logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदीकुई: शादी के नाम पर ठगी! 3.50 लाख ऐंठकर 20 दिन में दुल्हन फरार, जेवर-नकदी भी ले गई* *शादी के नाम पर ठगी! 3.50 लाख ऐंठकर 20 दिन में दुल्हन फरार, जेवर-नकदी भी ले गई* बांदीकुई (राज कुमार चतुर्वेदी ) : जिले के बसवा थाना क्षेत्र से शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बनापुरा गांव निवासी अनिल कुमार को विवाह का झांसा देकर न केवल 3.50 लाख रुपये ऐंठ लिए गए, बल्कि शादी के महज 20 दिन बाद दुल्हन घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित अनिल कुमार के अनुसार, कुछ बिचौलियों ने उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली युवती शिवानी से कराई थी। विवाह तय कराने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की गई। 10 दिसंबर 2025 को स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता तैयार कर पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कराई गई। परिवार को भरोसा दिलाया गया कि आगे चलकर विधिवत कोर्ट मैरिज भी कराई जाएगी। 🏃‍♀️ *शादी के 20 दिन बाद दुल्हन फरार* बताया गया कि 30 दिसंबर की सुबह, शादी के करीब 20 दिन बाद, शिवानी बर्तन साफ करने के बहाने घर से बाहर गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश की तो अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद परिवार को ठगी का अहसास हुआ। ⚖️ *पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला* इसी प्रकार कुछ दिन पूर्व मंडावरी थाना क्षेत्र राजगढ़ के एक युवक के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था। कोर्ट के दखल के बाद बसवा थाने में मामला दर्ज हुआ। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी महिला को लेकर आई, लेकिन बिना न्याय दिलाए उसे छोड़ दिया गया। दलाल से भी पैसे वापस नहीं दिलवाए गए। बाद में संबंधित महिला ने एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ित के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद से वह पुलिस और अदालत के चक्कर काट रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ महिलाएं और दलाल मिलकर अलग-अलग नाम व समाज का सहारा लेकर लोगों को शादी के नाम पर ठगने का जाल बिछा रहे हैं। वहीं बसवा पुलिस इस मामले में एफआर लगाने की बात कह रही है। 🔎 *पुलिस जांच में जुटी* ताजा मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

18 hrs ago
user_Raj Kumar Chaturvedi
Raj Kumar Chaturvedi
Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
18 hrs ago
fe597e3e-df50-4c99-93c4-1445c29d8751

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके
    1
    लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया  बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by पत्रकार -सुमित बैरवा
    1
    Post by पत्रकार -सुमित बैरवा
    user_पत्रकार -सुमित बैरवा
    पत्रकार -सुमित बैरवा
    बासवा, दौसा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कांग्रेसी नेता इमरान खान पर भड़के तहसीलदार!
    1
    कांग्रेसी नेता इमरान खान पर भड़के तहसीलदार!
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Rajgarh, Alwar•
    13 hrs ago
  • कुंडल मुख्यालय के समीप भेड़ोली इंटरचेंज के पास बुधवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। दोनों सवार तुरंत नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवा दिया गया।
    3
    कुंडल मुख्यालय के समीप भेड़ोली इंटरचेंज के पास बुधवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही समय में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। वाहन में दो लोग सवार थे। अचानक इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। दोनों सवार तुरंत नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवा दिया गया।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    1
    बस्सी के गोकुलपुरा गांव में ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हो गया
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Public Power मजदूर की आवाज
    1
    Post by Public Power मजदूर की आवाज
    user_Public Power मजदूर की आवाज
    Public Power मजदूर की आवाज
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • पुलिस अपनी वैन तक ले जा रही दो महिलाओं को काले कोट के लात घूसों से बचाने की बजाय विवस नजर आते का वीडियो वायरल
    1
    पुलिस अपनी वैन तक ले जा रही दो महिलाओं को काले कोट के लात घूसों से बचाने की बजाय विवस नजर आते का वीडियो वायरल
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.