logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*परैया थाना द्वारा अवैध बालू खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर का डाला जब्त* *परैया थाना द्वारा अवैध बालू खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर का डाला जब्त* गया जिला के परैया थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में परैया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोरहर नदी से हो रहे अवैध बालू निकासी पर बड़ी कार्रवाई की है। *मामले की जानकारी देते हुए परैया थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि* गुरुवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना अंतर्गत ग्राम इगुनी स्थित मोरहर नदी से कुछ बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू की निकासी कर ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी के निर्देश पर तत्काल एक पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को नदी किनारे आते देख बालू लदे ट्रैक्टर के चालक में अफरा-तफरी मच गई और वह ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा काफी दूर तक ट्रैक्टर का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देखकर तिनमुहान के पास बालू माफिया चालाकी दिखाते हुए ट्रैक्टर के इंजन से डाला को अलग कर, बालू लदा डाला वहीं छोड़कर इंजन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से बालू लदा ट्रैक्टर का डाला जब्त कर थाना परिसर में लाया है। *थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि* फरार ट्रैक्टर चालक और मालिक की पहचान कर ली गई है। अवैध खनन के इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी, गया को सूचित कर दिया गया है। साथ ही जब्त डाला और पहचान किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध बिहार खनिज अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरहर नदी में किसी भी प्रकार के अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

1 hr ago
user_कुणाल कुमार चौरसिया
कुणाल कुमार चौरसिया
Court reporter परैया, गया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l
    1
    मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    1
    भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा 
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।
    1
    रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला 
रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार,  ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। 
आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के पीरू,पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों में भाकपा ने रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला हसपुरा प्रखंड के पीरू,रघुनाथ पुर,मलहारा, जैतपुर, पचरुखिया बाजार,सिहाड़ी, चौराही होते हुए हसपुरा में नुक्कड़ नाटक कर भाकपा की ओर से दिल्ली प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के पीरू,पचरुखिया सहित दर्जनों गांवों में भाकपा ने रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला
हसपुरा प्रखंड के पीरू,रघुनाथ पुर,मलहारा, जैतपुर, पचरुखिया बाजार,सिहाड़ी, चौराही होते हुए हसपुरा में नुक्कड़ नाटक कर भाकपा की ओर से दिल्ली प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर जुलूस निकाला गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह। जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।
    1
    जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह।
जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।
    1
    रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला 
रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार,  ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। 
आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    1
    सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल। रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल।
रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.