Shuru
Apke Nagar Ki App…
PK का बड़ा हमला! बोले- बिहार में विकास से ज्यादा नाम बदलने की चर्चा, JDU को कौन चला रहा है? RJD की MLC लिस्ट पर भी कसा तंज 🔥 #PrashantKishor #PK #BiharPolitics #Bakhtiyarpur #Nitishpur #JDU #RJD #BiharNews #PoliticalNews PK का बड़ा हमला! बोले- बिहार में विकास से ज्यादा नाम बदलने की चर्चा, JDU को कौन चला रहा है? RJD की MLC लिस्ट पर भी कसा तंज 🔥 #PrashantKishor #PK #BiharPolitics #Bakhtiyarpur #Nitishpur #JDU #RJD #BiharNews #PoliticalNews
Bihar darpan 24
PK का बड़ा हमला! बोले- बिहार में विकास से ज्यादा नाम बदलने की चर्चा, JDU को कौन चला रहा है? RJD की MLC लिस्ट पर भी कसा तंज 🔥 #PrashantKishor #PK #BiharPolitics #Bakhtiyarpur #Nitishpur #JDU #RJD #BiharNews #PoliticalNews PK का बड़ा हमला! बोले- बिहार में विकास से ज्यादा नाम बदलने की चर्चा, JDU को कौन चला रहा है? RJD की MLC लिस्ट पर भी कसा तंज 🔥 #PrashantKishor #PK #BiharPolitics #Bakhtiyarpur #Nitishpur #JDU #RJD #BiharNews #PoliticalNews
More news from बिहार and nearby areas
- तीज पर्व को लेकर बाजार में वर्ती महिलाओं की उमरी भीड़ महंगाई ने तोड़ी व्रतियों की अरमान । कटौती कर लिया सामान। जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर बाजार की है,जहां तीज पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के पूजन सामग्री की खरीदारी करने पहुंची तीज व्रतियों की भीड़ उमर पड़ी। किंतु वर्ती महिलाओं के अरमान महंगाई के कारण पूरी ना हो सकी , चाहे वह सेव हो नारंगी हो केले हो या विभिन्न प्रकार के फल ही क्यूं ना हो इन सभी की बढ़ती कीमतों ने खरीदारी करने की इच्छाएं आधी अधूरी रह गई जहां फल बाजारों में सबसे अधिक कीमत सेब का रहा जो 200 से लेकर 250 रुपए प्रति किलो ,जबकि अन्य फलों के कीमतों में₹ 50 रुपए से लेकर 80 रुपए तक बढ़ोतरी बरकरार बनी रही। वहीं इस पर्व को लेकर बाढ़ के कारण दिरायंचल के लोगों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ी। वैसे तीज व्रत को लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली GR राशि मिलने की बात की जा रही थी, लेकिन ओ भी नहीं मिल पाई। इसे ज्यादा तर वृत्तियों ने पूजन सामग्रियों में कटौती करते हुए थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदारी कर पर्व की औपचारिकता निभाई । इस दौरान दुकानदारों एवं वर्ती महिलाओं ने बढ़ते कीमतों को लेकर क्या कुछ कहीं देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- "DNP ADVANCE MEMORIAL HOSPITAL & TRAUMA CENTRE" JAGANPURA RAMKRISHNA NAGAR PATNA. राजधानी पटना का एक ऐसा अस्पताल जहां उपलब्ध है अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुलभ दामों में समुचित इलाज की व्यवस्था.....1
- 🇮🇳 आखिरी सांस के बाद भी जारी रही देशसेवा, जवान का दिल बना किसी की नई जिंदगी एक भारतीय सेना अधिकारी ने अपनी आखिरी सांस के बाद भी मानवता और सेवा की मिसाल कायम कर दी। उनके निधन के बाद उनके परिवार ने उनका दिल दान करने का फैसला लिया। यह दिल नोएडा के एक 50 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित किया गया, जिससे उसे जिंदगी की नई उम्मीद मिली। एक सैनिक का जीवन देश की रक्षा और सेवा के लिए समर्पित होता है, लेकिन इस अधिकारी की सेवा उनके जाने के बाद भी जारी रही। उनके अंगदान के फैसले ने न सिर्फ एक परिवार को नई जिंदगी की उम्मीद दी, बल्कि समाज के सामने मानवता और त्याग की एक प्रेरणादायक मिसाल भी पेश की। यह घटना बताती है कि सच्ची सेवा का अंत आखिरी सलामी के साथ नहीं होता। कभी-कभी एक इंसान के जाने के बाद भी उसका योगदान किसी दूसरे की जिंदगी में सांस बनकर जीवित रहता है। भारतीय सेना के इस अधिकारी को देश और समाज हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा।1
- उफनती गंगा में लाइव रेस्क्यू डूब रहे व्यक्ति को ssb की टीम ने सुरक्षित बचाया। स्टोरी:- LIVE रेस्क्यू , पटना में उफनती गंगा में डूब रहे व्यक्ति को SSB की टीम ने सुरक्षित बचाया ! एंकर:- पटना में पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में धीमी गति से कमी दर्ज की जा रही है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में गंगा नदी में स्नान करना कभी भी भारी पड़ सकता है वही जिला प्रशासन भी लोगो को अभी सतर्क बरतने की अपील कर रह है। वही पटना के भद्र घाट पर गंगा स्नान करने पहुँचे एक व्यक्ति तेज धारा में बहने लगा जहां मौजूद स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को डूबता देख शोर मचाने लगे। वही पर मौजूद SSB की टीम ने बिना देरी किए गंगा नदी में छलांग लगा दी और डूब रहे व्यक्ति को लाइफ जैकेट के माध्यम से सुरक्षित बचाकर बाहर निकाल लिया। वही डूब रहे व्यक्ति की पहचान झारखंड निवासी 57 वर्षीय राज कुमार सिंह के रूप में हुई जहाँ उन्होंने पूछताछ में बताया कि रामकृष्ण मिशन आश्रम पटना में आए हुए थे वही घूमने के दौरान आज भद्र घाट पर गंगा स्नान कर रहे थें। जहाँ तेज बहाव और गहरे पानी मे जाने से डूब रहे थे गनीमत रही कि SSB की टीम में तैनात रौशन कुमार ने बिना देरी किए गंगा में छलांग लगाकर जान बचा ली।2
- सारण जिले में दरियापुर थाना और मुफस्सिल थाना के चक्रव्यूह में फस गया एक सोनार Part-2 सारण जिले में दरियापुर थाना और मुफस्सिल थाना के चक्रव्यूह में फस गया एक सोनार Part-21
- राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई राघोपुर बाढ़ राहत में खुलेआम घोटाला जनता ने बताई नेता विधायकों की सच्चाई1
- शराब की सूचना पर जांच करने पहुंची उत्पाद थाने की पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, माफिया ने दो सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त पुलिस हथियार वाहन छोड़ जान बचाने में हुए सफल। जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव गांव की बताई जा रही है जहां रविवार को शराब की सूचना पर जांच करने पहुंची समस्तीपुर उत्पाद थाने की पुलिस टीम पर शराब माफिया एवं उनके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें सिपाही कृष्णा कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। और दो सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद उत्पाद पुलिस हथियार वाहन छोड़ कर जान बचाते हुए भाग निकले। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को मिली सूचना के आधार पर बनवीरा गांव निवासी प्रकाश कुमार राय के घर में शराब रखने को लेकर टीम जैसे ही घर की जांच करने आगे बढ़ी, तो इसी दौरान परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे दो होमगार्ड जवान समेत एक सिपाही घायल हो गए। और दो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही हलई पुलिस के साथ कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई इस दौरान हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से राइफल बरामद कर ली। इस घटना को लेकर बनवीरा गांव निवासी प्रकाश कुमार राय के भाई मिलन कुमार ने बताया कि चारों भाइयों के बीच पूर्व में बंटवारा हो चुका है और सभी के हिस्से की जमीन की बाउंड्री भी घिरी हुई है। उनका आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके शिक्षक भाई अमरनाथ को पकड़ लिया और खींचने लगे। अमरनाथ हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते देख लोगों ने उत्पाद टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले में दो वाहन समेत पुलिस कर्मी भी घायल हो चुके हैं , और क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर रखी राइफल भी बरामद कर ली गई है, जो महिला होमगार्ड जवान की बताई जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वैसे इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। ताकि स्थिति सामान्य हो सके और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो । अब देखना यह होगा कि शराब माफियाओं द्वारा दी गई चुनौती पर पुलिस अगली कार्रवाई क्या हो पाती है या नहीं।1
- बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे Physics Wallah के फाउंडर Alakh Pandey Sir, लोगों ने कहा—सलाम है! बिहार में बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए अब सामाजिक सहयोग भी सामने आने लगा है। इसी कड़ी में Physics Wallah यानी PW के फाउंडर Alakh Pandey Sir बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे और उनकी परेशानियों को करीब से समझा। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं मदद से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग किया। बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों का जनजीवन प्रभावित है और बड़ी संख्या में परिवार मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में Alakh Pandey का लोगों के बीच पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस कदम की तारीफ की जा रही है। लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। Alakh Pandey Sir के इस प्रयास से बाढ़ पीड़ित परिवारों को न सिर्फ मदद मिली, बल्कि उनके बीच उम्मीद और हौसले का संदेश भी पहुंचा।1
- पालीगंज अनुमंडल के सिंगोड़ी थाना में पुस्ताक के लाए गए युवक कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई सात पालीगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पूछताछ के लिए लाया गया आरोपी सिगोड़ी थाना परिसर में फंदे से लटका, मौत सिगोड़ी थाना परिसर में गयाजी जिले के महकार थाने के कुड़वा निवासी लालमोहन मांझी के बेटे अजय मांझी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक अजय थाना परिसर स्थित चौकीदार के कमरे में गमछा के सहारे पंखे से लटका हुआ था। रविवार तड़के हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने मृतक के शव को एम्स पटना भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी पटना के कार्तिकेय शर्मा, सीटीएसपी(वेस्ट) संकेत कुमार, एसडीपीओ पालीगंज-2 पंकज शर्मा, एसडीएम चंदन कुमार दलबल के साथ सिगोड़ी थाना पहुंचे। सिटीएसपी(वेस्ट) संकेत कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का थानाक्षेत्र के बऊआं स्थित ईंट भट्ठा मालिक के साथ पैसे की लेनदेन के साथ विवाद चल रहा था। इसी मामले में भट्ठा मालिक ने उसके विरुद्ध थाने में आवेदन दिया था। इस सिलसिले में शनिवार को पूछताछ के लिए रंजन कुमार, विष्णु दयाल और अजय मांझी को थाने लाया गया। रात होने के कारण तीनों युवकों को थाना परिसर में ही एक कमरे में रखा गया था। रविवार को करीब चार बजे सुबह चौकीदार ने थानाध्यक्ष को सूचना दी कि आरोपी अजय मांझी गमछा के सहारे पंखे से लटका हुआ है। पुलिस के जवानों ने उसे पंखे से उतारा और इलाज के लिए एम्स पटना पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतक की पत्नी काजल देवी ने पुलिस पर भट्ठा मालिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए बताया कि चार बजे भोर में सिगोड़ी थाना से कॉल आया कि उसके पति की तबियत काफी खराब है, पटना पहुंचिए। जब पटना पहुंचे तो देखा कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसका शव जमीन पर पड़ा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति सिगोड़ी थाने के बऊआं ईंट भट्ठा से जुड़ा हुआ था। वह भट्ठा पर मजदूर उपलब्ध करता था। इसके एवज में भट्ठा मालिक श्याम कुमार उसे पैसा देता था। उसके पति के पास भट्ठा मालिक का कुछ पैसा रह गया था। मृतक की मां नागो देवी ने बताया कि भट्ठा मालिक इसी सिलसिले में उसके बेटे को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की मां ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भट्ठा मालिक ने पुलिस के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।1