logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास* - *मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय* - *समग्र शिक्षा योजना की निरंतरता के लिए 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति* - *अनूपपुर और शहडोल में उन्नयित 4 हाई स्कूल के लिए 36 नियमित पदों की स्वीकृति* भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 सितंबर को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। उन्होंने बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण को गति देने के लिए 42 हजार 490 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी। कैबिनेट ने केन्द्र प्रवर्तित योजना समग्र शिक्षा के वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए 36,006.22 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। समग्र शिक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रावधान एवं विद्यार्थियों के सीखने के प्रतिफलों में वृद्धि करना, शाला शिक्षा में सामाजिक एवं लैंगिक भेद को कम करना, शाला शिक्षा के सभी स्तरों पर समता एवं समावेशन सुनिश्चित करना, शाला शिक्षा के प्रावधानों में न्यूनतम मानकों को सुनिश्चित करना, शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना, निःशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के कार्यान्वयन में राज्य को सहायता देना और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए एससीईआरटी-राज्य शिक्षा संस्थान और डाइट को नोडल एजेंसियों के रूप में सुदृढ़ीकरण और उन्नयन करना है। साथ ही सार्व-भौमिक पहुंच, समता और गुणवत्ता, शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षक शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ किये जाने को इस योजना के मुख्य परिणामों के रूप में निर्धारित किया गया है। समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत पूर्व प्राथमिक से कक्षा 12 तक अध्ययनरत 4 से 18 आयुवर्ग के समस्त श्रेणी के छात्र-छात्राओं की शिक्षा का प्रावधान है। कैबिनेट ने परिवहन विभाग के सुचारू संचालन, अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए विभाग अंतर्गत संचालित राजस्व एवं पूंजीगत व्यय सम्बंधी 500 करोड़ रुपये से कम की योजनाओं की 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतर संचालन के लिए कुल 1,166 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति अनुसार उड़नदस्ता एवं चेक पॉइंट की स्थापना व्यय के लिए सर्वाधिक 377 करोड़ 41 लाख रुपये तथा जिला स्थापना व्यय के लिए 361 करोड़ 89 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा विभाग के मुख्यालय स्थापना व्यय के लिए भी 120 करोड़ 10 लाख रुपये और राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण के संचालन के लिए 10 करोड़ 39 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। डिजिटल सेवाओं और अधोसंरचना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड योजना के निरंतर संचालन के लिए 245 करोड़ 55 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया है। विभागीय कार्यालय भवनों के नवीन निर्माण कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये तथा मौजूदा परिसंपत्तियों के संधारण और रखरखाव के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क सुरक्षा, जनहित और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को भी निरंतरता प्रदान की गई है। कुशल चालकों को तैयार करने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए 12 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर किया गया है। ग्रामीण अंचलों में बेहतर आवागमन के लिए 'ग्रामीण परिवहन नीति' के क्रियान्वयन के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये, सड़क हादसों में पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए 'नेक व्यक्ति पुरस्कार' के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये और सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा (निर्भया फंड) के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी गई है। *निरंतर जारी रहेंगी उद्यानिकी विभाग 8 योजनाएं* कैबिनेट ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की आठ प्रमुख राज्य पोषित योजनाओं को आगामी पांच वर्षों 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए निरंतर संचालित करने के प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस अवधि के लिए कुल 491 करोड़ रुपये के वित्तीय आकार को मंजूरी दी गई है। यह निर्णय राज्य में किसानों की आय बढ़ाने, उद्यानिकी फसलों के रकबे व गुणवत्ता में सुधार करने और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। स्वीकृत प्रस्ताव के तहत फल पौध रोपण और मसाला क्षेत्र विस्तार योजना के लिए सर्वाधिक 100-100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संरक्षित खेती प्रोत्साहन योजना के लिए 85 करोड़ रुपये, फसल बीमा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास के लिए 53-53 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। एकीकृत शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन) अधोसंरचना के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये तथा कृषक प्रशिक्षण एवं विभागीय परिसंपत्तियों के संधारण के लिए25-25 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। योजनाओं के निरंतर संचालन से प्रदेश के किसानों को उन्नत खेती, अनुदान, प्राकृतिक आपदाओं से फसल सुरक्षा और आधुनिक तकनीकों का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश व नियम जारी करने के लिए संबंधित विभाग को अधिकृत किया गया है। *चंदेरी माईक्रो सिंचाई परियोजना पर ध्यान* कैबिनेट ने अशोकनगर जिले में स्थित चंदेरी माईक्रो सिंचाई परियोजना की वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक की निरंतरता के लिए 11 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जल संसाधन विभाग अंतर्गत चंदेरी माईक्रो सिंचाई परियोजना का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का निर्माण कर अशोकनगर जिले के 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना है। कैबिनेट ने सिंगरौली जिले की गौंड वृहद सिंचाई परियोजना की वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक की निरंतरता के लिए 749 करोड़ 62 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जल संसाधन विभाग अंतर्गत गौंड वृहद सिंचाई परियोजना का मुख्य उद्देश्य बांध निर्माण कर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से सिंगरौली जिले के 34 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करना है। *उज्जैन की चितावद वृहद सिंचाई परियोजना जारी रहेगी* कैबिनेट ने उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील के पास क्षिप्रा नदी पर चितावद वृहद सिंचाई परियोजना की वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक की निरंतरता के लिए 1,846 करोड़ 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। जल संसाधन विभाग अंतर्गत चितावद वृहद सिंचाई परियोजना का मुख्य उ‌द्देश्य सिंचाई बांध का निर्माण कर संचित जल से 65 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है। कैबिनेट ने नवगठित जिले मैहर, मऊगंज एवं पांदुर्णा में जिला कार्यालय (खनि शाखा) की स्थापना के लिए खनि अधिकारी एवं कर्मचारियों की आवश्यकता के दृष्टिगत कुल 21 पदों की स्वीकृति दी। स्वीकृति अनुसार प्रत्येक जिले में 7-7 नवीन पदों की स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत हर जिले में खनिज अधिकारी, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, सहायक मानचित्रकार, सर्वेयर, सिपाही, भृत्य का 1-1 पद शामिल है। *अनूपपुर और शहडोल में नियमित पदों की स्वीकृति* कैबिनेट ने अनूपपुर और शहडोल में माध्यमिक शाला से हाई स्कूल में उन्नयित एवं संचालित 4 वि‌द्यालयों केल्हौरी, बाड़ीखार एवं भालूमाड़ा जिला अनूपपुर एवं नवलपुर जिला शहडोल के लिए प्राचार्य हाई स्कूल के 4, माध्यमिक शिक्षक के 24, प्राथमिक शिक्षक के 4 एवं सहायक ग्रेड 3 के 4 कुल 36 नियमित पदों की स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 अन्तर्गत योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2026 की आर्थिक सहायता की राशि सहित रक्षा बंधन के अवसर पर राशि 250 रुपये की अतिरिक्त विशेष आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के 20 अगस्त 2026 को दिए गए आदेश एवं इसके परिपालन में विभाग द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश का अनुसमर्थन किया है। मंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ की रबी विपणन वर्ष 2024-25 के खाद्यान्न साख-सीमा ऋण की शेष राशि 2,220.62 करोड़ रुपये का 30 सितम्बर 2026 तक पुनर्भुगतान सुनिश्चित करने के लिये 2,220.62 करोड़ यानि दो हजार दो सौ बीस करोड़ बासठ लाख रुपये मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ को ब्याज मुक्त ऋण राशि उपलब्ध कराई जाए। ब्याज मुक्त ऋण का भुगतान वित्त विभाग द्वारा राज्य की नगद तरलता/राजकोषीय घाटे की सीमा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराई जाने तथा ऋण की अन्य शर्तें मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (MARKFED) की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत वित्त विभाग की सहमति से जारी किया जाएगा। मंत्रि-परिषद को मप्रग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की साधिकार समिति की 26 मई 2026 में हुई 64वीं बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया गया।

10 hrs ago
user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
692fc6d3-a131-4ae2-8525-316b48c7b62a

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में
    1
    दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में
दमोह/हटा,अबैध शराब के खिलाफ दमोह पुलिस की बड़ी कार्यवाही, रजपुरा थाना क्षेत्र में,हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चिकित्सकों में आक्रोश,आज से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम एंकर/- हटा सिविल अस्पताल में बीते दिनों ड्यूटी डॉक्टर चेतन्य साहू के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर हटा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसे लेकर चिकित्सक वर्ग में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में जीडीए ( शासकीय चिकित्सक संघ ) आईएमए -दमोह और आईडीए दमोह के संयुक्त आह्वान पर समस्त दमोह जिले के चिकित्सक एकजुट हो गए हैं। संगठनों के आह्वान पर आज गुरुवार से दमोह जिले के समस्त डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह कदम चिकित्सीय पेशे के सम्मान की रक्षा और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए उठाया गया है।
    1
    हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चिकित्सकों में आक्रोश,आज से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम
एंकर/- हटा सिविल अस्पताल में बीते दिनों ड्यूटी डॉक्टर चेतन्य साहू के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर हटा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसे लेकर चिकित्सक वर्ग में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में जीडीए ( शासकीय चिकित्सक संघ ) आईएमए -दमोह और आईडीए  दमोह के संयुक्त आह्वान पर समस्त दमोह जिले के चिकित्सक एकजुट हो गए हैं। संगठनों के आह्वान पर आज गुरुवार से दमोह जिले के समस्त डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह कदम चिकित्सीय पेशे के सम्मान की रक्षा और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए उठाया गया है।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- प्रभारी मंत्री श्री परमार वर्ष 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ दमोह जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हुआ राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव संपन्न मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली हुए शामिल, किसानो से किया संवाद दमोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किसानों की आर्थिक समृद्धि से ही मध्यप्रदेश और देश की समृद्धि संभव है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले के किसानो से राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक तथा सिंचाई सुविधाओं सहित कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का दायरा क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आयेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड अंचल सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा। किसानों को पर्याप्त जल एवं बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव और समृद्धि आयेगी। दमोह जिले में सिंचाई का रकबा 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में लगभग 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है। यहॉ जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। उन्होने कहा विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दमोह जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिलों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और कृषि गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। किसानों के खातों में सीधे पहुंच रही सम्मान निधि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि का सीधे अंतरण सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही किसानों को राहत प्रदान करते हुए फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि कार्यों में आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है। खरीफ फसलों के MSP पर पंजीयन शुरू मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आज से प्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धान, ज्वार, बाजरा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद कर उत्साहवर्धन किया मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने प्राकृतिक, जैविक खेती, पशुपालन सहित कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि के साथ कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद के दौरान उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि नवाचारों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। किसान थम्मन सिंह लोधी ने बताया कि वे 6 प्रकार की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी आपूर्ति जिले, प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में की जा रही है तथा उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसान श्री राम कुरेरिया ने कहा मेहता फॉर्म में टीम के माध्यम से जैविक उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैविक उत्पाद सामान्य उत्पादों की तुलना में लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं। इस दौरान किसान समीर अहिरवार ने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी तथा किसान छड़ी और रोबोट जैसे कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिले के प्रभारी मंत्री तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने 'बलराम कृषि महोत्सव' के अवसर पर वर्चुअली जुड़कर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के उन्नतिशील किसानों से संवाद में उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना
    2
    कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से
कृषक कल्याण से ही प्रदेश और राष्ट्र की समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आर्थिक रूप से
सशक्त बनाने के लिए निरंतर संकल्पित- प्रभारी मंत्री श्री परमार
वर्ष 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा
किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण
आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक एवं सिंचाई सुविधाओं का लाभ
दमोह जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हुआ 
राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव संपन्न
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली हुए शामिल, किसानो से किया संवाद 
दमोह 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा किसानों की आर्थिक समृद्धि से ही मध्यप्रदेश और देश की समृद्धि संभव है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जिले के किसानो से राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में वर्चुअली जुड़कर संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन तकनीक तथा सिंचाई सुविधाओं सहित कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
केन-बेतवा परियोजना से बढ़ेगा सिंचाई का दायरा 
क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आयेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड अंचल सहित प्रदेश के बड़े हिस्से में सिंचाई का दायरा बढ़ेगा। किसानों को पर्याप्त जल एवं बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव और समृद्धि आयेगी। 
दमोह जिले में सिंचाई का रकबा 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में लगभग 3 लाख 24 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र है। यहॉ जिले में सिंचाई का रकबा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है।
उन्होने कहा विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दमोह जिला शत-प्रतिशत सिंचित जिलों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और कृषि गतिविधियों को व्यापक बढ़ावा मिलेगा।
किसानों के खातों में सीधे पहुंच रही सम्मान निधि
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि का सीधे अंतरण सुनिश्चित कर रही है। इसके साथ ही किसानों को राहत प्रदान करते हुए फसल ऋण चुकाने की अवधि बढ़ाकर एक वर्ष कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि कार्यों में आवश्यक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
खरीफ फसलों के MSP पर पंजीयन शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा आज से प्रदेश में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए धान, ज्वार, बाजरा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद कर 
उत्साहवर्धन किया 
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने प्राकृतिक, जैविक खेती, पशुपालन सहित कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि के साथ कृषि को अधिक लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद के दौरान उनके द्वारा की जा रही प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि नवाचारों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
किसान थम्मन सिंह लोधी ने बताया कि वे 6 प्रकार की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, जिनकी आपूर्ति जिले, प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में की जा रही है तथा उत्पादों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो रहा है। किसान श्री राम कुरेरिया ने कहा मेहता फॉर्म में टीम के माध्यम से जैविक उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जैविक उत्पाद सामान्य उत्पादों की तुलना में लगभग दोगुनी कीमत पर बिक रहे हैं।
इस दौरान किसान समीर अहिरवार ने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी तथा किसान छड़ी और रोबोट जैसे कृषि उपकरणों का प्रदर्शन कर उनकी उपयोगिता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
जिले के प्रभारी मंत्री तथा उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने 'बलराम कृषि महोत्सव' के अवसर पर वर्चुअली जुड़कर सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के उन्नतिशील किसानों से संवाद में उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च।
    1
    त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार विकास के दावों की खुली पोल: रस्सी के सहारे नाला पार करने को मजबूर 60 से ज्यादा ग्रामीण छतरपुर में सिस्टम की तस्वीर आई सामने, 50 साल से पुलिया का इंतजार कर रहे ग्रामीण रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी का सफर, चंदन पुरवा के ग्रामीण बोले- हर बारिश में जान का खतरा न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार
    1
    न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार
विकास के दावों की खुली पोल: रस्सी के सहारे नाला पार करने को मजबूर 60 से ज्यादा ग्रामीण
छतरपुर में सिस्टम की तस्वीर आई सामने, 50 साल से पुलिया का इंतजार कर रहे ग्रामीण
रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी का सफर, चंदन पुरवा के ग्रामीण बोले- हर बारिश में जान का खतरा
न सड़क, न पुलिया… बरसात में नाला बना मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों को रस्सी के सहारे करना पड़ता है पार
    user_Raju Dubey
    Raju Dubey
    बक्सवाहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
    2
    पुलिस अभिरक्षा से फरार लूट का आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
दमोह। पथरिया थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए लूट के आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने मंगलवार को सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने शाम को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी बरोदिया में रिश्तेदारों के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था और राजस्थान जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और पथरिया लाया, जहां मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में उस पर अतिरिक्त प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में लापरवाही पर पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी को लाइन अटैच तथा तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन
    1
    7 दिवसीय रामधुन का आयोजन हुआ प्रारंभ रैपुरा तहसील के ग्राम बघवार कला में 1 सप्ताह तक गूंजेगी सीताराम रामधुन
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में* *बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त* कटनी* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। विवरण – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
    2
    कटनी*शराब तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में*
*बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त*
कटनी*
पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्या व  अनुविभागीय अधिकारी  वीरेन्द्र धार्वे  के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है। 
विवरण –  श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़  के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है।  शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.