सीमित संसाधनों, अभावों और संघर्षों के बीच पले-बढ़े नालंदा के हरनौत प्रखंड निवासी पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर 130.9 अंक हासिल किए और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। कड़े मुकाबले के दौरान झंडू गोल्ड की दहलीज तक पहुंचे थे, हालांकि अपने आखिरी प्रयास में वे 196 किलोग्राम उठाने से चूक गए। इसके बावजूद उनकी यह उपलब्धि भारत के लिए किसी स्वर्ण से कम नहीं है। झंडू कुमार की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। पीएम ने कहा कि झंडू ने अपनी ताकत, अनुशासन और मेहनत से पूरे देश को प्रेरित किया है। इस चमकते मेडल के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छिपी है। मुकाबला जारी रहने के दौरान नालंदा के सबनौह डीह गांव स्थित उनके परिवार के लोग रात भर मोबाइल की स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहे। यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि हालातों से लड़कर बनाए गए भरोसे, जिद और हौसले की जीत है।

- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में नालंदा के झंडू कुमार ने मेडल अपने नाम किया है। इस सफलता को हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए अपनी बात रखी है।1
- नालंदा के बिहार शरीफ में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- नालंदा जिला अध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार देश को लोकतंत्र से तानाशाही की ओर ले जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में देश लगातार तानाशाही की दिशा में बढ़ता जा रहा है।1
- आखिरकार cockroach janata party की जीत हो ही गई और मंत्री को अपना इस्तीफा देना ही पड़ा।1
- पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना सामने आई है। प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट्स को इस दौरान लाठियां खानी पड़ी हैं।1