भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारिक बैठक एवं सदस्यता अभियान का भब्य आयोजन किया गया कल सांयकाल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संरक्षक जय प्रकाश वर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित व्यापारी बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान मैं तेजी लाने की भी बात कही गई (बगिया चौराहा बाजार, जयसिंहपुर, सुलतानपुर) कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ज़िला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि एवं संचालन तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा, "संगठन की वास्तविक ताकत उसके सदस्य हैं, संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता हैं प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को मंडल की सदस्यता दिलाएं, जिससे संगठन की मजबूती बढ़े।" बैठक में जयसिंहपुर तहसील के विभिन्न बाज़ारों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी समाज की प्रमुख समस्याएं जैसे- विद्युत आपूर्ति, सड़क पर जलभराव, फूड विभाग द्वारा अनावश्यक भय दिखाना, थानों में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से न लेना, जीएसटी एवं बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक परेशानी तथा अवैध वसूली आदि को मजबूती से उठाया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु तहसील स्तर पर मांग पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा। श्री त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने, व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन एवं व्यापारियों के लिए पेंशन योजना जैसे अनेक सकारात्मक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ₹5 लाख तक बिना ब्याज ऋण की व्यवस्था की सराहना की गई। इस सदस्यता अभियान एवं बैठक में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री कृपा शंकर मिश्रा, युवा तहसील अध्यक्ष विजय यादव, तहसील उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, डॉ. नरेंद्र धुरिया, महेश साहू, फूलचंद अग्रहरि, डॉ रामविलास वर्मा केशव प्रसाद जयसवाल रमेश वर्मा मुकेश महाजन, बरौसा बाजार अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला, सभाजीत पांडेय सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी का जय प्रकाश वर्मा तथा स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भगवान राधा कृष्ण जी की प्रतिमा तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारिक बैठक एवं सदस्यता अभियान का भब्य आयोजन किया गया कल सांयकाल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा संरक्षक जय प्रकाश वर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित व्यापारी बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान मैं तेजी लाने की भी बात कही गई (बगिया चौराहा बाजार, जयसिंहपुर, सुलतानपुर) कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ज़िला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि एवं संचालन तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा, "संगठन की वास्तविक ताकत उसके सदस्य हैं, संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता हैं प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को मंडल की सदस्यता दिलाएं,
जिससे संगठन की मजबूती बढ़े।" बैठक में जयसिंहपुर तहसील के विभिन्न बाज़ारों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने व्यापारी समाज की प्रमुख समस्याएं जैसे- विद्युत आपूर्ति, सड़क पर जलभराव, फूड विभाग द्वारा अनावश्यक भय दिखाना, थानों में व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से न लेना, जीएसटी एवं बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक परेशानी तथा अवैध वसूली आदि को मजबूती से उठाया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु तहसील स्तर पर मांग पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा। श्री त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने, व्यापार कल्याण बोर्ड
के गठन एवं व्यापारियों के लिए पेंशन योजना जैसे अनेक सकारात्मक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ₹5 लाख तक बिना ब्याज ऋण की व्यवस्था की सराहना की गई। इस सदस्यता अभियान एवं बैठक में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री कृपा शंकर मिश्रा, युवा तहसील अध्यक्ष विजय यादव, तहसील उपाध्यक्ष विनोद मोदनवाल, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, डॉ. नरेंद्र धुरिया, महेश साहू, फूलचंद अग्रहरि, डॉ रामविलास वर्मा केशव प्रसाद जयसवाल रमेश वर्मा मुकेश महाजन, बरौसा बाजार अध्यक्ष उदय प्रताप शुक्ला, सभाजीत पांडेय सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी का जय प्रकाश वर्मा तथा स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भगवान राधा कृष्ण जी की प्रतिमा तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट
- अयोध्या सोहावल स्थित दुर्गा माता मंदिर देवरी रोड परशुरामपुर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई, सदस्य जिला पंचायत रेनू रावत, आ र डी इंटर कालेजके प्रधानाचार्य राजेश सिंह,समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और हजारों की भीड़ महिलाएं और पुरुष सभी लोगों ने मिलकर के हुंकार भरी 2027 में राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा लखनऊ भेजने का संकल्प लिया4
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- शहर/कस्बा: पंकज मोदनवाल की दुकान इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, लेकिन किसी नई रेसिपी के लिए नहीं, बल्कि एक 'अतरंगी' उधारी के हिसाब के लिए। मामला तब गरमा गया जब रामू नामक ग्राहक ने महीनों की 'निरंतर' चाय और नाश्ते का बिल चुकाने के लिए अपनी जेब से महज 100 रुपये का नोट निकाला। पंकज के अनुसार, रामू ने उनके यहां से जमकर चाय की चुस्कियां लीं और नाश्ते का लुत्फ उठाया, यह कहकर कि हिसाब बाद में कर लेंगे। आज जब पंकज ने पिछला पूरा हिसाब मांगा, तो रामू ने बड़े ही 'शाही' अंदाज में 100 का नोट थमाकर मामला रफा-दफा करना चाहा। पंकज का कहना है कि इतने में तो उनकी एक हफ्ते की चीनी भी नहीं आती, फिर पूरा हिसाब कैसे होगा? फिलहाल दुकानदार इस 'सस्ते समझौते' को मानने को तैयार नहीं हैं और रामू अपनी उदारता पर अड़े हुए हैं।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)।क्षेत्र के बाबा मैरिज लॉन, हैरिंग्टनगंज चिखड़ी में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिवस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्यकांत पांडे ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंच पर लगे महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। प्रशिक्षण अभियान दो दिनों में कुल सात चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले दिन तीन और दूसरे दिन चार चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क को मजबूत करने, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी तथा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की क्षमता और जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया ने की तथा संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह (डिंपल), जिला उपाध्यक्ष चंद्रबली सिंह और क्षेत्रीय संयोजक रवि तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अजय सिंह, अंकित, राहुल सिंह, मोहित त्रिपाठी, शानी सिंह, गौतम सिंह, मानस मणि त्रिपाठी, सीमा यादव, अमित तिवारी, लड्डेश्वर, रोहित सिंह, अभय सिंह और पवन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।4
- Jay bhim Jay samvidhan Namo Buddhaya 💙2
- अम्बेडकरनगर में 200+ स्कूल वाहन अनफिट 😡 बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! फीस भारी, लेकिन सुरक्षा ZERO? #AmbedkarNagar #SchoolSafety #BreakingNews #PrivateSchool #EducationSystem1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चल रही प्रज्ञा पुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण करने पहुंचे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे समय श्रद्धा भाव से कथा का रसपान करते रहे। कथा व्यास गिरजा शंकर पांडे ने दूसरे दिन की कथा में नारद जी और भगवान विष्णु के संवाद का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा के अवतरण का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन को सही दिशा देना और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रज्ञा पुराण की शिक्षाएं व्यक्ति और समाज दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, जो जीवन में सदाचार, संयम और सेवा भाव को बढ़ावा देती हैं। कथा के दौरान गायत्री परिवार के संदेशों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने नैतिकता, संस्कार और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर देते हुए लोगों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर श्रीमती शिव कुमारी पाठक, गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी और आशीष पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही नशा मुक्ति अभियान की टोली और गायत्री परिवार बीकापुर के राम पूरन गुप्ता, डॉ. गुरुदेव यादव, राम चन्द्र गुप्ता, महादेव गुप्ता तथा राम मूर्ति पाल ने भी सक्रिय सहभागिता की। कथा के समापन पर सभी ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी कथा का क्रम जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की गई।3
- Post by Raju.u.p.441