जिलाधिकारी ने की बाल संरक्षण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा। जिलाधिकारी ने की बाल संरक्षण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा। दैनिक सिरहा टाइम्स किशनगंज 10 सितंबर 2026 आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को श्री नवीन कुमार ,जिलाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की योजनावार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि परवरिश योजना के अंतर्गत 404 तथा प्रायोजन योजना के अंतर्गत 541 इस प्रकार कुल 945 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें क्रमशः ₹1,000 एवं ₹4,000 प्रतिमाह की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डी. बी.टी. के माध्यम से अंतरित की जा रही है। सर्वेक्षण से चिन्हित 103 संभावित लाभार्थियों में से 18 बच्चों को योजना से जोड़ा जा चुका है तथा शेष का सत्यापन एवं पंजीकरण प्रक्रियाधीन है।सुरक्षित स्थान, जुलजुली में वर्तमान में 84 किशोर आवासित हैं, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ मछली पालन, पशुपालन एवं मधुमक्खी पालन जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण संचालित हैं।विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, डुमरिया के माध्यम से अब तक 06 बच्चों का दत्तक ग्रहण एवं 05 बच्चों का परिवार में पुनर्स्थापन कराया जा चुका है। पी. एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन के अंतर्गत जिले के 05 बच्चे पंजीकृत हैं। बाल कल्याण समिति द्वारा प्राप्त 213 में से 200 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) द्वारा प्राप्त 839 में से 837 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।दिव्यांगजन सशक्तिकरण की समीक्षा में बताया गया कि प्राप्त 15,832 आवेदनों के विरुद्ध 13,701 यू.डी.आई.डी. कार्ड निर्गत अथवा निर्गमन प्रक्रियाधीन हैं। जुलाई माह के प्रखंडवार शिविरों में आकलित सभी 1,071 दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत कार्ड निर्गत किए गए तथा शेष आवेदकों हेतु दिनांक 07 से 28 सितम्बर तक पुनः शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सम्बल एवं ए.डी. आई.पी. योजना से कुल 343 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण तथा 609 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई है।जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि परवरिश योजना के सर्वेक्षण से चिन्हित शेष बच्चों का सत्यापन पूर्ण कर उन्हें अविलंब योजना से जोड़ा जाए तथा सुरक्षित स्थान, जुलजुली में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु बुडको से समन्वय स्थापित किया जाए।उन्होंने कहा कि सितम्बर माह के शिविरों में शेष सभी आवेदकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए शिविर स्थल पर ही मूल्यांकन एवं कार्ड निर्गमन की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाए।

- 🚨 मोतिहारी में डकैतों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 4 बदमाश गिरफ्तार… 15.50 लाख रुपये कैश, जेवरात और चरस बरामद! पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जिला डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। सबसे चौंकाने वाली बात— डकैती के दौरान न मोबाइल… न कोई वाहन! बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए बेहद सावधानी बरतते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का कनेक्शन सीतामढ़ी से बताया जा रहा है, जबकि नेपाल के दो अपराधियों के भी गिरोह में शामिल होने की बात सामने आई है। गिरोह तक पहुंचने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने SIT बनाई। SIT ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, हथियार और चरस बरामद किए गए हैं। अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे कई राज— गिरोह में और कौन-कौन शामिल है? कितनी डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया है? SIT की शानदार कार्रवाई पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने टीम की सराहना करते हुए 30 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 🔥 मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई से डकैती गिरोह में मचा हड़कंप! 📢 ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए Khabar Of Point के साथ।1
- समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ। समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ। *--09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न पोषण आधारित गतिविधियां।* दैनिक सिरहा टाइम्स बेतिया 10 सितंबर 2026 बेतिया:- राष्ट्रीय पोषण माह- 2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ समाहरणालय सभागार, बेतिया में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के वर्चुअल उद्घाटन समारोह के लाइव वेबकास्ट में जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सहभागिता की।राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पोषण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण, प्रारंभिक उद्दीपन एवं शिक्षा, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषयों पर विशेष गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान पोषण रैली, प्रभातफेरी, वृक्षारोपण, समुदाय आधारित गतिविधियां, अन्नप्राशन, गोद भराई, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस, रेसिपी प्रतियोगिता तथा पोषण परामर्श केन्द्र सहित विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य केवल पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि परिवार एवं समुदाय को पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।1
- समाज कल्याण मंत्री ने बेलवा डैम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश शिवहर में संभावित बाढ़ को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री सह शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने शुक्रवार को बेलवा डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डैम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और तटबंधों का जायजा लिया।1
- फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो इसका नवीनीकरण जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन शिवहर जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो इसका नवीनीकरण जदयू के “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन शिवहर जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे बिहार के हक और बिहारवासियों के हित के लिए फरक्का जल संधि पर जिला जदयू की प्रेसवार्ता शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय में जदयू की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। फरक्का जल संधि पर जन-जागरुकता के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद" कार्यक्रम और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ध्यातव्य है कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम के तहत गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में संवाद कर रहे है, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। पार्टी के इस जन-जागरुकता अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती है। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू का स्पष्ट स्टैंड है कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई यह संधि भारत के, खासकर बिहार के हित में नहीं है। अभी हाल में संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी ने राज्यसभा में बड़ी मुखरता से इस विषय को उठाया और कहा कि इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है तो बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इस जल संधि के कारण बिहार का जल-प्रबंधन बुरी तरह बिगड़ा है और हम गंभीर जल-संकट का सामना कर रहे हैं।1
- शिक्षक दिवस पर स्मार्ट क्लास में भोजपुरी गाना! वीडियो वायरल | सगहरी हाई स्कूल पर उठे सवाल पूर्वी चंपारण के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत मेघुआ पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सगहरी के स्मार्ट क्लास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्मार्ट क्लास के स्क्रीन पर भोजपुरी गीत चलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के मौके का है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और स्मार्ट क्लास के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्मार्ट क्लास का उद्देश्य बच्चों को बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का बयान और शिक्षा विभाग की जांच सामने आने के बाद ही पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। Bihar Janta Ki Awaaz News को Subscribe करें और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें। #TeacherDay #SmartClass #BhojpuriSong #ViralVideo #SaghariHighSchool #Tetariya1
- शिक्षा के मंदिर में छुआछूत का आरोप, दलित छात्र के साथ कथित भेदभाव से मचा हड़कंप लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में एक दलित छात्र के साथ कथित तौर पर छुआछूत और भेदभाव किए जाने का मामला सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय में छात्र के साथ उसकी जाति को लेकर अलग व्यवहार किया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की शिक्षा देने का स्थान है। ऐसे में यदि किसी छात्र के साथ जाति के आधार पर भेदभाव हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन को इस कथित घटना की जानकारी थी और यदि थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित छात्र को न्याय कब मिलता है।1
- नेहा झा के बाद पटना में पकड़ी गई दूसरी तस्कर यूपी से ट्रेन में शराब लेकर पहुंची थी रिया सहरसा की गुंजा साह भी हुई गिरफ्तार, आगे देखिए रिपोर्ट शेयर करें1
- मोतिहारी में डबल मर्डर से सनसनी! 10 साल के बच्चे के सामने घर में घुसकर चाकू से हमला, पत्नी और भाई की मौ/त। #khabarofpoint #rajumukhiyanews #vitalnews #viralnews #localnews #motihari #patahi #newsbihar #BiharNews1