111 किलो लड्डू से तौलकर, ढोल नगाड़ों के बीच शानदार पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता ने ,अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम पलिया आगमन पर किया ऐतिहासिक स्वागत पलिया कलां खीरी हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की फिर की शुरुआत। भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!
111 किलो लड्डू से तौलकर, ढोल नगाड़ों के बीच शानदार पुष्प वर्षा कर भाजपा नेता ने ,अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रथम पलिया आगमन पर किया ऐतिहासिक स्वागत पलिया कलां खीरी हमेशा कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा की
फिर की शुरुआत। भारतीय जनता पार्टी जनपद लखीमपुर खीरी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर सैकड़ों लोगों के हुजूम के बीच कांटे पर जिला अध्यक्ष जी को बैठाकर 111
किलो लड्डू से तौलकर पगड़ी पहनाकर भयंकर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों से बहुत ही शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया!लोगों में चर्चा है कि जिला अध्यक्ष जी का लखीमपुर जनपद का सबसे शानदार स्वागत भाजपा नेता रवि गुप्ता द्वारा पलिया में अपनी पूरी टीम के साथ किया गया!स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा
एवं लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के नामी गिरामी लोग मौजूद रहे! स्वागत कार्यक्रम के बाद पूरा जनसमूह प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह में शामिल हुआ जहां पर सभी ने वर वधु को शुभकामनाएं प्रेषित की!
- Post by FH.NEWS1
- होटल व्यवसायिक संघ मे जेन जी का दिखा जलवा - मनोनीत हुए युवाओं ने व्यापार को नई दिशा दिखाने का लिया संकल्प - संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां खीरी। रविवार को नगर के माल गोदाम रोड स्थित हर शंकर लान मे हुए होटल व्यवसायिक संघ के चुनाव मे अध्यक्ष पद के चुनाव मे अपने प्रतिद्वंदी विपिन गुप्ता को हराकर मोहित गुप्ता ने बाजी मारी वही महामंत्री के रूप मे निर्विरोध चुने गये राहुल गुप्ता एवं अध्यक्ष पद पर दूसरे नम्बर पर आये विपिन गुप्ता को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया । चुनाव प्रक्रिया नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी गौरव गुप्ता जसवीर फ्लोरा राजेश गुप्ता देवेंद्र अरोड़ा एवं जसपाल गहोनिया के नेतृत्व मे संपन्न हुई।जिसमे विजयी घोषित प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी गई । उक्त कार्यक्रम मे पप्पू गुप्ता सोनू गुप्ता रमेश गुप्ता अतिश गुप्ता भारत गुप्ता सुशील मोहित मौर्य संतराम यादव समेत दर्जनों होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाई मौजूद रहे। चुनाव के दौरान गैस समस्या को प्रमुखता से उठाने की बात कही गई।4
- पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की मोटीवेटर नाज़रून निशा के द्वारा लगातार विषैला सांपों का रेस्क्यू कर वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करती दिखाई दे रही है । वही एक बार फिर पलिया नगर के दो अलग-अलग स्थानों से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। जहां पहले दुधवा रोड स्थित पाम रिसोर्ट के पास एक अत्यंत विषैला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) जिसके निकलने से दहशत फैल गई । वहीं सूचना मिलते ही नाज़रून निशा मौके पर पहुँचीं और सावधानी के साथ इस खतरनाक सांप का रेस्क्यू किया। वहीं दूसरी ओर कहारिया टाइल्स शॉप के नाम से मौजूद दुकान में एक विशालकाय 'रैट स्नेक' (धामन सांप) निकलने की जानकारी मिली । दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद नाज़रून निशा ने वहां पहुँचकर सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद दोनों सांपों को दुधवा के जंगल में ले जाकर सुरक्षित में छोड़ दिया । हालांकि नाज़रून निशा के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है, क्योंकि समय रहते रेस्क्यू होने से किसी भी अनहोनी की आशंका टल गई और वन्यजीवों की जान भी बच गई।3
- लखीमपुर-खीरी — खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को दुधवा में टाइगर के दीदार परिवार संग दुधवा भ्रमण पर गईं एसपी ख्याति गर्ग को जंगल सफारी के दौरान बाघ नजर आया अचानक हुए इस रोमांचक दृश्य से पूरा परिवार उत्साहित और आनंदित नजर आया1
- मनानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने कहा जो कहा जो समझो वाह करो नेता विपक्ष के उड़े होश कांग्रेस की आंधी आ रही है सरकार बनने वाली है1
- Post by Sanjay Kumar1
- रिश्वत में नकद नारायण, पेड़ा और सेब- अयोध्या के शेरबहादुर वर्मा के बेटे की जमीनी विवाद में हत्या हो चुकी है निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पहली बार लेखपाल ने 5 हजार रूपये वसूले फिर भी आरोपियों के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गयी तहसीलदार से फरियाद की तो तहसीलदार ने 2 किलो पेड़ा और 2 किलो सेब काम कराने के लिए लिए, ये भी दिया ऊपर से 5 हजार "नकद नारायण का भोग" भी कागज में लपेटकर भी लगाया मगर काम फिर भी नही हुआ वर्मा जी अब DM से शिकायत करने पहुंचे है1
- Post by FH.NEWS1