गणेश पांडालों में बह रही भक्ति की बयार, भक्त कर रहे गणपति को सेवा सुश्रुषा गणेश पंडालों में विराजमान गणपति की सुबह शाम हो रही संगीतमयी मंगल आरती में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है। कस्बे में श्रीराम जानकी मंदिर में सुन्दर पांडाल सजाकर लम्बोदर प्रतिमा की स्थापना की गई है तो वहीं मोती महाराज मंदिर प्रांगण में भी भव्य पांडाल में एकदंत की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया है। वहीं कस्बे समेत क्षेत्र में दर्जनों छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना लोगों द्वारा अपने घरों में भी की है और उनकी सेवा सुश्रुषा की जा रही है। राधे क्लब के प्रबंधक दिनेशनारायण सोनी बताते हैं कि श्रीरामजानकी मंदिर में विराज गजानन की प्रातः और संध्या काल में।मंगल आरती में सैंकड़ों श्रद्धालु आकर धर्मलाभ उठा रहे हैं, संध्याकाल में संगीतमयी भजन संध्या का आयोजन किया गया। पांडालों में विराजे गणपति की भक्ति से पूरे क्षेत्र का माहौल धर्ममय बना हुआ है।
गणेश पांडालों में बह रही भक्ति की बयार, भक्त कर रहे गणपति को सेवा सुश्रुषा गणेश पंडालों में विराजमान गणपति की सुबह शाम हो रही संगीतमयी मंगल आरती में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ रही है। कस्बे में श्रीराम जानकी मंदिर में सुन्दर पांडाल सजाकर लम्बोदर प्रतिमा की स्थापना की गई है तो वहीं मोती महाराज मंदिर प्रांगण में भी भव्य पांडाल में एकदंत की विशाल प्रतिमा को स्थापित किया गया है। वहीं कस्बे समेत क्षेत्र में दर्जनों छोटी बड़ी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना लोगों द्वारा अपने घरों में भी की है और उनकी सेवा सुश्रुषा की जा रही है। राधे क्लब के प्रबंधक दिनेशनारायण सोनी बताते हैं कि श्रीरामजानकी मंदिर में विराज गजानन की प्रातः और संध्या काल में।मंगल आरती में सैंकड़ों श्रद्धालु आकर धर्मलाभ उठा रहे हैं, संध्याकाल में संगीतमयी भजन संध्या का आयोजन किया गया। पांडालों में विराजे गणपति की भक्ति से पूरे क्षेत्र का माहौल धर्ममय बना हुआ है।
- टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ नए बस स्टैंड का है, जहां जतारा कस्बे से एक साथ बस से उतरे पति पत्नी में किसी बात को लेकर नए बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया और जिस तरह महिला अपने पति से झगड़ रही थी उसे देख मौके पर मौजूद लोगों को लगा की इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी है, बस फिर क्या था लोगों ने आव देखा ना ताव और युवक को पकड़कर बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ले गये और युवक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट कर दी, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला मौके पर मौजूद खड़ी तमाशा देखती रही उसने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, मारपीट के दौरान पति चिल्ला चिल्ला कर बताता रहा की वह उसका पति है लेकिन लोगों ने उसकी बात नही सुनी अंत मे किसी तरह लोगों की पकड़ से छूट कर उसने जब एक शपथ पत्र लोगों को दिखाया जिसमे पति पत्नी दोनों की फोटो लगी थी, तब जाकर लोगों ने उसे छोड़ा, इस बीच पत्नी युवक को लगातार अपना पति मानने से इंकार करती रही और शपथपत्र को नकली बताती रही, घटना के बाद दोनों युवक और युवती बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर रवाना हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अलग होने को लेकर विवाद था, पति पत्नी की पहचान भी नहीं हो सकी की ये कहा के रहवासी थे और कहा जा रहे थे, हालाँकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अपने बचाव में कह रहे है की हमने दोनों पति पत्नी को पुलिस को सौप दिया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लोगों के बताए अनुसार दोनों पति पत्नी मौके से टैक्सी में बैठकर शहर में कही चले गए थे।1
- *संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता की थीम पर हुआ नाटक का मंचन* *टीकमगढ़-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिन कुंडेश्वर परिसर में स्वच्छता की थीम पर नाटक का मंचन किया गया। जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर घर शौचालय निर्माण और स्वयं स्वच्छता रखने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया है, इसी थीम को लेकर आमजन को अपने घर परिवार एवं आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के अपने कर्तव्यों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान हेतु जिले के प्रभारी सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री रघुराज एम राजेंद्रन, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल धाकड़ सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें 07 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है..! पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में खबर टीकमगढ़ -: जहा पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश जिसमें 07 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ है..! पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ विदेश में तर्क के लिए लड़ाई होती है हमारे बुंदेलखंड में मंदिरों के ऊपर लड़ाई होती है जात-पात हिंदू छुआछूत भेदभाव अजब गजब कहानी1
- टीकमगढ़ जिले में बच्चों के विरोध के बाद टौरिया स्कूल पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार-टीआई ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा... टीकमगढ़ जिले में बच्चों के विरोध के बाद टौरिया स्कूल पहुंचा प्रशासन, तहसीलदार-टीआई ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा... पलेरा। पलेरा जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत आने वाले टौरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर स्कूली बच्चों के विरोध के बाद सोमवार को प्रशासनिक अमला स्कूल पहुंचा। शनिवार को स्कूल की व्यवस्थाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ताला लगाकर विरोध जताया था। बच्चों ने स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार, टूटे पड़े पंखे और जगह-जगह फैली अव्यवस्थाओं की शिकायत की थी। उनका कहना था कि शिकायत के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया। मामले की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने आवेदन देकर थाने में शिकायत की थी। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। मामला शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते सोमवार को तहसीलदार पलक जैन और थाना प्रभारी प्रीति भार्गव टौरिया गांव पहुंचीं और स्कूल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही पूरे मामले से जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया। बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित तहसीलदार पलक जैन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्कूली बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर स्कूल परिसर में सफाई भी कराई गई। अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- टीकमगढ़ जिले में भाजपा नेता ने दौड़ाई नई स्कूटी अस्पताल के रेम्प पर, टीकमगढ़ जिले में भाजपा नेता ने दौड़ाई नई स्कूटी अस्पताल के रेम्प पर, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विकाशखंड का है, जहां भाजपा नेता प्रशांत शुक्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर में अपनी स्कूटी पर पीछे अपने एक साथी को बिठाकर ना केवल अस्पताल के अंदर ले गए बल्कि अस्पताल में दिव्यांगो के लिए बने रेम्प पर दौड़ा दी अपनी स्कूटी और ऊपर जाकर बार्ड के बाहर तक पूरे अस्पताल का परिक्रमा लगाकर अस्पताल से निकल गए बाहर पर, सवाल वही है की अगर इसी दौरान कोई दिव्यांग मरीज अस्पताल के रेम्प पर आ जा रहा होता तो उसकी जान को तो खतरा हो सकता था, हालांकि इस दौरान अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया लेकिन सत्ता की हनक के आगे नेताजी कुछ भी सुनने को नहीं थे तैयार, पूरी घटना अस्पताल में लगें सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जिसके बाद बीएमओ खरगापुर पूरे मामले की जांच की बात तो कह रहे है पर कैमरे पर कुछ भी बताने या बोलने को तैयार नहीं है।1
- बाइक में आग लगाने और मारपीट करने वाले एक आरोपी को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर चोरी की मोटरसाइकिलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 21 सितम्बर 2026 को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अनगढ़ा बाईपास के पास चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में। Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh SP Tikamgarh1
- लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को दिगौड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा1