logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच 26 लाख के 107 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे बहराइच, 6 सितंबर। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की नियमित निगरानी की। इसी के आधार पर विभिन्न कंपनियों के 107 गुम मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जनपदीय पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल की लें मदद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल स्थानीय थाने में सूचना दें और मोबाइल के बिल/IMEI नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। CEIR के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI को ब्लॉक कराया जा सकता है और डिवाइस के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से अपने मोबाइल में ‘संचार सारथी’ एप डाउनलोड करने की भी अपील की है, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सेवाओं का लाभ लिया जा सके।

1 hr ago
user_आमिर अली
आमिर अली
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ac223223-4f5e-484c-a378-bb458a47f648

बहराइच 26 लाख के 107 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे बहराइच, 6 सितंबर। जनपदीय पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न कंपनियों के 107 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 12 हजार 830 रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा

a149b04c-415b-4bc1-ad41-488141c98aa5

प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। जनपदीय सर्विलांस टीम ने सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की नियमित निगरानी की। इसी के आधार पर विभिन्न कंपनियों के 107 गुम मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी और वनप्लस समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के

5ac7b5c6-b2cf-44fe-8c3f-882499e71d86

चेहरों पर खुशी नजर आई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और जनपदीय पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन तनिष्क आर जामकर (IPS) समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल की लें मदद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल स्थानीय थाने में सूचना

दें और मोबाइल के बिल/IMEI नंबर, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। CEIR के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI को ब्लॉक कराया जा सकता है और डिवाइस के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त की जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से अपने मोबाइल में ‘संचार सारथी’ एप डाउनलोड करने की भी अपील की है, ताकि मोबाइल गुम होने की स्थिति में आवश्यक जानकारी और सेवाओं का लाभ लिया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस शिवपुर, रामपुर, धोबियाहार, नवादा इलाके में थी दहशत 🐆 पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस! शिवपुर, रामपुर, धोबियाहार, नवादा और जोगराज पुरवा के आसपास लगातार तेंदुए की लोकेशन मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। #तेंदुआ #तेंदुआ_कैद #शिवपुर #रामपुर #धोबियाहार #नवादा #जोगराजपुरवा #ग्रामीणों_को_राहत #बहराइच #BahraichNews #NationOneVision
    1
    पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस  शिवपुर, रामपुर, धोबियाहार, नवादा इलाके में थी दहशत 
🐆 पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस!
शिवपुर, रामपुर, धोबियाहार, नवादा और जोगराज पुरवा के आसपास लगातार तेंदुए की लोकेशन मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। 
#तेंदुआ #तेंदुआ_कैद #शिवपुर #रामपुर #धोबियाहार #नवादा #जोगराजपुरवा #ग्रामीणों_को_राहत #बहराइच #BahraichNews #NationOneVision
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 अति महत्वपूर्ण सूचना | घाघरा नदी में बढ़ा जलस्तर 5 सितंबर 2026, शाम 6:00 बजे की ताजा अपडेट घाघरा नदी में इस समय करीब 1,80,000 क्यूसेक पानी चल रहा है। आज दोपहर करीब 12:00 बजे से लगातार पानी का दबाव बना हुआ है, जिसके चलते सुजौली थाना क्षेत्र, मोतीपुर तहसील सहित बहराइच जनपद के कई इलाकों में बाढ़ के संकेत दिखाई देने लगे हैं। घाघरा बैराज के सभी गेट उठा दिए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर एसडीओ सहित संबंधित अधिकारी एवं बैराज प्रभारी मौजूद हैं और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। ⚠️ सभी लोग विशेष सावधानी बरतें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी इस सूचना से अवगत कराएं। 👉 निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थान की तैयारी रखें। 👉 बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रखें। 👉 किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सभी लोग सुरक्षित रहें और एक-दूसरे को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। 📍 घाघरा बैराज | सुजौली | मोतीपुर | बहराइच
    1
    🚨 अति महत्वपूर्ण सूचना | घाघरा नदी में बढ़ा जलस्तर
5 सितंबर 2026, शाम 6:00 बजे की ताजा अपडेट
घाघरा नदी में इस समय करीब 1,80,000 क्यूसेक पानी चल रहा है। आज दोपहर करीब 12:00 बजे से लगातार पानी का दबाव बना हुआ है, जिसके चलते सुजौली थाना क्षेत्र, मोतीपुर तहसील सहित बहराइच जनपद के कई इलाकों में बाढ़ के संकेत दिखाई देने लगे हैं।
घाघरा बैराज के सभी गेट उठा दिए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर एसडीओ सहित संबंधित अधिकारी एवं बैराज प्रभारी मौजूद हैं और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
⚠️ सभी लोग विशेष सावधानी बरतें।
जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास रहने वाले लोगों को भी इस सूचना से अवगत कराएं।
👉 निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थान की तैयारी रखें।
👉 बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रखें।
👉 किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
सभी लोग सुरक्षित रहें और एक-दूसरे को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
📍 घाघरा बैराज | सुजौली | मोतीपुर | बहराइच
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहराइच -: मानस के न्याय के लिए सड़को पर हाथ में मोमबत्ती लेकर उतरे हजारों लोग बहराइच -: मानस के न्याय के लिए सड़को पर हाथ में मोमबत्ती लेकर उतरे हजारों लोग
    1
    बहराइच -: मानस के न्याय के लिए सड़को पर हाथ में मोमबत्ती लेकर उतरे हजारों लोग
 
बहराइच -: मानस के न्याय के लिए सड़को पर हाथ में मोमबत्ती लेकर उतरे हजारों लोग
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जरवल (बहराइच): सरकारी स्कूल को बना दिया मॉडल, अर्चना मैम की अनोखी पहल की हर तरफ चर्चा जहां लोग सरकारी स्कूलों की हालत पर सवाल उठाते हैं, वहीं भौली गांव के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना पांडेय जी ने एक नई मिसाल पेश की है। ​2015 से शुरू हुआ उनका सफर आज रंग ला रहा है। अभिभावकों से सीधा संपर्क, स्मार्ट क्लासेस, बच्चों का स्कूल में जन्मदिन मनाना और खेल-खेल में पढ़ाई—इन प्रयासों ने स्कूल का रूप बदल दिया है। ​📍 स्थान: भौली, जरवल ब्लॉक, बहराइच ​💬 क्या आपके क्षेत्र के स्कूलों में भी ऐसे बदलाव की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में लिखें और इस सकारात्मक खबर को अपने साथियों के साथ शेयर करें।
    1
    जरवल (बहराइच): सरकारी स्कूल को बना दिया मॉडल, अर्चना मैम की अनोखी पहल की हर तरफ चर्चा
जहां लोग सरकारी स्कूलों की हालत पर सवाल उठाते हैं, वहीं भौली गांव के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अर्चना पांडेय जी ने एक नई मिसाल पेश की है।
​2015 से शुरू हुआ उनका सफर आज रंग ला रहा है। अभिभावकों से सीधा संपर्क, स्मार्ट क्लासेस, बच्चों का स्कूल में जन्मदिन मनाना और खेल-खेल में पढ़ाई—इन प्रयासों ने स्कूल का रूप बदल दिया है।
​📍 स्थान: भौली, जरवल ब्लॉक, बहराइच
​💬 क्या आपके क्षेत्र के स्कूलों में भी ऐसे बदलाव की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में लिखें और इस सकारात्मक खबर को अपने साथियों के साथ शेयर करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चमचमाता बहराइच' या बजबजाती नालियां? अस्पताल चौराहा से पुलिस लाइन रोड का बुरा हाल ​#Bahraich #BahraichNews #NagarPalikaBahraich #UPNews #GroundReport #SwachhBharatReality #DrainageProblem #JanSamasya #VIPRoad #CivicIssues #PublicProblem #BahraichUpdate #GroundReality #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv
    1
    चमचमाता बहराइच' या बजबजाती नालियां? अस्पताल चौराहा से पुलिस लाइन रोड का बुरा हाल

​#Bahraich #BahraichNews #NagarPalikaBahraich #UPNews #GroundReport #SwachhBharatReality #DrainageProblem #JanSamasya #VIPRoad #CivicIssues #PublicProblem #BahraichUpdate #GroundReality
#Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बहराइच में बंद सरकारी स्कूलों पर विधायक मारिया शाह का फूटा गुस्सा, सरकार से बोलीं ताले खोलिए, बच्चों को शिक्षा दीजिए। बहराइच में बंद सरकारी स्कूलों पर विधायक मारिया शाह का फूटा गुस्सा, सरकार से बोलीं ताले खोलिए, बच्चों को शिक्षा दीजिए।
    1
    बहराइच में बंद सरकारी स्कूलों पर विधायक मारिया शाह का फूटा गुस्सा, सरकार से बोलीं ताले खोलिए, बच्चों को शिक्षा दीजिए।
बहराइच में बंद सरकारी स्कूलों पर विधायक मारिया शाह का फूटा गुस्सा, सरकार से बोलीं ताले खोलिए, बच्चों को शिक्षा दीजिए।
    user_Jan express Live
    Jan express Live
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नेपाल सीमा से काशी बनारस की यात्रा दे रही ट्रेन, आवागमन हुआ सरल नेपाल सीमा से काशी बनारस की यात्रा दे रही ट्रेन, आवागमन हुआ सरल जनपद बहराइच व श्रावस्ती तथा नेपाल मित्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी
    1
    नेपाल सीमा से काशी बनारस की यात्रा दे रही ट्रेन, आवागमन हुआ सरल 
नेपाल सीमा से काशी बनारस की यात्रा दे रही ट्रेन, आवागमन हुआ सरल जनपद बहराइच व श्रावस्ती तथा नेपाल मित्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बहराइच-: पयागपुर की शिक्षिका प्रीति मिश्रा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार,,,,,शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,,,,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान,,,पयागपुर सहित पूरे बहराइच के लिए गर्व का पल,,,,पयागपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान। बहराइच-: पयागपुर की शिक्षिका प्रीति मिश्रा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार,,,,,शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,,,,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान,,,पयागपुर सहित पूरे बहराइच के लिए गर्व का पल,,,,पयागपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान।
    1
    बहराइच-: पयागपुर की शिक्षिका प्रीति मिश्रा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार,,,,,शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,,,,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान,,,पयागपुर सहित पूरे बहराइच के लिए गर्व का पल,,,,पयागपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान।
बहराइच-: पयागपुर की शिक्षिका प्रीति मिश्रा को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार,,,,,शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,,,,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान,,,पयागपुर सहित पूरे बहराइच के लिए गर्व का पल,,,,पयागपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान।
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का आंख कभी इलाज होता है दूरबीन द्वारा रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता
    1
    जनपद बहराइच के नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का आंख कभी इलाज होता है दूरबीन द्वारा 
रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.