*बारात से लापता अधेड़ सुरक्षित लौटा, पुलिस के खौफ से अपहरणकर्ता नरैनी में छोड़कर हुए फरार* *फतेहपुर।* जनपद के किशनपुर थाना अंतर्गत मनीपुर सेमरिया गांव से बीते गुरुवार को लापता हुए 50 वर्षीय जागेश्वर पासवान उर्फ जग्गा के सकुशल घर वापस लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात जागेश्वर क्षेत्र के ही पहाड़पुर गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे, जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया और वहां से कहीं दूर ले गया। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। लापता होने के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ था और अनहोनी की आशंका से ग्रामीण डरे हुए थे। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। प्रशासन की इसी कड़ी कार्रवाई और बढ़ते दबाव के चलते अज्ञात लोग जागेश्वर को ज्यादा समय तक अपने पास रखने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लगभग 48 घंटे बीतने के बाद अपहरणकर्ताओं ने पकड़े जाने के डर से उन्हें नरैनी के पास सुरक्षित छोड़ दिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। सुखद संयोग रहा कि जागेश्वर के साढू ने उन्हें नरैनी में देखा और पहचान लिया, जिसके बाद वह उन्हें अपने साथ घर ले आए। आज सुबह करीब 7:00 बजे जैसे ही जागेश्वर पासवान अपने साढू के साथ गांव पहुंचे, उनकी पत्नी और बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, लंबे समय तक अज्ञात लोगों के कब्जे में रहने के कारण जागेश्वर काफी डरे-सहमे और दहशत में हैं। परिजनों ने उनसे घटना के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन हताशा और अत्यधिक डर की वजह से उन्होंने अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया है। फिलहाल घर आने की पुलिस को सूचना दी गई है तहकीकात कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्हें ले जाने वाले लोग कौन थे और इस घटना के पीछे का असली मकसद क्या था। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

- 🛑 कौशांबी में गैस सिलेंडर संकट से जनता बेहाल, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे लोग कौशांबी जनपद के भरवारी और कोखराज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और समय पर आपूर्ति न होने से आम जनता परेशान दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन लोगों को निराश होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार को गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण करने के साथ-साथ समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। क्षेत्र में बढ़ती समस्याओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कई लोगों का कहना है कि जनता अब झूठे वादों को समझ चुकी है और यदि हालात नहीं सुधरे तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि महंगाई और गैस संकट ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर न मिलना लोगों के गुस्से और निराशा का कारण बनता जा रहा है। फिलहाल लोग प्रशासन और सरकार से जल्द राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ✍️ पत्रकार शिवकुमार की रिपोर्ट #कौशांबी #भरवारी #कोखराज #गैससंकट #महंगाई #LPG #उत्तरप्रदेश1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी स्थित एक सरकारी बालिका विद्यालय का नाम बार-बार बदले जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है। सावित्रीबाई फुले के नाम पर स्थापित यह विद्यालय अब तीसरी बार बदला गया है, जिस पर सामाजिक संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठनों का आरोप है कि यह बहुजन समाज के महापुरुषों और महिला शिक्षा के इतिहास को कमजोर करने की कोशिश है।1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पास यात्रियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यह बस विकास नगर डिपो की बताई जा रही है।1
- रायबरेली के कुसमी बल्लू का पुरवा गाँव में मकान के गेट को लेकर हुए विवाद में भीषण मारपीट हो गई। इस खूनी झड़प में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरव पांडे सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।2
- कौशांबी के तरनी गांव में एक पति ने अपने भाइयों संग मिलकर पहली पत्नी और बच्चों को बेरहमी से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। सराय अकिल थाना क्षेत्र की इस हृदय विदारक घटना ने रिश्तों और इंसानियत दोनों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- 🔴 कौशांबी में गैस सिलेंडर संकट से परेशान जनता, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे लोग कौशांबी जनपद के भरवारी और कोखराज क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और समय पर उपलब्धता न होने से आम जनता परेशान नजर आ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से लाइन लगानी पड़ती है, लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रसोई का खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार को गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण करने के साथ-साथ समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। क्षेत्र में बढ़ती नाराजगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह समस्याएं बनी रहीं तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल क्षेत्रीय जनता गैस संकट और महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठी है।1
- क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी की वीडियो बाईट । #kaushambinews आज दिनांक 10 मई 2026 को सुबह लगभग 7:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना महेवाघाट क्षेत्र के ग्राम पोरकाशीरामपुर KBF ईट भट्टा के पास एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर फासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान रजनीश (17 वर्ष), पुत्र नोखेलाल के रूप में हुई, मृतक किसी लड़की से बातचीत करता था एवं मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) में था। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी की वीडियो बाईट ।1
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के कुसमी बल्लूपुर गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।1