logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुई के गिद्धौर स्थित गंगरा के बाबा कोकिलचंद धाम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 06 से 12 जून तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। संस्कृत एवं साहित्य के विद्वान तथा प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य परमानंद पांडेय के सान्निध्य में हुई इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आचार्य परमानंद पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण के अठारह हजार श्लोकों का विधिवत वाचन और व्याख्यान किया, जिसमें नंदनामा हाई स्कूल के संस्कृत शिक्षक राम पांडेय ने वैदिक पूजन और मंत्रोच्चार में उनका सहयोग किया। इस अनुष्ठान के यजमान स्मृतिशेष सत्यनारायण सिंह के भतीजे गुड्डू कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी ने पूजन में अहम भूमिका निभाई। इस कथा का सबसे बड़ा आकर्षण आचार्य परमानंद पांडेय का निर्णय रहा, जिसमें उन्होंने आयोजन का पूरा व्यय स्वयं वहन करते हुए कथा में प्राप्त समस्त दान-चढ़ावा बाबा कोकिलचंद मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। मंदिर समिति ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम के समापन पर आचार्य परमानंद पांडेय और राम पांडेय को आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य के बोकारो से सीजीएम मनोरंजन कुमार भी कथा श्रवण के लिए पहुंचे, जिन्हें आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के मौके पर शुक्रवार को तुलसी दल-अक्षत का वितरण किया गया। वहीं, 13 जून शनिवार को सामूहिक हवन, शोभायात्रा, अमृत कलश जल एवं प्रसाद वितरण, कुमारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन और विशाल भंडारा के साथ इस श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन मंदिर समिति द्वारा क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ कराया जाएगा। इन सात दिवसीय कथावाचन से संपूर्ण गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।

15 hrs ago
user_Arjun Arnav
Arjun Arnav
जमुई, जमुई, बिहार•
15 hrs ago
9f87c256-fc47-4300-8118-59fb61820c1b

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार की प्रमुख खबरों में सुनील सिंह के एक बड़े बयान ने सुर्खियां बटोरी हैं, जिसमें उन्होंने निशांत को लेकर तीखी टिप्पणी की है। सुनील सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि निशांत कॉलेज से भागे थे। इसके अतिरिक्त, एक मंत्री के पूर्व निजी सहायक (पीए) पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे जुड़ा डिजिटल अकाउंट विवाद अब और गहरा गया है। खास तौर पर, साइबर पुलिस द्वारा मंत्री अशोक चौधरी के पूर्व निजी सहायक पर मामला दर्ज करने की खबर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी को लेकर भी खबरें तेज हैं; बताया गया है कि वह अक्षिता से शादी करने वाले हैं। इस बुलेटिन में राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें भी शामिल हैं। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मिली ताजा और महत्वपूर्ण अपडेट्स के साथ-साथ राज्य की अन्य चर्चित खबरें, राजनीतिक हलचल, अपराध, मौसम की जानकारी और जनहित से जुड़े बड़े घटनाक्रमों को भी विस्तार से कवर किया गया है।
    1
    बिहार की प्रमुख खबरों में सुनील सिंह के एक बड़े बयान ने सुर्खियां बटोरी हैं, जिसमें उन्होंने निशांत को लेकर तीखी टिप्पणी की है। सुनील सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि निशांत कॉलेज से भागे थे। इसके अतिरिक्त, एक मंत्री के पूर्व निजी सहायक (पीए) पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे जुड़ा डिजिटल अकाउंट विवाद अब और गहरा गया है। खास तौर पर, साइबर पुलिस द्वारा मंत्री अशोक चौधरी के पूर्व निजी सहायक पर मामला दर्ज करने की खबर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप की शादी को लेकर भी खबरें तेज हैं; बताया गया है कि वह अक्षिता से शादी करने वाले हैं।

इस बुलेटिन में राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें भी शामिल हैं। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से मिली ताजा और महत्वपूर्ण अपडेट्स के साथ-साथ राज्य की अन्य चर्चित खबरें, राजनीतिक हलचल, अपराध, मौसम की जानकारी और जनहित से जुड़े बड़े घटनाक्रमों को भी विस्तार से कवर किया गया है।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित गंगरा गांव के प्रसिद्ध बाबा कोकिलचंद धाम में आचार्य परमानन्द पांडेय के सान्निध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हो गया। यह धार्मिक आयोजन 6 जून से 12 जून तक चला, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य परमानन्द पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि आचार्य परमानन्द पांडेय ने कथा के दौरान प्राप्त संपूर्ण दान एवं चढ़ावा राशि को बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में व्यापक सराहना की जा रही है। समापन समारोह में आचार्य परमानन्द पांडेय, राम पांडेय और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहीं, 13 जून को सामूहिक हवन, भव्य शोभायात्रा, कुमारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    1
    जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित गंगरा गांव के प्रसिद्ध बाबा कोकिलचंद धाम में आचार्य परमानन्द पांडेय के सान्निध्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हो गया। यह धार्मिक आयोजन 6 जून से 12 जून तक चला, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य परमानन्द पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। कथा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया।

इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह रही कि आचार्य परमानन्द पांडेय ने कथा के दौरान प्राप्त संपूर्ण दान एवं चढ़ावा राशि को बाबा कोकिलचंद धाम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनकी इस पहल की क्षेत्रभर में व्यापक सराहना की जा रही है।

समापन समारोह में आचार्य परमानन्द पांडेय, राम पांडेय और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहीं, 13 जून को सामूहिक हवन, भव्य शोभायात्रा, कुमारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • जमुई जिले के खैरा प्रखंड की कई पंचायतों में शौचालय निर्माण न होने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इन पंचायतों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया है, जबकि हकीकत में शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। इस फर्जी ओडीएफ घोषणा को लेकर इसकी गहन जांच की मांग की जा रही है।
    1
    जमुई जिले के खैरा प्रखंड की कई पंचायतों में शौचालय निर्माण न होने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इन पंचायतों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित कर दिया गया है, जबकि हकीकत में शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। इस फर्जी ओडीएफ घोषणा को लेकर इसकी गहन जांच की मांग की जा रही है।
    user_Times Now Bihar
    Times Now Bihar
    Local News Reporter Jamui, Bihar•
    12 hrs ago
  • ऐतिहासिक और विकासन्मुख जमुई विधिक संघ ने अब तक का अपना सबसे बड़ा बजट पारित किया है।
    1
    ऐतिहासिक और विकासन्मुख जमुई विधिक संघ ने अब तक का अपना सबसे बड़ा बजट पारित किया है।
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    14 hrs ago
  • ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषणा के उपरांत करोड़ों रुपये की अनुदान राशि के गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में, बाबू साहब सिंह ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की गहन जाँच कराने की मांग की है।
    1
    ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषणा के उपरांत करोड़ों रुपये की अनुदान राशि के गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में, बाबू साहब सिंह ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की गहन जाँच कराने की मांग की है।
    user_Nandan Kumar Paswan
    Nandan Kumar Paswan
    जमुई, जमुई, बिहार•
    15 hrs ago
  • सम्राट चौधरी जी ने घोषणा की है कि 5 लाख करोड़ रुपये की लागत से इंडस्ट्रीज स्थापित की जाएंगी। यह निर्णय उनके द्वारा लिया गया है, जिसके तहत इतनी बड़ी पूंजी का निवेश उद्योगों में किया जाएगा।
    1
    सम्राट चौधरी जी ने घोषणा की है कि 5 लाख करोड़ रुपये की लागत से इंडस्ट्रीज स्थापित की जाएंगी। यह निर्णय उनके द्वारा लिया गया है, जिसके तहत इतनी बड़ी पूंजी का निवेश उद्योगों में किया जाएगा।
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Singer जमुई, जमुई, बिहार•
    18 hrs ago
  • जमुई के खैरा क्षेत्र में हुए एक ट्रक हादसे में एक युवती की जान चली गई। इस घटना के बाद, पुलिस द्वारा की गई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    1
    जमुई के खैरा क्षेत्र में हुए एक ट्रक हादसे में एक युवती की जान चली गई। इस घटना के बाद, पुलिस द्वारा की गई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
  • राजद प्रमुख लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुँचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं, जिसका विवरण सामने आना बाकी है।
    1
    राजद प्रमुख लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुँचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें रखीं, जिसका विवरण सामने आना बाकी है।
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.