दस साल से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने अपने खर्च पर शुरू की पानी निकासी प्रशासन से स्थायी समाधान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य जांच की मांग दस साल से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने अपने खर्च पर शुरू की पानी निकासी प्रशासन से स्थायी समाधान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य जांच की मांग छिबरामऊ/कन्नौज। ग्राम मझपुरवा, तहसील छिबरामऊ के मोहल्ला तिहाई स्थित मस्जिद के पीछे तालाब में जलभराव की समस्या पिछले करीब दस वर्षों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दिनों में तालाब का पानी बढ़ने से आसपास के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने और बाद में सूखने के दौरान मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। रविवार को एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इशरत खान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के चलते करीब 35–40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और बीमारी के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले छह दिनों से वे अपने स्तर पर जनरेटर लगाकर तालाब का पानी निकाल रहे हैं। इसके लिए प्रतिदिन करीब 2,000 से 2,500 रुपये तक डीजल पर खर्च हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण उन्हें अपने संसाधनों से पानी निकासी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इशरत खान ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम तथा बीडीओ तालग्राम से वार्ता की गई है। बीडीओ के सहायक की ओर से दो दिनों के भीतर साफ-सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों के सामने प्रशासन के आश्वासन को साझा करते हुए जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने कन्नौज प्रशासन से मांग की कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए स्थायी जल निकासी, तालाब की साफ-सफाई, मच्छरों के नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। उन्होंने कहा कि केवल पानी निकालना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को हर वर्ष जलभराव और बीमारी के खतरे से न जूझना पड़े।
दस साल से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने अपने खर्च पर शुरू की पानी निकासी प्रशासन से स्थायी समाधान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य जांच की मांग दस साल से जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने अपने खर्च पर शुरू की पानी निकासी प्रशासन से स्थायी समाधान, साफ-सफाई और स्वास्थ्य जांच की मांग छिबरामऊ/कन्नौज। ग्राम मझपुरवा, तहसील छिबरामऊ के मोहल्ला तिहाई स्थित मस्जिद के पीछे तालाब में जलभराव की समस्या पिछले करीब दस वर्षों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बारिश के दिनों में तालाब का पानी बढ़ने से आसपास के लोगों का आवागमन
प्रभावित हो जाता है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने और बाद में सूखने के दौरान मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। रविवार को एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इशरत खान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के चलते करीब 35–40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और बीमारी के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले छह दिनों से वे अपने स्तर पर जनरेटर लगाकर तालाब का पानी निकाल
रहे हैं। इसके लिए प्रतिदिन करीब 2,000 से 2,500 रुपये तक डीजल पर खर्च हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने के कारण उन्हें अपने संसाधनों से पानी निकासी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इशरत खान ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम तथा बीडीओ तालग्राम से वार्ता की गई है। बीडीओ के सहायक की ओर से दो दिनों के भीतर साफ-सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने का प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों के
सामने प्रशासन के आश्वासन को साझा करते हुए जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने कन्नौज प्रशासन से मांग की कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए स्थायी जल निकासी, तालाब की साफ-सफाई, मच्छरों के नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएं। उन्होंने कहा कि केवल पानी निकालना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को हर वर्ष जलभराव और बीमारी के खतरे से न जूझना पड़े।
- नई दिल्ली के चाणक्यपुरी सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई है। इस बिल्डिंग में बच्चों का हॉस्टल चल रहा था। मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की खबर है। ज्यादातर बच्चे दिल्ली विश्वविद्यालय के बताए जा रहे हैं। कितने लोग अंदर थे, यह अभी साफ नहीं है। नई दिल्ली के चाणक्यपुरी सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई है। इस बिल्डिंग में बच्चों का हॉस्टल चल रहा था। मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की खबर है। ज्यादातर बच्चे दिल्ली विश्वविद्यालय के बताए जा रहे हैं। कितने लोग अंदर थे, यह अभी साफ नहीं है।1
- कन्नौज..सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। कन्नौज..सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। लखनऊ से विधूना जाते समय उमर्दा कस्वा में रूके अखिलेश यादव। अखिलेश यादव बोले सपा सरकार आने पर उमर्दा स्तिथि बेजिटेवल पार्क को किया जाएगा दो गुना। पशुपालको का दूध भी चार रूपए खरीदा जाएगा मंहगा। कार्यकर्ताओं को सपा की नितियो पर जागरूक करने के दिए निर्देश। कन्नौज के उमर्दा कस्वा में रूके अखिलेश यादव।1
- क्या आपके भी कमर में दर्द रहता है? महंगी फिजियोथेरेपी से परेशान हैं? तो चिंता छोड़िए और आइए उत्तर प्रदेश के कन्नौज! 🚙💨 प्रशासन ने 249 करोड़ रुपये खर्च करके यहाँ एक शानदार 'ओपन-एयर मसाज पार्लर' तैयार किया है। जीटी रोड (छिबरामऊ) से लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (सौरिख) तक के 31 किलोमीटर के सफर में आपके स्लिप डिस्क का अलाइनमेंट न बदल जाए... तो कहना! 🎢 देखिए कैसे PWD और ठेकेदारों ने मिलकर 'गड्ढामुक्त' अभियान के नाम पर 249 करोड़ का डकार लिया है। यहाँ पानी भरता नहीं है, बल्कि पूरी की पूरी सड़क अपने साथ ले जाता है। इसे कहते हैं प्रकृति और भ्रष्टाचार का असली 'तालमेल'! 💸1
- वायरल वीडियो हरियाणा का है। एक मैडम हाथ में बियर की बोतल लेकर कार की बोनट पर बैठ कर अंग्रेजी झाड़ रही है1
- महिला के वेश में ज्वेलरी शोरूम पहुंचा शख्स, सोने के आभूषण लेकर फरार! 😱📹 छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक ज्वेलरी शोरूम के अंदर हुई संदिग्ध चोरी की घटना दिखाई देती है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के वेश में शोरूम में प्रवेश करता है और ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत में उलझा देता है। इसी दौरान मौका पाकर वह सोने के आभूषण लेकर वहां से फरार हो जाता है। घटना पूरी तरह शोरूम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बिलग्राम में तमंचे के बल पर लूट का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार हरदोई बिलग्राम में तमंचे के बल पर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार1
- आज हमें बेहद खुशी है कि हमने अपने पूरे परिवार के साथ Teachers Day की खुशियाँ बाँटी और उन लोगों को याद किया, जिन्होंने हमें इस मंज़िल तक पहुँचाने में अपना 100% दिया। ❤️🙏 हमने उन्हें यह भी याद दिलाया कि हम उनके हर सुख-दुःख में साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे। हमारा परिवार सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि वर्षों से बना एक बेजोड़ रिश्ता है—जो यूँ ही पीढ़ियों तक चलता रहेगा। वक्त बदलेगा, हालात बदलेंगे, लेकिन हमारे रिश्ते और अपनों के लिए हमारा प्यार कभी नहीं बदलेगा। हम सब हमेशा एक साथ, एक परिवार बनकर रहेंगे। ❤️🙏1
- दिल्ली अपडेट - सत्य निकेतन के PG/हॉस्टल में करीब 50 लोग मौजूद थे, तभी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल। दिल्ली अपडेट - सत्य निकेतन के PG/हॉस्टल में करीब 50 लोग मौजूद थे, तभी 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल।1