अनोखी शादी:न बेंदी,न हवन कुंड,ना सिंदूर और न ही फूल माला ना अक्षत,और न ही अगरबत्ती फिर भी 197 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न अनोखी शादी:न बेंदी,न हवन कुंड,ना सिंदूर और न ही फूल माला ना अक्षत,और न ही अगरबत्ती फिर भी 197 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न मऊगंज जिले के नईगढ़ी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना का आयोजन इस बार चर्चा और विवाद दोनों का केंद्र बन गया है। यहां एक ही मंच से 197 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया, लेकिन आयोजन की व्यवस्थाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम में रीति-रिवाजों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। आचार्यों का कहना है कि विवाह स्थल पर न तो हवन कुंड की उचित बेदी थी, न ही सिंदूर, अक्षत, अगरबत्ती और फूलमाला जैसी आवश्यक धार्मिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। ऐसे में विवाह की औपचारिकता तो पूरी कर दी गई, लेकिन परंपरागत रस्में अधूरी रह गईं। इतना ही नहीं, भोजन पैकेट में कीड़े निकलने की शिकायत ने भी आयोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपस्थित लोगों और आचार्यों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि पूरा कार्यक्रम सिर्फ “कागजी और दिखावटी व्यवस्था” बनकर रह गया। इस बीच, आचार्यों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना को जिम्मेदारों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार ने प्रभावित किया है। उनका कहना है कि उपहार सामग्री जैसे कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भी समय पर या गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध नहीं कराए गए। कार्यक्रम में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति की मौजूदगी रही। इसी दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने पूछे गए सवाल पर अनोखा जवाब देते हुए कहा कि “शादियों में फूफा अक्सर नाराज हो जाते हैं, उन्हें मनाना पड़ता है, जल्द ही बरहौ का निमंत्रण भी मिलेगा।” वहीं विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कार्यक्रम के दौरान सोहर गीत गाकर माहौल को हल्का करने का प्रयास किया। एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आचार्यों और प्रबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे सामूहिक विवाह योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

- सेवढ़ा में किन्नर समाज में विवाद, दिलकस किन्नर ने लगाए कैलाश सोनी पर गंभीर आरोप। सेवढ़ा में किन्नर समाज में विवाद, दिलकस किन्नर ने लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई असली किन्नर नहीं है जबकि कैलाश के पहले से तीन बच्चे हैं और दो शादियां हुई थी इतना ही नहीं अब वह किन्नर समाज के नाम पर लोगों से ठगाई कर रहे हैं और अपने भतीजे को कमाई दे रहे हैं जबकि किन्नर समाज के द्वारा या नहीं होना चाहिए किन्नर समाज का कर्तव्य है कि गरीबों की मदद और गरीब कन्याओं की शादियां रामायण पाठ आदि रामलीड़ा वगैरह जैसे कार्यक्रम करना चाहिए लेकिन आज दिनांक तक कोई ऐसा कार्यक्रम कैलाश सोनी किन्नर के द्वारा नहीं कराया गया1
- मौ नगर में हुआ भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मा. महेन्द्र सिंह यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड मौ नगर में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के प्रशासक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मा. महेन्द्र सिंह यादव का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।मा. महेन्द्र सिंह यादव के मौ नगर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार सजाए गए थे तथा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के बीच उनका काफिला नगर में प्रवेश किया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “महेन्द्र सिंह यादव जी अमर रहें” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मा. महेन्द्र सिंह यादव को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी (अपेक्स) बैंक के प्रशासक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संगठन एवं समाज के प्रति सदैव समर्पित भाव से कार्य किया है, जिसका परिणाम है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अपने स्वागत से अभिभूत मा. महेन्द्र सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता और भाजपा परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र के विकास, किसानों के हित एवं सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौ नगर में यह स्वागत कार्यक्रम लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।1
- ग्वालियर के वार्ड 10 घासमंडी की एक पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिला, जिससे करीब 19,000 लोग पानी पी रहे थे। बदबू आने पर शिकायत हुई तो चौंकाने वाला यह नजारा सामने आया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस लापरवाही पर लोगों में भारी आक्रोश है और नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।1
- *इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस द्वारा आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर, नगर में निकाला जुलूस,भेजा जेल* *इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस द्वारा आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर, नगर में निकाला जुलूस,भेजा जेल* इंदरगढ़/दतिया... इंदरगढ़ एवं थरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार आदतन अपराधी सागर यादव को कल लक्ष्मणपुरा से गिरफ्तार किया गया था उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा 6 जिंदा राउंड एवं 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई थी सागर यादव पर थरेट इंदरगढ़ ,अतरेटा आदि थानों में हत्या के प्रयास , लूट ,बलात्कार,4 शराब तस्करी सहित 19 मामले मामले दर्जहै कई मामलों में फरार चल रहा था आरोपी, इंदरगढ़ पुलिस ने नगर में जुलूस निकालकर जेल भेजा.... उक्त कार्रवाई में इंदरगढ़ थाना प्रभारी गौरव शर्मा, थाना प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया,एस आई अवतार सिंह यादव प्रधान आरक्षक पुष्पराज,रामनिवास गुर्जर, रामनिवास यादव, भानु दुबे, मंजेश त्यागी, वरुण ,रामनिवास याद प्रमोद गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही ।।2
- संत निरंकारी मिशन ने दतिया में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में महिलाओं सहित 35 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। दतिया जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया।1
- मोदी सरकार के रेलवे विभाग की अव्यवस्था एवं असुविधा था असुरक्षा की पोल खोलती तस्वीर1
- कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से जांच की मांग1
- सेवढ़ा में किन्नर समाज में विवाद, दिलकस किन्नर ने लगाए गंभीर आरोप। सेवढ़ा में किन्नर समाज में विवाद, दिलकस किन्नर ने लगाए गंभीर आरोप। सेवढ़ा,। सेवढ़ा नगर में किन्नर समाज के भीतर गद्दी और बधाई मांगने के अधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। दिलकस किन्नर ने थाना सेवढ़ा पहुंचकर कैलाश किन्नर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा है। आवेदन में परेशान करने, बधाई मांगने से रोकने, अवैध वसूली मांगने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। दिलकस किन्नर ने बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से कैलाश किन्नर के साथ सेवढ़ा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बधाई मांगने का कार्य करती थीं। प्रार्थिया के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को भानगढ़ (बीना) में आयोजित किन्नर महासभा में मध्यप्रदेश के विभिन्न गद्दीदारों एवं जगतगुरु काजल ठाकुर की उपस्थिति में सर्वसम्मति से उन्हें सेवढ़ा गद्दी का नया गद्दीदार घोषित किया गया था। आरोप है कि इसके बाद से कैलाश किन्नर उनसे रंजिश रखने लगीं और उन्हें सेवढ़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बधाई मांगने से रोका जाने लगा। आवेदन में यह भी कहा गया कि महासभा के आदेशों की अवहेलना करते हुए जबरन गद्दी पर कब्जा बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। दिलकस किन्नर ने आरोप लगाया कि उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मरवाने तथा लाश गायब कर देने जैसी धमकियां दी गईं। इन आरोपों के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं मामले में नया मोड़ तब आया जब दिलकस किन्नर पक्ष की ओर से यह भी दावा किया गया कि “कैलाश” नाम से घूम रहा व्यक्ति वास्तविक किन्नर नहीं है, बल्कि पहले से तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है और अपने भतीजे के लिए यह गतिविधियां संचालित कर रहा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दिलकस किन्नर पक्ष ने कहा कि किन्नर समाज का उद्देश्य सामाजिक सेवा, गरीब बच्चों की शिक्षा, गरीब कन्याओं के विवाह तथा धार्मिक आयोजन जैसे रामायण और गीता पाठ कराना होना चाहिए, लेकिन आरोपित पक्ष केवल गुंडागर्दी और विवाद फैलाने में लगा हुआ है। फिलहाल थाना सेवढ़ा पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम के बाद सेवढ़ा क्षेत्र में किन्नर समाज के भीतर चल रहा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।1