मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रही छात्रा व उसके भाई की मोटरसाइकिल दुर्घटना, दोनों गंभीर रूप से घायल। चिनीयां से हेमंत कुमार कीरिपोर्ट डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव में बुधवार दोपहर मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा मयंका कुमारी और उसके बड़े भाई पवन सिंह मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मयंका कुमारी चिनियां उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय की दसवीं क्लास की छात्रा है, जिनका मैट्रिक परीक्षा केंद्र डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा अपने भाई पवन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान जरही तीन मुहान के पास एक अन्य मोटरसाइकिल से अचानक जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद परीक्षा देकर लौट रहे अन्य छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर बेहतर इलाज के लिए चिनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के संबंध में इलाज कर रही चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। छात्रा के सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी बहन के चेहरे पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। डॉक्टर ने बताया कि यदि हेलमेट पहना होता तो चोटें कम हो सकती थीं। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच चुके थे ।

- Nitin KarsayaleLanji, Balaghat😤5 hrs ago
- डंडई प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही जेएसी मैट्रिक परीक्षा डंडई : झारखंड अधिविद्य परिषद जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के तहत मंगलवार को डंडई प्रखंड क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर आईआईटी एवं वोकेशनल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में ली गई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जरही परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों की कमी देखी गई। केंद्र अधीक्षक असगर अली ने बताया कि विभाग से 16 वीक्षकों की मांग की गई थी, लेकिन मात्र 11 वीक्षक ही उपलब्ध कराए गए। इनमें एक भी महिला वीक्षक नहीं है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर कुल 104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 102 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार परीक्षा केंद्र पर कुल 87 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। तसरार सीएस नुमान खान ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपन्न हुई है। इस केंद्र पर 16 वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।परीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी देवलाल करमाली ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, शौचालय स्वच्छ थे तथा पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।हालांकि तसरार परीक्षा केंद्र पर विद्यालय परिसर में चारदीवारी नहीं होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई । प्रशासन की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।1
- रंका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पे जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन1
- नगर परिषद चुनाव गढ़वा में अध्यक्ष पद प्रत्याशी दीपक शर्मा1
- झारखंड की सबसे छोटा पत्रकार एक साथ झारखंड सरकार की विकास पे क्या बोले1
- गढ़वा में अपराधियों का मनोबल चरम पर, खुलेआम ग्रामीणों पर तानी पि* स्टल2
- Post by Ramashankar sharma1
- रंका पंचायत भवन में रमकंडा एवं चिनिया सहभागी शिक्षा केंद्र का हुआ बैठक1
- Post by Shital vishwakarma1
- Post by Ramashankar sharma1