राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हलेड़ गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भीलवाड़ा 🚨 हलेड़ गांव में दर्दनाक सड़क हादसा, 18 वर्षीय युवक की मौत — दो अन्य घायल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के हलेड़ गांव में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रह्लाद रेगर (18 वर्ष) पुत्र गोडू रेगर, निवासी गेंदलिया के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। 👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- राजधानी लखनऊ में फेयरवेल पार्टी के नाम पर युवाओं द्वारा सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। महंगी गाड़ियों से खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो थाना बीकेटी क्षेत्र का है, जहां सड़क से लेकर SR Global School के अंदर तक स्टंटबाजी की गई। वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी के गेट पर बैठकर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ती दिख रही है। ⚠️ ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी चंद व्यूज और लाइक्स के लिए युवाओं द्वारा इस तरह की हरकतें करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि गंभीर हादसों को भी न्योता देता है। आए दिन ऐसे स्टंट के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल उठने लगे हैं। 👮 पुलिस ने शुरू की जांच वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई हो सकती है। ❓ आखिर कब लगेगी लगाम? राजधानी में लगातार बढ़ती स्टंटबाजी की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और ऐसे स्टंटबाजों पर कब तक सख्त लगाम लगती है। 👉 NATIONAL INDIA TV अपील करता है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालें1
- Post by AMARNATH HOTEL1
- लखनऊ विवि में जहां नमाज़ बरसो से पढ़ी जा रही थी उस हिस्से को बंद कर दिया गया जिसके बाद मुस्लिम छात्रों के समर्थन में बड़ी संख्या में हिंदू छात्र आ गए आफ़तार वहीं की गई और नमाज़ भी पढ़ी गई फिलहाल माहौल नियंत्रण में है किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें विवि प्रशासन की ओर से जर्जर इमारत में काम करवाया जा रहा है1
- मिर्जापुर में जिला जेल के बंदीरक्षक आनंद शुक्ला अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिले। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि आनंद शुक्ला पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने छुट्टी की मांग की थी, लेकिन जेल प्रशासन की ओर से उन्हें अवकाश नहीं दिया गया। परिजनों ने जेल अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में शोक की लहर है।1
- लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि कुछ लोग जबरन घर में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मारपीट की भी बात सामने आ रही है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- लखनऊ थाना गोमती नगर विस्तार में एक बार फिर रील बनाना युवकों को पड़ा भारी। स्कॉर्पियो कार गाड़ी में लाल नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाना पड़ा भारी। G-20 रोड पर बिना नंबर प्लेट लगाए रील बना रहे है युवकों को धर दबोचा विस्तार पुलिस ने। सुधीर अवस्थी इंस्पेक्टर ने देर रात G-20 रोड पर कर रहे गश्त के समय स्कॉर्पियो कार में लाल नीली बत्ती हूटर बजता देख गाड़ी को रोका। गाड़ी में नंबर प्लेट की जगह यादव जाती नाम लिखकर चला रहे गाड़ी को किया सीज ।1
- थाना करौंदीकला में ग्राम गोपालपुर सरायख्वाजा में दि0- 06.02.2026 को मृतक रोहित व उसके विपक्षीगणों में किसी बात को लेकर वाद विवाद व मारपीट हुई थी जिसमें रोहित को चोटें आयीं थी । जिनका इलाज जनपद जौनपुर से चल रहा था । आज दि0- 22.02.2026 को इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गयी है । विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर की बाइट-*1
- लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मरीज को महज 19 मिनट में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, पीजीआई से किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर तक मरीज को ले जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पूरे मार्ग को क्लियर कर एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की गई। इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने किया। पुलिस टीम की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय के चलते एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तय समय में अस्पताल पहुंच सकी। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने में मदद मिली। 🚦 शहरभर में ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और सेवा भावना की सराहना की जा रही है। नागरिकों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया1