logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री झंडे जी मेले में निकली भव्य नगर परिक्रमा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग देहरादून। देहरादून में आयोजित प्रसिद्ध झंडे जी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए। सुबह से ही बड़ी संख्या में संगत श्री दरबार साहिब में जुटने लगी थी, जिसके बाद विधिवत रूप से नगर परिक्रमा की शुरुआत की गई। नगर परिक्रमा दरबार साहिब से शुरू होकर सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए पुनः दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मार्ग में जगह-जगह संगत ने परिक्रमा का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की शरण में आने से ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। गुरु की वाणी अमृत के समान है, जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है। उन्होंने कहा कि भक्ति, सेवा और सत्कर्म ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से गुरु का स्मरण करता है, उस पर सद्गुरु की असीम कृपा बरसती है। नगर परिक्रमा के दौरान एसजीआरआर बॉम्बेबाग में श्रद्धालुओं के लिए गन्ने का प्रसाद भी वितरित किया गया। वहीं मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि नगर परिक्रमा दूनवासियों के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण होता है, जब देश-विदेश से आई संगत शहर की सड़कों से होकर गुजरती है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इसके अलावा श्री दरबार साहिब परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान लगभग 200 यूनिट रक्तदान किया गया, जो सामाजिक सेवा की भावना का भी प्रतीक है।

7 hrs ago
user_Zeta News 24x7
Zeta News 24x7
Local News Reporter देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
7 hrs ago
f2fdf83e-3940-4084-934e-4acd1bc74f6f

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Zeta News 24x7
    1
    Post by Zeta News 24x7
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Indian Seema official
    2
    Post by Indian Seema official
    user_Indian Seema official
    Indian Seema official
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • Official Work Branding UV Vniyle Printing. High Quality.👍 Best Price Plz Contact: - 7532979157, 7042653557 Oder Now By Graphic Solution
    1
    Official Work Branding 
UV Vniyle Printing.
High Quality.👍
Best Price 
Plz Contact: -
7532979157,
7042653557
Oder Now By
Graphic Solution
    user_Graphics Solution
    Graphics Solution
    Advertising agency देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • Post by Dehradun City News
    1
    Post by Dehradun City News
    user_Dehradun City News
    Dehradun City News
    News Anchor विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Thakur Akash Singh
    1
    Post by Thakur Akash Singh
    user_Thakur Akash Singh
    Thakur Akash Singh
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • The Aman Times 417 चयनित पुलिस आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र। अपना देहरादून से बड़ी खबर हैं _ देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में परमेंद्र डोबाल (एसएसपी देहरादून) ने उत्तराखंड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेदेहरादून: 417 चयनित पुलिस आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र इस दौरान एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पुलिस के सामने नई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जा रही बातों को पूरी लगन और मनोयोग से सीखें, ताकि भविष्य में कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सके।
    1
    The Aman Times 
417 चयनित पुलिस आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र।
अपना देहरादून से बड़ी खबर हैं _
देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में परमेंद्र डोबाल (एसएसपी देहरादून) ने उत्तराखंड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेदेहरादून: 417 चयनित पुलिस आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र
इस दौरान एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पुलिस के सामने नई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।
उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जा रही बातों को पूरी लगन और मनोयोग से सीखें, ताकि भविष्य में कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सके।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड रोडवेज की बस, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो-एन आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो-एन में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग भड़क गई, जिसकी चपेट में एक ट्रोला और एक्सयूवी-300 कार भी आ गए। इस दर्दनाक हादसे में बिजनौर निवासी 30 वर्षीय कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई, जो ट्रोले के टायरों के नीचे आ गई थीं। वहीं इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं।घायलों को पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेंस के जरिए हरिद्वार के हरमिलाप अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग देहरादून के झंडा मेला से ट्रैक्टर ट्रॉली में अपने घर बिजनौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण, सीओ ऋषिकेश और रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने वाहनों में लगी आग पर काबू पाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड रोडवेज की बस, एक ट्रैक्टर ट्रॉली और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो-एन आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो-एन में आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग भड़क गई, जिसकी चपेट में एक ट्रोला और एक्सयूवी-300 कार भी आ गए।
इस दर्दनाक हादसे में बिजनौर निवासी 30 वर्षीय कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई, जो ट्रोले के टायरों के नीचे आ गई थीं।
वहीं इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं।घायलों को पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू किया और 108 एंबुलेंस के जरिए हरिद्वार के हरमिलाप अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग देहरादून के झंडा मेला से ट्रैक्टर ट्रॉली में अपने घर बिजनौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण, सीओ ऋषिकेश और रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने वाहनों में लगी आग पर काबू पाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    49 min ago
  • #worldcup2026
    1
    #worldcup2026
    user_Dehradun City News
    Dehradun City News
    News Anchor विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.