Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर में बड़ा हादसा: स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय छात्रा नाले में गिरी, रेस्क्यू जारी! बुलंदशहर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए वह भूतेश्वर मंदिर के पास नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास की है। छात्रा सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है।
आदर्श भारत TV
बुलंदशहर में बड़ा हादसा: स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय छात्रा नाले में गिरी, रेस्क्यू जारी! बुलंदशहर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए वह भूतेश्वर मंदिर के पास नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास की है। छात्रा सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद गाजियाबाद के पुलिस लाइन सभागार में आगामी कांवड़ मेला 2026 को सकुशल कराने हेतु अंतर राज्यीय समन्वय बैठक का हुआ आयोजन। जनपद गाजियाबाद के पुलिस लाइन सभागार में आगामी कांवड़ मेला 2026 को सकुशल कराने हेतु अंतर राज्यीय समन्वय बैठक का हुआ आयोजन। आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को जनपद गाजियाबाद के पुलिस लाइन सभागार में आगामी कांवड़ मेला 2026 को सकुशल कराने हेतु निम्न बिंदुओं पर उच्चस्तरीय अंतर-राज्यीय व अंतर-जनपदीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें दिल्ली पुलिस (ज्वाइंट CPs) रेंज, दिल्ली से सभी? (बॉन्ड्रिग DCP), जनपद गाजियाबाद के DCP, पड़ोसी जनपद हापुड़, जनपद बुलंदशहर, जनपद मेरठ, के ऑफिसर शामिल हुए ओर ट्रैफिक व्यवस्था, रूठ डायवर्जन सभी श्रद्धालुओं की सुगमता पूर्वक यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा होने वाली आगामी तैयारी पर विशेष चर्चा हुई। देखे वीडियो दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- गाजियाबाद लिफ्ट देने के नाम पर टप्पेबाजी करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, 27 हजार ,200 रूपये बरामद। गाजियाबाद :- थाना नन्दग्राम पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने चोरी और टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों—राजू (40 वर्ष) और आमिर (30 वर्ष)—को गिरफ्तार किया है। घटना और पुलिस कार्रवाई: पीड़ित गिरिराज जोशी से मेरठ मोड़ पर रुड़की तक लिफ्ट देने का झांसा देकर बातों में उलझाया गया और 80,000 रुपये से भरा थैला चोरी कर लिया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुश्ता रोड टी-पॉइंट से दोनों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से ₹27,200 नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे नशे और खर्च के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। अभियुक्त राजू पर पूर्व के 4 तथा आमिर पर 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में बंदरों का आतंक, आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में; निवासियों का घरों में से निकलने में डर गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में बंदरों का आतंक, आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में; निवासियों का घरों में से निकलने में डर गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर बेखौफ होकर टावरों के कॉरिडोर, सीढ़ियों, बालकनी और घरों के बाहर तक पहुंच रहे हैं, जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। कई निवासी घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि किसी भी समय बंदरों के काटने या हमला करने की आशंका बनी हुई है। सोसायटीवासियों का कहना है कि बंदरों का झुंड अक्सर टावरों में घुस आता है और लंबे समय तक परिसर में डेरा जमाए रहता है। बंदर छतों पर रखे गमलों को नीचे गिरा देते हैं तथा बालकनियों में रखा सामान बिखेरकर गंदगी फैला देते हैं। इससे न केवल संपत्ति का नुकसान हो रहा है, बल्कि नीचे से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। कई परिवार अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी बच रहे हैं। निवासी दिनेश सिंह ने कहा कि सोसायटी में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में बैठी हुई है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। निवासियों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम से मांग की है कि सोसायटी में तत्काल बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही आरडब्ल्यूए से भी अपेक्षा की है कि वह संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि सोसायटीवासियों को भयमुक्त वातावरण मिल सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।3
- गाजियाबाद केशास्त्री नगर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, गूंजे "हर-हर महादेव" के नारे शास्त्री नगर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, गूंजे "हर-हर महादेव" के नारे *शास्त्री नगर*। भगवान भोलेनाथ एवं शिव परिवार की नवीन मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को शास्त्री नगर में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक मूर्तियों की स्थापना की गई। यजमान के रूप में श्री हरि ॐ शर्मा, श्री संतोष कौशिक, श्री कपिल सक्सैना सहित 9 दंपतियों ने पूजन-अर्चन किया। आचार्य बृजेश शुक्ला, शंकर पंडित, नरेश गौतम, अमित मिश्रा एवं पाण्डेय जी ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडली की श्रीमती अंजू शर्मा, मनोरमा सक्सेना, कमलेश बंसल आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति, शास्त्री नगर4
- गाजियाबाद में मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत1
- गाजियाबाद में कांवड़ मेला 2026 को लेकर अंतर-राज्यीय समन्वय गोष्ठी आयोजित, ट्रैफिक व सुरक्षा पर मंथन। गाजियाबाद :- आगामी पवित्र कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, सुगम और निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गाजियाबाद के पुलिस लाइन सभागार में एक उच्चस्तरीय अंतर-राज्यीय और अंतर-जनपदीय समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं यातायात) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दिल्ली पुलिस, नोएडा, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर तालमेल के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीमावर्ती अधिकारियों और थानों के बीच त्वरित जानकारी साझा करने के लिए समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। कांवड़ियों और आम जनता की सुविधा के लिए भारी व हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू होगा। इसके अलावा, दिल्ली सीमा के पास वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशाल आकस्मिक (कंटिजेंसी) पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी। पुलिस प्रशासन का पूरा जोर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने पर है।2
- वीरेंद्र कुमार पत्रकार गाजियाबाद पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ बदमाश की लगी पैर में गोली गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हिंडन बैराज पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, तभी उसकी बाइक फिसल गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 26 वर्षीय स्नैचर आसू खान, निवासी दिल्ली, पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आसू खान ने बताया कि वह अपने फरार साथी नईम के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातें करता था। पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की यामाहा R15 बाइक, एक तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।2