लोकेशन धनबाद झारखंड ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण 2024-25 के अंतर्गत जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारदर्शिता के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं सामाजिक अंकेक्षण टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों, व्यय, मजदूरी भुगतान एवं योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की गई। ग्रामीणों ने अपने सुझाव, शिकायतें एवं अनुभव खुलकर प्रस्तुत किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों ने उठाए गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस आयोजन से ग्राम स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना रहा, जिससे आमजन का विश्वास सुदृढ़ हो सके।

- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद नगर निगम को मिला नया डिप्टी मेयर, अरुण चौहान निर्वाचित।1
- धनबाद. (प्रेम कुमार). उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने गुरुवार को सदर अस्पताल में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक संजीव कुमार, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज और एसडीएम लोकेश बारंगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- धनबाद। बुधवार का दिन महत्वपूर्ण था क्योंकि बुधवार को धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण एवं उपमहापुर का चुनाव हुआ जिसमें दो प्रत्याशियों के बीच का आमने-सामने का टक्कर था मेनका सिंह 5 वोट मिले एवं वार्ड 7 के अरुण चौहान को 50 वोट मिले और वे उप महापौर मनोनीत हो गए इसकी सूचना जैसे ही लोयाबाद में पहुंची लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा हर तरफ आतिशबाजी एवं मिठाइयां बांटी गई। आपको बताते चले की धनबाद सम्राहण।हालय में बुधवार को धनबाद नगर निगम के महापौर सहित सभी 55 वार्ड के पार्षदों का शपथ ग्रहण शांतिपूर्ण ढंग से हुआ बाद में उप महापौर का मतदान करवाया गया जिसमें वार्ड 7 के पार्षद अरुण चौहान को 50 मत मिले जबकि मेनका सिंह को सिर्फ 5 वोट मिले और अरुण चौहान उप महापौर के लिए मनोनीत हुए1
- Post by Sheikh Nazim1
- निरसा थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित। निरसा: आगामी श्री रामनवमी पर्व एवं ईद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर निरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित लोगों से पर्व के अवसर पर प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से निरसा अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मृणाल श्रीवास्तव, जिप सदस्य दीपाली रूहिदास, तारापदो धीवर, भारत स्वाभिमान के मंजीत सिंह, रिंकू भट्टाचार्य, दुर्गा दास तथा पायल कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।6
- Post by Niraj Kumar1