गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक फिर लगी झुग्गियों में भीषण आग, पांच झुग्गियां जलकर हुई राख गाजियाबाद इंद्रापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब झुग्गियों में अचानक आग पर गई। जहां आज सुबह करीब 05:31 बजे फायर स्टेशन वैशाली को सूचना मिलती है कि वसुन्धरा सेक्टर-9 क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, वैशाली के नेतृत्व में तत्काल 03 फायर टैंकरों को घटनास्थल भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि लगभग 05 झुग्गियों में आग लगी हुई थी, जिसमें तेज लपटें एवं घना काला धुआं उठ रहा था। दमकल की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चारों ओर से हौज पाइप लाइन बिछाकर पंपिंग के माध्यम से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। वहीं दमकल विभाग फायर तत्परता के कारण आसपास स्थित अन्य मकानों में आग फैलने से सुरक्षित बचा लिया गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। वहीं इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक फिर लगी झुग्गियों में भीषण आग, पांच झुग्गियां जलकर हुई राख गाजियाबाद इंद्रापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब झुग्गियों में अचानक आग पर गई। जहां आज सुबह करीब 05:31 बजे फायर स्टेशन वैशाली को सूचना मिलती है कि वसुन्धरा सेक्टर-9 क्षेत्र में स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, वैशाली के नेतृत्व में तत्काल 03 फायर टैंकरों को घटनास्थल भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया
गया कि लगभग 05 झुग्गियों में आग लगी हुई थी, जिसमें तेज लपटें एवं घना काला धुआं उठ रहा था। दमकल की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चारों ओर से हौज पाइप लाइन बिछाकर पंपिंग के माध्यम से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। वहीं दमकल विभाग फायर तत्परता के कारण आसपास स्थित अन्य मकानों में आग फैलने से सुरक्षित बचा लिया गया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। वहीं इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
- Just think kya Mila Hamein Ajaad ho ke ?1
- गाजियाबाद में गुलमोहर इंग्लिश सोसाइटी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है जहां एक स्कूटी चोरी हुई है और चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पीड़ित प्रतीक ढींगरा का आरोप है कि उनके फ्लैट के नीचे पार्किंग में उनकी स्कूटी खड़ी थी जो की चोरी हो गई सीसीटीवी चोर गेट के पास से स्कूटी को ले जाता भी दिखाई दे रहा है लेकिन बावजूद उसके पुलिस ने मामले में फिर तक भी दर्ज नहीं की है जिसको लेकर समिति के लोग खासे नाराज हैं वही यहां बात करें तो इससे पहले भी समिति के मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है जिसमें भारी भरकम काम त्रिशूल और कलश तक चोर यहां से चोरी करके ले गए मामले में समिति के निवासियों कहना है की शिकायत देने के बावजूद न तो थाना सिहानी गेट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और ना ही चोरी किया गया पीतल का कलश और त्रिशूल आज तक बरामद किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश जिला गाजियाबाद खोड़ा कॉलोनी। खोडा गांव से मंगल बाजार खोड़ा सीएनजी कनेक्ट रोड है जहां पर काफी अच्छी कंडीशन में है कुछ समय से जल भराव के कारण यहां के लोगों ने मलवा डालना स्टार्ट कर दिया है जिस कारण से रोड को खराब करने की कोशिश की जा रही है कृपया यहां पर ध्यान दिया जाए 🙏🙏🙏3
- राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्कूटी चोरी, पूर्व में मंदिर में दो बार हुई थी चोरी घटना CCTV में कैद थाना सिहानी गेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल गाजियाबाद: राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला स्कूटी चोरी का है, जिससे निवासियों में आक्रोश है। पीड़ित प्रतीक ढींगरा के अनुसार उनकी स्कूटी (नंबर: UP-14-BD-0518) उनके फ्लैट के M/1 टावर के नीचे स्थित पार्किंग से 2 मई को शाम को चोरी हो गई। घटना CCTV कैमरों में कैद है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति गेट से स्कूटी ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सोसायटी के मंदिर से दो बार पीतल के भारी-भरकम त्रिशूल और कलश चोरी हो चुके हैं, लेकिन इन मामलों में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद न तो सिहानी गेट पुलिस ने FIR दर्ज की गई और न ही चोरी गया पीतल का कलश और त्रिशूल बरामद कराया गया। निवासियों का आरोप है कि सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद लचर है। गेट पर आने-जाने वालों से कोई पूछताछ नहीं होती, गार्ड फोन नहीं उठाते और निगरानी व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। वहीं, RWA पर भी सवाल उठ रहे हैं कि भारी-भरकम मेंटेनेंस लेने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने चौकी और थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस उन्हें लगातार चक्कर कटवा रही है। न तो शिकायत की रिसीविंग दी जा रही है और न ही मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिसकर्मी उल्टा पीड़ित को धमका रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देने पर रिसीविंग देने से मना कर दिया गया और प्रार्थना पत्र अपने पास रख लिया गया। साथ ही कथित तौर पर कहा गया, सोसायटी की RWA को मेंटेनेंस के पैसे किस बात के देते हो, पैसे देना बंद करो। सोसाइटी की सिक्योरिटी क्या कर रही है। इसके अलावा, चौकी इंचार्ज नासिरपुर राजीव कुमार द्वारा भी यह कहा गया कि अगर मुकदमा लिखवाओगे तो तुम्हें कोर्ट में चक्कर लगाने पड़ेंगे। पीड़ित ने एसीपी नंदग्राम को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के PRO को सूचना दी। अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को व्हाट्सएप और मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत भेजकर जल्द मुकदमा दर्ज कराने और स्कूटी बरामद कराने की मांग की है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।4
- गाजियाबाद:- मोदीनगर में हनुमानपुरी कालोनी के लोगों ने 70 साल पुराने रास्ते को बंद करने को लेकर मोदीनगर तहसील पहुंच कर, रास्ते को बंद ना करने का आग्रह किया। और रास्ता बंद हो जाने के कारण, अपनी समस्या से अवगत कराया गया।1
- संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट3
- श्रीमती उपासना पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त नगर के नेतृत्व में थाना विजयनगर प्रभारी धर्मपाल सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना विजयनगर में भीड वाले जगह पर अनन्य स्पोर्ट पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से "दो गज पीछे," अभियान चलाया पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी विजयनगर धर्मपाल सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना विजयनगर क्षेत्र में , पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में "दो गज पीछे" अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी से लेकर क्षेत्र में पड़ने वाली समस्त सै०9, चोकी ,गऊशाला फाटक चोकी, प्रताप विहार चौकी, हल्का, चोकी TNT, सब हि चोकी इंचार्ज सेकण्ड SI से एवं महिला SI, सेकण्ड SI पुलिस टीमों ने बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया।साथ ही विजयनगर के नगर निगम अधिकारी TI, उपाध्याय जी एवं अन्य कर्मचारी द्वारा उन्हें समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों परअतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है।अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।थाना विजयनगर प्रभारी धर्मपाल सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना विजयनगर क्षेत्र के खुले में शराब और भीड वाले जगह पर अनन्य स्पोर्ट पर पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान थाने से सम्राट सागर चौक संघर्ष कॉलोनी मार्किट से होते हुए विश्वकर्मा चोक सब्जी मंडी से लीलावती चोक से संतोष मेडिकल चोहराहे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रूट मार्च के साथ रोड पर खड़े चेकिंग वाहनों पर चेकिंग की कार्यवाही की गई ।अतिक्रमण ठेले वाले पटरी वालों को सरिया वाले,फल सब्जियां ओर रोड पर टेम्पो, रोडि, बदरपुर वाले से मुक्त कराया गया ताकि जाम ना लगे नागरिक कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए।कवरेज संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा के साथ कैमरामैन अमित सूर्यवंशी एनसीआर गाजियाबाद सिटी,UP Police4