सासनी के नानऊ मार्ग पर हादसे को न्योता दे रहा खोखला बिजली का पोल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सासनी के नानऊ मार्ग पर हादसे को न्योता दे रहा खोखला बिजली का पोल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सासनी (हाथरस): क्षेत्र के नानऊ मार्ग स्थित किशनपुरी मोहल्ले में सड़क किनारे लगा बिजली विभाग का लोहे का एक पोल पूरी तरह नीचे से खोखला हो चुका है, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। खास बात यह है कि यह जर्जर पोल हाईटेंशन लाइन का है, जिससे स्थानीय लोगों में हर समय भारी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। मोहल्लेवासियों के अनुसार यह पोल पिछले काफी समय से अपनी जर्जर हालत में खड़ा है और कभी भी तेज हवा या किसी वाहन के धक्के से गिर सकता है। इसके गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में जब सासनी विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष रतन से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तुरंत ही जूनियर इंजीनियर (JE) को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी और जल्द से जल्द इस खतरनाक पोल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

- 🎙️ पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 4) विषय: क्या हर व्यक्ति को रत्न पहनना चाहिए? 🎙️ पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 4) विषय: क्या हर व्यक्ति को रत्न पहनना चाहिए?1
- *सादाबाद में 79-विधानसभा प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा का भीम आर्मी जय भीम संगठन ने किया जोरदार स्वागत* विजय देव ब्यूरो चीफ हाथरस *सादाबाद (हाथरस)।** जिला हाथरस के क्षेत्र सादाबाद में 79-विधानसभा के प्रत्याशी **डॉ. अविन शर्मा** का भीम आर्मी जय भीम संगठन की जिला टीम द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष **ललित कुमार आर्य**, जिला सचिव **अरमा खान**, जिला महासचिव **इरफान खान**, जिला महामंत्री **अंशुल जाटव**, जिला महासचिव **रंजीत कुमार**, जिला मीडिया प्रभारी **सूरज जाटव**, जिला उपाध्यक्ष **राजू**, **अंकुश राज**, **अमन जाटव**, युवा नेता **कारण जाटव**, **राजन जाटव** तथा जिला उपाध्यक्ष **मोहित फौजी** शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की तथा सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर डॉ. अविन शर्मा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।4
- कंडक्टर द्वारा बस को रोकने व चालान करने संबंधी संज्ञान लेते हुए दारोगा राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है दिनाँक- 05.08.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक दरोगा पर बस कंडक्टर द्वारा बस को रोकने व चालान करने संबंधी आरोपों के संबंध में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर रेडियो शाखा में नियुक्त उप निरीक्षक राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है तथा विभागीय जांच आदि के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट 👇🏻1
- हाथरस में धक्के से चल रही स्वास्थ्य सेवाएँ,एक शव को ले जा रहा शव वाहन जिला अस्पताल के गेट पर खराब।मृतक के परिजनों ने शव वाहन में धक्का लगाया। घटना का वीडियो वायरल।1