logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थानांतर्गत ग्राम हसनपुरा में स्थित एक मकान में कुछ अज्ञात अपराधियो द्वारा चोरी।। आज दिनांक 16.03.26 को बेऊर थानांतर्गत ग्राम हसनपुरा में स्थित एक मकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें लगभग 11,000 रुपये नगद एवं कुछ आभूषण की चोरी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फुलवारीशरीफ, पटना द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। FSL एवं डॉग स्क्वाड टीम की सहायता से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन करते हुए घटना की जांच एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 फुलवारीशरीफ, पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNADDNewsLiveDD News Bihar .BeurPS .Patna Police .Bihar_Police .AccusedArrested

17 hrs ago
user_Live Bihar News Network
Live Bihar News Network
Journalist Patna Rural, Bihar•
17 hrs ago

थानांतर्गत ग्राम हसनपुरा में स्थित एक मकान में कुछ अज्ञात अपराधियो द्वारा चोरी।। आज दिनांक 16.03.26 को बेऊर थानांतर्गत ग्राम हसनपुरा में स्थित एक मकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें लगभग 11,000 रुपये नगद एवं कुछ आभूषण की चोरी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, फुलवारीशरीफ, पटना द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। FSL एवं डॉग स्क्वाड टीम की सहायता से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन करते हुए घटना की जांच एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 फुलवारीशरीफ, पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central, PatnaAIR News PATNADDNewsLiveDD News Bihar .BeurPS .Patna Police .Bihar_Police .AccusedArrested

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है. #ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews
    1
    बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के  PMCH रेफर कर दिया गया है.
#ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • राजधानी पटना  के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पैजावा इलाके में  STF की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस के साथ  संयुक्त छापेमारी की। यहाँ एक प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रेस के अंदर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। करोड़ों की लॉटरी बरामद और अंतरराज्यीय कनेक्शन छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यहाँ छपने वाली लॉटरी न केवल बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर राज्य के बाहर भी भेजा जाता था। पुलिस इसे एक बड़े संगठित गिरोह के रूप में देख रही है जिसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। 18 लोग हिरासत में, जांच तेज इस मामले में पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है और प्रिंटिंग प्रेस का मालिक इस सिंडिकेट में किस हद तक शामिल है। फिलहाल पुलिस ने प्रेस को सील कर दिया है और बरामद लॉटरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। Trending News
    4
    राजधानी पटना  के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पैजावा इलाके में  STF की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस के साथ  संयुक्त छापेमारी की। यहाँ एक प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रेस के अंदर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ।
करोड़ों की लॉटरी बरामद और अंतरराज्यीय कनेक्शन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यहाँ छपने वाली लॉटरी न केवल बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर राज्य के बाहर भी भेजा जाता था। पुलिस इसे एक बड़े संगठित गिरोह के रूप में देख रही है जिसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है।
18 लोग हिरासत में, जांच तेज
इस मामले में पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है और प्रिंटिंग प्रेस का मालिक इस सिंडिकेट में किस हद तक शामिल है। फिलहाल पुलिस ने प्रेस को सील कर दिया है और बरामद लॉटरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
Trending News
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना में यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। वीर चंद्र पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान गेट से इनकम टैक्स चौराहा तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष इंजीनियर मनीष कुमार सिंह ने यूजीसी एक्ट 2026 को सवर्ण समाज के लिए “काला कानून” बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून जबरदस्ती थोपा गया है और सरकार को इसे जल्द वापस लेना चाहिए, अन्यथा सवर्ण समाज आंदोलन तेज करेगा। आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “यूजीसी गो बैक” और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से अपील की कि कानून को वापस लेकर सवर्ण समाज के साथ हो रहे कथित अन्याय का समाधान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान सिवान जिले में राजपूत समाज की एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर भी गहरा आक्रोश जताया गया। नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पटना में यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सवर्ण एकता मंच के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। वीर चंद्र पटेल पथ स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान गेट से इनकम टैक्स चौराहा तक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और छात्र शामिल हुए।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष इंजीनियर मनीष कुमार सिंह ने यूजीसी एक्ट 2026 को सवर्ण समाज के लिए “काला कानून” बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून जबरदस्ती थोपा गया है और सरकार को इसे जल्द वापस लेना चाहिए, अन्यथा सवर्ण समाज आंदोलन तेज करेगा।
आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “यूजीसी गो बैक” और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से अपील की कि कानून को वापस लेकर सवर्ण समाज के साथ हो रहे कथित अन्याय का समाधान किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान सिवान जिले में राजपूत समाज की एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर भी गहरा आक्रोश जताया गया। नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Phulwari, Patna•
    8 hrs ago
  • Patna Police की कार्रवाई।। दिनांक 15.03.2026 को चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने स्थित एक होटल के स्टॉफ के साथ 05-06 असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार से लैस होकर मारपीट करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाने के गश्ती दल द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने लगे। गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे वाहन (कार) का पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 02 देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बन्ध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंशः- District Administration Patna Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar LIVE BIHAR NEWS arrested Biharpolice Patnapolice chitraguptnagarps
    1
    Patna Police की कार्रवाई।।
दिनांक 15.03.2026 को चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने स्थित एक होटल के स्टॉफ के साथ 05-06 असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार से लैस होकर मारपीट करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना पर थाने के गश्ती दल द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भागने लगे।
गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे वाहन (कार) का पीछा कर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 02 देशी कट्टा, 02 कारतूस एवं 01 खोखा बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस सम्बन्ध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंशः-
District Administration Patna Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar LIVE BIHAR NEWS arrested Biharpolice Patnapolice chitraguptnagarps
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • पटना के राजीव नगर में ‘स्मार्ट गैरेज’ का हुआ शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल सिंह ने किया उद्घाटन
    1
    पटना के राजीव नगर में ‘स्मार्ट गैरेज’ का हुआ शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल सिंह ने किया उद्घाटन
    user_Seemachal express
    Seemachal express
    Patna Rural, Bihar•
    15 hrs ago
  • aise hi video dekhne ke liye like karke follow kar Jana 🎎✅👍👍#comedy #news
    1
    aise hi video dekhne ke liye like karke follow kar Jana 🎎✅👍👍#comedy #news
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    17 hrs ago
  • #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔ इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews
    1
    #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना  पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को  एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔
इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था।
पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
#ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.