क्षेत्रभ्रमण कर आशा सिंह ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, इछूरी में लाइब्रेरी का उद्घाटन कर युवाओं को ज्ञानार्जन की दी प्रेरणा सुल्तानपुर *क्षेत्रभ्रमण कर आशा सिंह ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, इछूरी में लाइब्रेरी का उद्घाटन कर युवाओं को ज्ञानार्जन की दी प्रेरणा।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती आशा सिंह ने शुक्रवार को अपने निर्धारित क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इछूरी गांव में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन कर युवाओं को शिक्षा एवं ज्ञान के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत आशा सिंह ग्राम गहिला (सरवन) पहुंचीं, जहां उन्होंने नीतीश कुमार तिवारी जी के बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं चरथई गांव में सतीश दुबे जी के पुत्र के असामयिक निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वहीं ग्राम चरथई (सेवरा) में बूथ अध्यक्ष अनिल पाण्डेय जी की माताजी के 17 जुलाई को हुए निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया। इसके पहले गुरुवार को भी आशा सिंह ने मधुवन गांव में धर्मराज निषाद के घर पहुंची और उनके भाई के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिली और शोक संवेदना जताई, वहीं सैफुल्लागंज में गुंजा कनौजिया के बेटे के निधन पर आशा सिंह ने परिवार से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आशा सिंह ने कहा कि विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद सिंह, उनके पुत्र एवं युवा समाजसेवी पुलकित सिंह तथा हमारा पूरा परिवार क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़ा रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करता रहेगा। क्षेत्र की जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों की सेवा करना उनका संकल्प है।

- देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जंतर मंतर पर दहाड़े भीम आर्मी के मुखिया विजय कुमार आजाद दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट को सफल बनाने के लिए अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद पहुंचे इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार पिछले 14 वर्षों से सबसे अधिक पेपर लीक हो चुके हैं फिर भी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं आखिर सरकार इतनी लापरवाही क्यों व्रत रही है जबकि देश का भविष्य शिक्षा पर ही निर्भर है। इस देश के भविष्य को बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की अति आवश्यकता है इसके लिए देश के भविष्य रूपी छात्र जंतर मंतर पर जो आंदोलन कर रहे हैं इस आंदोलन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन पंजीकृत सामाजिक संगठन पूर्ण रूप से समर्थन करता है और हम झंडे और झंडे के साथ दमदारी से आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज से ही उनके साथ रहेंगे।।1
- Title (Hindi | High CTR) Tatkal Ticket Rules Changed! अब बिना Token नहीं मिलेगा ऑफलाइन तत्काल टिकट | आज से नया नियम लागू Description (Hindi) रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! ऑफलाइन Tatkal टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब स्टेशन पर Tatkal टिकट लेने से पहले यात्रियों को Token लेना अनिवार्य होगा। बिना Token के ऑफलाइन तत्काल टिकट जारी नहीं किया जाएगा। नया नियम आज से लागू हो गया है। इस वीडियो में जानिए: नया Token सिस्टम कैसे काम करेगा? किन यात्रियों पर लागू होगा यह नियम? Tatkal टिकट लेने की पूरी प्रक्रिया यात्रियों को किन बातों का रखना होगा ध्यान? रेलवे और यात्रा से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए UPNews 9 को Like, Share और Subscribe करें। #TatkalTicket #IndianRailways #RailwayNews #TatkalRules #IRCTC #TrainTicket #RailNews #BreakingNews #IndiaNews #UPNews91
- लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट विकास प्राधिकरण के जेई समेत 3 लोग 7.50 लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए1
- भीम आर्मी और कांग्रेस की सामूहिक प्रेस वार्ता हुई संपन्न।। फिरोजाबाद जिले के जैन मंदिर स्थित शांति रेस्टोरेंट में भीम आर्मी अवार्ड कांग्रेस पार्टी की सामूहिक प्रेस वार्ता का आयोजन खजांची लाल के नेतृत्व में हुआ जिसमें भीम आर्मी व कांग्रेस के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान हाल ही में सदन प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी जी से मुलाकात कर पार्टी के साथ सहभागिता कर करने वाले भीम आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद ने फिरोजाबाद पहुंचकर संगठन व पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।।1
- लखनऊ के अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम पर गाय ने किया जानलेवा हमला,बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल,सिविल अस्पताल किया गया रेफर लखनऊ लखनऊ के अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम पर गाय ने कथित रूप से किया हमला। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल रेफर किया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग की।1