प्रेम संबंधों के चलते युवती की हत्या करने के मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। जबकि दूसरी अभियुक्त को हत्या का सबूत छुपाने के मामले में 5 वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम रावली महदूद निवासी सुखबीर सिंह चौहान ने 25 मई 2020 को थाना सिडकुल में एक तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि आरोपी रोहित पुत्र निलेश निवासी ग्राम चिडैया, नवादा, बिहार एवं सोनम उर्फ वर्षा निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्य करते थे। माह मार्च 2020 में दोनों ने शिवनगर कॉलोनी निकट डेंसो चौक, सिडकुल स्थित उनके मकान में कमरा नंबर 28 किराए पर लिया था और वे दोनों एक साथ रहते थे। आरोपी मंजू कुमारी पुत्री गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम महोदा जिला फर्रुखाबाद भी इसी मकान में एक अन्य कमरे में किराए पर रहती थी। 24 मई 2020 की रात को मकान के सामने दुकान चलाने वाले आशुतोष उर्फ अनुराग ने सुखबीर सिंह चौहान को फोन करके कमरा नंबर 28 के अंदर से बदबू आने की खबर दी थी। सुखबीर सिंह चौहान अपने मकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर कमरा नंबर 28 के बाथरूम में एक सूटकेस रखा पाया था, जिसमें से बदबू आ रही थी। पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें रखे प्लास्टिक के कट्टे में सोनम उर्फ वर्षा का शव पैक करके रखा हुआ था। पूछताछ करने पर पता चला था कि सोनम और मंजू से रोहित का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस कारण रोहित और सोनम में झगड़ा होता रहता था। मंजू और रोहित का सोनम के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी कारण रोहित और मंजू ने मिलकर सोनम उर्फ वर्षा को मार डाला और उसकी लाश को सूटकेस में छुपा दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने 29 मई 2020 को आरोपी मंजू को डेंसो चौक सिडकुल से गिरफ्तार किया था जबकि रोहित को बाद में गांव सुखपुर गुर्जर वाला थाना कौशांबी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों आरोपी जेल में निरूद्ध चले आ रहे थे। मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से 12 गवाहों के बयान कराए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी रोहित को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 201साक्ष्य छुपाने का दोषी पाया है। जबकि आरोपी मंजू को साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया है।

- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास1
- हरिद्वार की रोशनाबाद कोर्ट में बम विस्फोट करने के ई मेल को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस ने बम स्क्वायड के साथ पूरे न्यायालय का चप्पा-चप्पा छाना हालांकि इस दौरान कहीं से कोई विस्फोटक नहीं मिला। बता दें कि इस तरह की शरारतें पहले भी होती रही हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन और हरकी पैड़ी को आतंकवादी संगठनों के नाम से कई बार बम से उड़ानें की धमकियां मिल चुकी हैं हालांकि जांच के बाद इन्हें किसी की शरारत माना गया था। हालांकि एसएसपी नवनीत सिंह का कहना है कि पुलिस ऐसी सूचनाओं के प्रति पूरी तरह गंभीर है और ई-मेल की प्रत्येक दृष्टि से जांच की जा रही है। (-कुमार दुष्यंत)1
- बहादरपूर जट गांव मे विजिलेन्स टीम पर हमाला तीखी नोक झोक पुलिस बल तैनात1
- डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।1
- खबर लक्सर से है जहां , लक्सर-- बालावाली रोड पर अकोढा कला गांव के पास मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की गन्ने से लंदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर, पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात पंडितपुरी निवासी लोकेंद्र पुत्र अजय उम्र 36 वर्ष, अपने 14 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, लक्सर-बालावाली रोड पर अकोढा कला की पुलिया के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पिता लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का 14 वर्षीय बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ को देखकर फरार हो गया। राहगीरों ने 108 को सूचना दी, कई घंटे गुजर जाने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल अनमोल हायर सेंटर रेफर किया गया है जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइट -- परीजन4
- कभी-कभी इंसान को परखना चाहिए जाने पूरी कहानी1
- हरिद्वार : पथरी क्षेत्र स्थित जट्ट बहादरपुर में ऊर्जा निगम की टीम ने विजिलेंस के साथ छापा मारा इस दौरान ग्रामीणों ने जताया विरोध।1