logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

98.2% अंक पाकर नवजीवन मिशन कसया का टॉपर बना कुलदीप.... कुशीनगर।सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ तमकुही के कोषाध्यक्ष कृपा शंकर चौधरी के पुत्र कुलदीप सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवजीवन मिशन स्कूल कसया में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कुलदीप की इस शानदार सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी माता अनिता सिंह भी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका हैं, जिससे शिक्षा का माहौल उन्हें घर से ही मिला। इस उपलब्धि पर प्रा.शि.सं. मंत्री देवेंद्र ओझा, पू.मा.वि. अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, जू.हि.शि.सं. दुदही अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, शिक्षक राकेश कुमार सिंह (फाजिलनगर) सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षकों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए कुलदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी एकाग्रता, कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनके प्रेरणा स्रोत उनके मामा, नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रधान संघ अध्यक्ष फाजिलनगर के स्वर्गीय बी.के. सिंह रहे हैं, जिनसे उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही।

3 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
0c85b80e-acda-4645-9060-8a050cc2eadd

98.2% अंक पाकर नवजीवन मिशन कसया का टॉपर बना कुलदीप.... कुशीनगर।सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ तमकुही के कोषाध्यक्ष कृपा शंकर चौधरी के पुत्र कुलदीप सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवजीवन मिशन स्कूल कसया में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कुलदीप की इस शानदार सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी माता अनिता सिंह भी प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका हैं, जिससे शिक्षा का माहौल उन्हें घर से ही मिला। इस उपलब्धि पर प्रा.शि.सं. मंत्री देवेंद्र ओझा, पू.मा.वि. अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, जू.हि.शि.सं. दुदही अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, शिक्षक राकेश कुमार सिंह (फाजिलनगर) सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षकों व शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए कुलदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी एकाग्रता, कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनके प्रेरणा स्रोत उनके मामा, नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा के पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रधान संघ अध्यक्ष फाजिलनगर के स्वर्गीय बी.के. सिंह रहे हैं, जिनसे उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • 14 april bhimrao Ramajiaambedkar Ambedkar welcome 🙏💙
    1
    14 april bhimrao Ramajiaambedkar Ambedkar welcome 🙏💙
    user_RAJA BHARTI
    RAJA BHARTI
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆 जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता… ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की। नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है। जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा— “जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…” एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा— “हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।” परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे। ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।
    1
    🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता…
ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की।
नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है।
जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा—
“जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…”
एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा—
“हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।”
परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे।
ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Media house पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, तहसील में मचा हड़कंप ​खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद अंतर्गत तमकुहीराज तहसील परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं और उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।​घटना का विवरण ​मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग न मिलने और मामले के निस्तारण में हो रही देरी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।​स्थान तहसील परिसर, तमकुहीराज।​स्थिति: पीड़ित टंकी की ऊंचाई पर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर खड़ा है और नीचे कूदने या आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है।​मांग जमीन विवाद का तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण।​प्रशासनिक हलचल और मौके के हालात ​घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग और अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार तमकुहीराज तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ पीड़ित को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुट गए हैं।​मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि व्यक्ति काफी देर से चिल्ला रहा है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुका है, इसलिए अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।​वर्तमान स्थिति ​फिलहाल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से पीड़ित से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। उसे आश्वासन दिया जा रहा है कि उसके मामले की फाइल दोबारा देखी जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तैनात है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।​समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी है और व्यक्ति अभी भी टंकी पर ही मौजूद है।
    2
    न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, तहसील में मचा हड़कंप
​खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद अंतर्गत तमकुहीराज तहसील परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं और उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।​घटना का विवरण ​मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग न मिलने और मामले के निस्तारण में हो रही देरी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।​स्थान तहसील परिसर, तमकुहीराज।​स्थिति: पीड़ित टंकी की ऊंचाई पर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर खड़ा है और नीचे कूदने या आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है।​मांग जमीन विवाद का तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण।​प्रशासनिक हलचल और मौके के हालात ​घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग और अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार तमकुहीराज तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ पीड़ित को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुट गए हैं।​मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि व्यक्ति काफी देर से चिल्ला रहा है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुका है, इसलिए अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।​वर्तमान स्थिति ​फिलहाल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से पीड़ित से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। उसे आश्वासन दिया जा रहा है कि उसके मामले की फाइल दोबारा देखी जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तैनात है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।​समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी है और व्यक्ति अभी भी टंकी पर ही मौजूद है।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामकोला क्षेत्र से एक कार में छिपाकर कर ले जायी जा रही 10 किग्रा 334 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    3
    खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामकोला क्षेत्र से एक कार में छिपाकर कर ले जायी जा रही 10 किग्रा 334 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, कुशीनगर के छात्र ने किया कमाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के मठिया स्थित RPIC कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आरिफ अंसारी खड्डा क्षेत्र के नरकुल छपरा गांव निवासी मुबारक अली के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। आरिफ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। सागर पाठक की रिपोर्ट
    3
    CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, कुशीनगर के छात्र ने किया कमाल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के मठिया स्थित RPIC कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आरिफ अंसारी खड्डा क्षेत्र के नरकुल छपरा गांव निवासी मुबारक अली के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया।
आरिफ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।
सागर पाठक की रिपोर्ट
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग - आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।
    2
    अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग
- आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप
- आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण 
- ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना
- आग से हुआ भारी नुकसान
- भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।
    user_Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.