गुरुग्राम सहित हरियाणा के शहरों में फैली गंदगी, बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर तुरंत समाधान निकाले सरकार: कुमारी सैैलजा चंडीगढ़, 11 मई। सिरसा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने गुरुग्राम सहित हरियाणा के विभिन्न शहरों में पिछले कई दिनों से फैले कचरे और सफाई व्यवस्था के चरमराने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है जिस शहर में देखों सड़को पर कूडा फैला हुआ है या ढेर लगे हुए है। शहरों में फैली गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, लेकिन सरकार अभी तक संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने में असफल रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश के अनेक शहरों में पिछले लगभग 11 दिनों से सफाई कार्य प्रभावित होने के कारण बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर लग चुके हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि गुरुग्राम जैसे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शहर में हजारों टन कचरा सड़कों पर पड़ा होना सरकार और प्रशासन की विफलता को उजागर करता है। भारी टैक्स देने वाले नागरिकों को यदि साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधा भी न मिले, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि शहरों में फैली गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, लेकिन सरकार अभी तक संवेदनशीलता के साथ समाधान निकालने में असफल रही है। सांसद ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जायज मांगों को लगातार अनदेखा करना उचित नहीं है। ठेका प्रथा, नियमितीकरण, बकाया वेतन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही समाधान का। रास्ता होता है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही। कुमारी सैैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की कि वह तुरंत सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकाले ताकि आम जनता को राहत मिल सके और शहरों में सफाई व्यवस्था सामान्य हो। सांसद ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के अधिकारों और जनता के स्वास्थ्य दोनों के प्रति समान संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। कुमारी सैलजा नेे यह भी कहा कि प्रदेश के नागरिक बेहतर शहरी सुविधाओं और जवाबदेह प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह राजनीतिक प्रचार से ऊपर उठकर जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता से कार्य करे।

- दिनांक 10.05.2026 को थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत बरसाना देहात छाता रोड पर एक व्यक्ति को बंधक बनाने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में #SSP_MTA द्वारा दी गई बाइट- UP Police Adgzone Agra DIG Range Agra1
- तू नारी नहीं चिंगारी है मौत भी तुझसे हारी है नारी तू अबला नहीं, खुद को तू पहचान उठ खड़ी हो और लड़, तभी मिलेगा सम्मान। पलवल , ढींगरा भवन में आयोजित मातृशक्ति दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गौरव गौतम ने संबोधित करते हुए कहा नारी केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल है। जब महिला अपने अधिकारों, आत्मसम्मान और सपनों के लिए खड़ी होती है, तब समाज की दिशा और दशा दोनों बदलती हैं। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है — चाहे सेना हो, खेल, शिक्षा, राजनीति या विज्ञान। सम्मान किसी की दया से नहीं मिलता, सम्मान अपने आत्मविश्वास, संघर्ष और कर्म से अर्जित किया जाता है। इसलिए हर बेटी, हर बहन और हर महिला को अपनी शक्ति पहचानकर आगे बढ़ना होगा, वही मंत्री गौरव गौतम ने कहा “महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है।”नारी शक्ति त्याग है, साहस, संघर्ष और संस्कार का अद्भुत संगम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। सेना से विज्ञान तक, खेल से राजनीति तक और शिक्षा से व्यापार तक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। “सेना के पराक्रम में महिलाओं का विशेष स्तंभ है।” भारतीय नारी आज केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का साहस भी रखती है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में महिलाएं अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाएं देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि नारी शक्ति केवल संवेदनशीलता का प्रतीक नहीं, बल्कि रणभूमि में दुश्मनों के हौसले तोड़ने की ताकत भी रखती है हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके चलते जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और प्रदेश की जनता विकास तथा राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। गौरव गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब केवल वादों की नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार चाहती है। भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है और इसी विश्वास के दम पर निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।1
- पलवल के गुदराना गाँव ने अपने वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजकुमार पर पूरा गाँव गर्व करता है।1
- नूह जिले के टाँई गांव में पिछले 6 महीनों से ओवरलोड डंपरों का आतंक है। तेज रफ्तार और उड़ती धूल से बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीण नंबर प्लेट छिपाने वाले इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई और गति नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।3
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- हरियाणा की नूंह पुलिस पर 'आतंक' फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर राज्य में सवाल उठ रहे हैं और मामले की पुष्टि की मांग की जा रही है।1
- तावडू से पूर्व विधायक च. साहिदा खान को नूंह कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अब मेवात क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित अरुणाय शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। साथ में हैं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज व अन्य गणमान्य। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini1