विभागीय हो टीईटी परीक्षा, पत्राचार माध्यम से कराया जाए विभागीय बी.एड.—निर्भय कोवाची... सहायक शिक्षक फेडरेशन की शासन से मांग: सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद बढ़ी शिक्षकों की चिंता, त्वरित नियम बनाने की अपील दुर्गूकोदल, कांकेर छग। सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री निर्भय कोवाची ने शिक्षकों के हित में शासन से महत्वपूर्ण मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन विभागीय स्तर पर किया जाना चाहिए। साथ ही जिस प्रकार पूर्व में विभागीय डी.एड. (D.Ed.) की व्यवस्था थी, उसी तर्ज पर समस्त शिक्षकों के लिए पत्राचार माध्यम से विभागीय बी.एड. की व्यवस्था भी लागू की जानी चाहिए। श्री कोवाची ने बताया कि संघ के माध्यम से शासन से अपील की गई है कि इस संबंध में त्वरित रूप से नियम बनाकर प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक साथियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई शिक्षक वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन वे अभी तक टीईटी उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ऐसे शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि टीईटी से संबंधित नियमों को लेकर नौकरी और सेवा सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए सहायक शिक्षक फेडरेशन ने शासन से मांग की है कि विभागीय टीईटी एवं विभागीय बी.एड. की व्यवस्था कर शिक्षकों को राहत दी जाए। फेडरेशन का कहना है कि विभागीय परीक्षा की व्यवस्था होने से शिक्षक साथी बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपनी पात्रता पूरी कर सकेंगे और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी। इससे शिक्षकों को भविष्य को लेकर सुरक्षा मिलेगी और विद्यालयों में शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से संचालित रहेगा। अंत में श्री निर्भय कोवाची ने शासन से आग्रह किया कि शिक्षकों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाए, जिससे हजारों शिक्षक साथियों को राहत मिल सके।

- जटाशंकर धाम में बड़े उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई1
- थाना करोंधा जिला बलरामपुर रामानुजगंज अपराध क्रमांक 03/2026 धारा 103 (1) 115(2)3(5)bns के आरोपियों को पुलिस द्वारा विधि वक्त गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।1
- बेंगलुरु में 17वीं शताब्दी का मंदिर बना हुआ है आकर्षण का केंद्र यहां प्रकृति और बाबा भोलेनाथ की कृपा किस तरह से लोगों पर बनी हुई है सभी इस वीडियो पर देखें..... ॐ नमः शिवाय ।।।।🙏🏻1
- नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- राजधानी रायपुर में रोज सुबह ओपन प्राउंड में बैडमिंटन खेलने वाले ईदगाहभाठा निवासी कारोबारी 57 वर्षीय अमृत बजाज की बैडमिंटन खेलते समय ही कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.1
- आज रायपुर में रेलवे के जीएम से पत्रकार Vinod Khedule जनहित के मुद्दों पर सवाल करना चाहते थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें प्रश्न पूछने से रोक दिया। क्या लोकतंत्र में प्रश्न पूछना अपराध है? पत्रकारिता की आवाज दबाना जनता के अधिकारों का हनन है। जवाबदेही से भागना बंद होना चाहिए। सोचिए,1
- इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।1
- कुसमी बलरामपुर में चक्का जाम हाई अलर्ट।।1