01 वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी की एक टुल्लू पम्प बरामद मऊ । पुलिस मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी महोदय घोसी के कुशल निर्देशन में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा कैलाशी देबी मोड से 01 अदद चोरी के टुल्लू पम्प के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 245/25 धारा 303(2) बीएनएस व मु.अ.सं. 190/25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त पवन राजभर पुत्र सुभाष राजभर निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया । पंजीकृत अभियोग विवरण 1. मु.अ.सं. 245/25 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी 317(2)/317(4) बीएनएस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ 2. मु.अ.सं. 190/25 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी 317(2)/317(4) बीएनएस थाना दोहरीघाट जनपद मऊ नाम पता अभियुक्तगण 1. पवन राजभर पुत्र सुभाष राजभर निवासी चुम्मानार थाना दोहरीघाट जनपद मऊ बरामदगी का विवरण 1. 01 अदद चोरी का टुल्लू पम्प गिरफ्तार करने वाली टीम 1. उ.नि. पंकज यादव थाना दोहरीघाट मऊ 2. उ.नि. संजय सिंह थाना दोहरीघाट मऊ 3. उ.नि.राहुल कुमार थाना दोहरीघाट मऊ 4. का. संजीव सिंह थाना दोहरीघाट मऊ 5. का. सदरे आलम थाना दोहरीघाट मऊ

- Post by SONI DEVI1
- महिला के प्राइवेट पार्ट में था कैप्सूल, एयरपोर्ट पर हुई चेकिंग, निकला 83 लाख का सोना कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कुआलालंपुर से आई एक महिला को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. महिला ने गुप्तांग में कैप्सूल छिपाकर 553 ग्राम (24 कैरेट) सोना लाया, जिसकी कीमत करीब 83 लाख रुपये है. अधिकारियों ने सोना जब्त कर कार्रवाई की. मामला अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है, इसकी जांच जारी है. कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की एक टीम ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से सोने की तस्करी कर रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया और 83.29 लाख रुपये का सोना जब्त किया. कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK-91 से अहमदाबाद पहुंची इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए अपने गुप्तांग में काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल छिपा रखी थीं, जिनमें सोने का तरल रासायनिक पेस्ट मिला. कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) को मिली विशिष्ट सूचना और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर फ्लाइट नंबर AK-91 से कुआलालंपुर से अहमदाबाद पहुंची तब महिला पर नजर रखी गई. टर्मिनल-2 पर उतरने के बाद जब महिला ग्रीन चैनल से बाहर निकलने वाली थी, तभी अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की. शुरुआती पूछताछ में महिला ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए और उससे गहन पूछताछ की गई.1
- मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है। मऊ को आपकी बहुत याद आएगी। आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा। मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी। आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...! आपकी बहुत याद आएगी। Dr Elamaran IPS1
- Post by Ajay Kumar1
- पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिखाई हरी झंडी, बस से भीमपुरा तक किया सफर बेल्थरारोड (बलिया)। जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन, बेल्थरा रोड डिपो से आज नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। विशेष बात यह रही कि हरी झंडी दिखाने के बाद पूर्व विधायक गोरख पासवान स्वयं बस में सवार होकर भीमपुरा तक यात्रा भी किए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। बस सेवा शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह बस बेल्थरारोड, बेलौली, उधरन, भीमपुरा, रतनपुरा, मऊ होते हुए आजमगढ़ तक संचालित होगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि इस नई बस सेवा से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।4
- आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आज मंगलवार को आजमगढ़ के देवखरी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुँचे l जहाँ उन्होंने कार्यक्रम दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। भ्रष्टाचार और महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा, "आज समाज का हर वर्ग परेशान है। सरकार के पास जनहित की कोई योजना नहीं है, केवल जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।" "बार-बार लाइन में लगवाई जा रही है जनता" शिवपाल यादव ने नोटबंदी से लेकर वर्तमान डिजिटल प्रक्रियाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार जनता को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा, "पहले नोटबंदी के नाम पर पूरी जनता को लाइन में खड़ा कर दिया गया था। अब 'SIR' (सर) और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर फिर से वही स्थिति पैदा की जा रही है। जनता इन लंबी लाइनों और जटिलताओं से तंग आ चुकी है।" अपराध नियंत्रण और विदेश नीति पर उठाए सवाल सपा महासचिव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी विफल करार दिया। "पीडीए से घबराई हुई है भाजपा" भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के खिलाफ फैलाई जा रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल झूठ और अफवाह का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "समाजवादी पार्टी का 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संगठन इतना मजबूत हो चुका है कि भाजपा के अंदर घबराहट पैदा हो गई है।" शिवपाल यादव ने अंत में दावा किया कि जनता अब इस सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आगामी समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।1
- हम लोग बहुत बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन यह नाला बनने को तैयार नहीं1
- दिल्ली में 37 पेटी शराब बरामद, ऊंट से हो रही थी तस्करी...!1