन चौधरी सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, जेएसआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
2.29 लाख लाख बच्चों को लगेगा एमआर का टीका:सीएमओ -नगर के गुरुगोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से हुआ अभियान का शुभारम्भ देवरिया । मीजल्स-रूबेला (एमआर) के प्रति बच्चों को सुरक्षा कवच देने के लिए सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर के न्यू कॉलोनी स्थित गुरु गोविन्द सिंह प्राथमिक विद्यालय से फीता काटकर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का टीकाकरण कर बच्चों को बीमारियों से सुरक्षित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि 27 फरवरी तक चलने वाले अभियान में जिले के 3039 स्कूलों और मदरसों के पांच से दस वर्ष आयुवर्ग के 2.29 लाख बच्चों को टीका लगेगा।सीएमओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए कार्ययोजना तैयार है। स्कूलों में विशेष सत्र आयोजित होंगे। एएनएम को प्रतिदिन सौ से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया है। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों को एमआर वैक्सीन जरूर लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डॉ एसके सिन्हा ने कहा
कि टीकाकरण टीमें स्कूलों में पहुंचने से एक दिन पहले सूचना देंगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी बच्चे को खाली पेट टीका न लगाया जाए, बच्चों को मिड-डे मील या लंच के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी।उन्होंने कहा कि एमआर टीकाकरण से न केवल बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है, बल्कि समाज को भी इन रोगों से मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वह इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि जिले को खसरा-रूबेला मुक्त बनाया जा सके। खसरा के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, बहती नाक, आंखों का लाल होना और चेहरे व शरीर पर चकत्ते शामिल हैं। अभियान की दैनिक रिपोर्टिंग यूविन पोर्टल से होगी। कार्यक्रम में अरबन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, लालबचन चौधरी सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, जेएसआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- Post by Shakti भारत नेशन न्यूज3
- Post by विजय कुमार1
- जनपद देवरिया बेताल ब्लॉक ग्राम बेलडरिया रोड ए है इसको जल्द से जल्द करवाई किया जाए मैं विधायक जी से बोलेंगे जल्द से जल्द करवाई किया जाए1
- Post by अजीत अजीत1
- अनियंत्रित ट्रक ने 5 वाहनों को रौंदा, बच्ची समेत तीन गंभीर घायल, कुशीनगर के 15 मिल क्रासिंग पर हुआ दुर्घटना #kushinagar #hatakushinagar #hata #रामपुर_15_मिल #accident #accidentnews1
- पैकौली ग्राम सभा में हो रहे SPL दुक्की क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।1
- स्वतंत्र पत्रकार शिवकुमार कुशवाहा जी के साथ ( बात चीत) पॉडकास्ट कुशीनगर ।।।1
- मैं जिंदा हू सीएम योगी के पोस्टर के सामने बुजुर्ग की गुहार, रिकॉर्ड में ‘मृत’ दिखाकर डेढ़ साल से रुकी पेंशन पूरा मामला जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मी पुर के वृद्ध कैलाशी देवी का बताया जा रहा है l #kushinagar #kaptanganj #pension #PensionNews #वृद्ध #samajkalyanvibhag1