Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ में शराब दुकान पर महिलाओं का धावा, लाखों की शराब नष्ट! सामान में लगाई आग टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास में शराब दुकान पर महिलाओं और ग्रामीणों के हंगामे का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। दुकान में रखे अन्य सामान को आग के हवाले करने की भी खबर है। इस दौरान मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। #Tikamgarh #TikamgarhNews #MadhyaPradesh #MPNews #BamhoriKhas #BreakingNews #LiquorShop #ViralNews #MPBreaking #HindiNews #LatestNews #ग्रामीण #महिलाएं #शराबदुकान #टीकमगढ़
Vivek Kaushik | BundelkhandTV
टीकमगढ़ में शराब दुकान पर महिलाओं का धावा, लाखों की शराब नष्ट! सामान में लगाई आग टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास में शराब दुकान पर महिलाओं और ग्रामीणों के हंगामे का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। दुकान में रखे अन्य सामान को आग के हवाले करने की भी खबर है। इस दौरान मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। #Tikamgarh #TikamgarhNews #MadhyaPradesh #MPNews #BamhoriKhas #BreakingNews #LiquorShop #ViralNews #MPBreaking #HindiNews #LatestNews #ग्रामीण #महिलाएं #शराबदुकान #टीकमगढ़
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में बस स्टाफ व दो युवकों में विवाद, अस्पताल चौराहे पर लगा जाम टीकमगढ़ -- शहर में आज टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली वैत्रवंती बस को बाइक से आए दो युवकों ने अस्पताल चौराहे पर रोक दिया। इसके बाद दोनों युवकों का बस के स्टाफ से विवाद होने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना को लेकर अस्पताल चौराहे के एक साइड पर बड़ी देर तक जाम लगा रहा। लोगों ने कहा है कि टीकमगढ़ में आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर विवाद हो रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ 🍺 बमोरी बराना में शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध टीकमगढ़ जिले के बमोरी बराना में ग्रामवासियों एवं माता-बहनों ने शराब के ठेके का विरोध करते हुए ठेके को खाली कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बंडा-सागर जिले में जहरीली शराब की घटना को देखते हुए वे अपने परिवार और जीवनसाथियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 🎥 वीडियो में देखिए—ग्रामीणों ने क्या कहा?1
- देशी शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिक्री बंद करने की मांग* दिगौड़ा क्षेत्र में देशी शराब की एक दुकान पर क्षेत्रीय एवं ग्रामीण लोगों द्वारा भारी विरोध किए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में रखी 500 से अधिक पेटियों की शराब को बाहर निकालकर नष्ट किया गया और ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके क्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के कारण क्षेत्र में लगातार परिवार प्रभावित हो रहे हैं और लोगों में भारी आक्रोश है। इसी तरह सागर जिले के बंडा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में शराब से जुड़ी मौतों को लेकर भी तरह-तरह के दावे और चर्चाएं सामने आ रही हैं। इन मौतों की वास्तविक संख्या और कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग से होना आवश्यक है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में शराब दुकानों के विरोध को लेकर महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सामने आ रहा है।1
- *भोपाल/सागर* जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- बीना में चोरों के हौसले बुलंद, घरों में सोते रहे लोग और लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ कालूखेड़ी में एक ही रात कई घरों को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी बीना। नई बस्ती चौकी क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में चोरों के हौसले बुलंद, घरों में सोते रहे लोग और लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ कालूखेड़ी में एक ही रात कई घरों को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी उठाकर खेत में ले गए चोर; सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी बीना। नई बस्ती चौकी क्षेत्र के कालूखेड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई घरों को निशाना बनाया। वारदात के दौरान परिवार के लोग घरों में सोते रहे, जबकि चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पूरन अहिरवार निवासी कालूखेड़ी अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और उनके कपड़े उठाकर ले गए। चोरों ने घर के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। कपड़ों में रखे करीब 2 हजार रुपये भी चोर ले गए। इसके बाद चोरों ने जमील खान के घर को निशाना बनाया, जहां से करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ी चोरी सलमान खान के घर चोरों ने सलमान पिता रहीश खान निवासी कालूखेड़ी के घर में भी धावा बोला। बताया जा रहा है कि चोर घर में रखी गोदरेज अलमारी को उठाकर खेत में ले गए, जहां उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान में सोने के झुमके, बालियां, मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल सहित अन्य सोने के आभूषण और नकदी शामिल हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला नई बस्ती चौकी क्षेत्र का है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।1
- टीकमगढ़। जिले के बम्होरी खास गांव में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण आबकारी शराब की दुकान पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। टीकमगढ़ में शराब के खिलाफ भड़का जनआक्रोश महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब दुकान पर किया हमला, लाखों की शराब नष्ट करने का दावा जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी टीकमगढ़। जिले के बम्होरी खास गांव में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण आबकारी शराब की दुकान पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने शराब दुकान में रखी शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। वहीं दुकान में रखे अन्य सामान को आग के हवाले किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान दुकान में मौजूद लोगों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना है, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं तहसीलदार की मौजूदगी में मौके पर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शराब दुकान पर हुए इस विरोध और तोड़फोड़ के पीछे ग्रामीणों की क्या मांग थी और घटना में कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर हंगामा। दो युवकों ने बस रोककर किया विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। विवाद की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर हंगामा। दो युवकों ने बस रोककर किया विवाद, मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। विवाद की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- आबकारी शराब की दुकान में लूट व आगजनी के मामले जिला आबकारी अधिकारी का बयान आया सामने टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास में आज सुबह आबकारी शराब की दुकान में शराब की लूट व आगजनी की घटना के मामले में जिला आबकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बताया है कि ग्राम बम्होरी में आबकारी शराब की दुकान पर लूट व आगजनी की घटना हुई है। दुकान में रखी हुई शराब को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में आबकारी विभाग एवं दिगौड़ा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न सेवा सुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए कदम में भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मोदी के 25 वर्ष सेवा शासन में जन्मदिन से शुरू होगा कार्यक्रम *भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न। सेवा, सुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए कदम में भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम, मोदी के 25 वर्ष सेवा शासन में जन्मदिवस से शुरू होंगे कार्यक्रम। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को घर-घर ले जाने का कार्य करेंगे , 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम - सांसद लता वानखेड़े।* टीकमगढ़। आज भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष सेवा- सुशासन के रूप में पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे आम जनमानस को शासन की योजनाएं एवं पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जा सके, सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के निमित्त आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश महामंत्री व सागर सांसद लता वानखेड़े मुख्य वक्ता के रूप में सर्किट हाउस टीकमगढ़ में पत्रकारों के बीच उपस्थित रही।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र तिवारी, महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, सुनील धुवारा, संध्या सोनी ,विभा श्रीवास्तव,अभिषेक खरे रानू, गोरेलाल सेन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सरोज राजपूत ने प्रेस वार्ता में शुरूआत करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी से जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है एवं वरिष्ठ पत्रकारों का आभार स्वप्निल तिवारी ने किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम मनाने जा रही है जो नरेंद्र मोदी के सेवा- सुशासन में संवैधानिक पद के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जहां सरकारों को 5 वर्ष पूर्ण होना भी उपलब्धि माना जाता है, वहां भारत जैसे विशाल देश में 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना और उनकी सेवा करना अपने आप में असाधारण है और लोकतंत्र इतिहास का स्वर्णिम अध्याय भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया। 12 करोड़ शौचायलयों का निर्माण एवं 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया। 200 करोड़ कोविड के मुफ्त टीके उपलब्ध कराना सामान्य घटना नहीं है, उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास रहा है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की जो अलग पहचान बनी भारत की साख और सम्मान में जो लगातार वृद्धि हुई यह उसी का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 37अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिले हैं जो 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है। देश में आतंकवाद लगभग समाप्ति की ओर है और नक्सलवाद को मध्यप्रदेश सहित देश भर से समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वूमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के साथ नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओं को उनका अधिकार और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे है। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा ,जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनता के बीच ले जाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश भर में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा जहां रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार दी प्रज्जलन कर इस संकल्प का सहभागी बनेगा, पार्टी कार्यकर्ता लाभार्थियों की घर-घर पहुंचकर दीप जलाएंगे। मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम में विकसित भारत की कल्पना जैसी विषयों पर स्कूलों में चित्रकारी, ड्राइंग का भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी एवं पुरस्कार वितरण होगा।नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम से भावनात्मक संगीत पूर्ण नाट्य और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवन में आए मोदी सरकार से बदलावों को प्रस्तुत किया जाएगा।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम से महिला मोर्चा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अलग-अलग कार्यक्रम चलाएंगे और सम्मान कार्यक्रम करेंगे। सेवा की कहानी कार्यक्रम से 11404 शक्ति केंद्रों पर ऐसी नागरिकों द्वारा उनकी वास्तविक कहानियों को देश के सामने लाया जाएगा जिनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और रील वीडियो के माध्यम से अपलोड कर प्रस्तुत की जाएंगी। सेवा ज्योति कलश यात्रा- विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जन सेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी और विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया जाएगा, यह यात्रा आम जनता के बीच गांव-गांव व शहर- शहर निकली जाएगी। बड़नगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम के तहत 250 बाइक पर 500 यात्री हाटकेश्वर महादेव का जल अभिषेक कर अलग-अलग मार्गो से होते हुए बनारस काशी तक पहुंचेगी जिसमें 13 यात्राएं मध्य प्रदेश से होकर गुजरेंगी। सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ 25 मिनट का श्रमदान करके सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकता है। सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, योजना संबंधी जानकारी के लिए लोगों के बीच सेवा सेतु कैंप आयोजित होंगे। सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मानव रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा,जिसमें नागरिक अपनी रंगोली नमो ऐप एवं सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ साझा करेंगे,रंगोली में फूल, मिट्टी, रेत, चावल ,बीज पत्ते और प्राकृतिक रंग इस्तेमाल होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम सेवा फर्स्ट इन्नोवेशन चैलेंज युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप और इनोवेटर्स को जोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास इस पूरे अभियान की आधार भावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त प्रदेश बनाना है।1