*ग्राम पंचायत विनैका के बारात घर पर वर्षों से कथित अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग मैहर। मैहर जिले की ग्राम पंचायत विनैका में शासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्मित बारात घर पर वर्षों से कथित रूप से अवैध कब्जा होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस बारात घर का निर्माण शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया गया था, उसका उपयोग वर्तमान में एक सीमेंट एवं रेत व्यापारी द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कब्जे के कारण पंचायत को कोई आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है और स्थानीय नागरिक सार्वजनिक भवन का उपयोग अपने शुभ कार्यों के लिए नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिला बनने के बाद भी अब तक इस कथित अतिक्रमण को हटाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। कुछ ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर दावा किया कि कब्जाधारी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए अधिकारियों पर प्रभाव होने की बातें करता है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की जानकारी के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है और वे चाहते हैं कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराए तथा यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो बारात घर को कब्जामुक्त कराकर पुनः ग्राम पंचायत को सौंपे, ताकि ग्रामीण इसका उपयोग सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए कर सकें। प्रशासनिक पक्ष: इस संबंध में संबंधित पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
*ग्राम पंचायत विनैका के बारात घर पर वर्षों से कथित अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग मैहर। मैहर जिले की ग्राम पंचायत विनैका में शासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्मित बारात घर पर वर्षों से कथित रूप से अवैध कब्जा होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस बारात घर का निर्माण शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया गया था, उसका उपयोग वर्तमान में एक सीमेंट एवं रेत व्यापारी द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों का
कहना है कि इस कब्जे के कारण पंचायत को कोई आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है और स्थानीय नागरिक सार्वजनिक भवन का उपयोग अपने शुभ कार्यों के लिए नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिला बनने के बाद भी अब तक इस कथित अतिक्रमण को हटाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। कुछ ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर दावा किया कि कब्जाधारी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए अधिकारियों पर प्रभाव होने की बातें करता है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का यह
भी आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की जानकारी के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है और वे चाहते हैं कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कराए तथा यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो बारात घर को कब्जामुक्त कराकर पुनः ग्राम पंचायत को सौंपे, ताकि ग्रामीण इसका उपयोग सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए कर सकें। प्रशासनिक पक्ष: इस संबंध में संबंधित पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
- *कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे का शर्मनाक बयान।* राज्य पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों पर कहा- “पहले छात्र 25 दिन भूख हड़ताल करे, फिर हम उन पर लाठी चार्ज करेंगे, उसके बाद मैं इस्तीफ़ा देने पर विचार करूँगा, तब तक हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करेंगे” बारहवीं पास खड़गे जूनियर कर्नाटक के आईटी मिनिस्टर हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।1
- नीतू सिंह की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के लिए षडयंत्र पूर्वक कार्य करने के कारण भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने सौपा ज्ञापन सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी पूर्व नागौद विधानसभा प्रत्याशी दिलीप बुनकर राकेश रैकवार अनूप श्रीवास्तव दिलीप गर्ग उर्फ डीके ने अपर कलेक्टर विकास सिंह को दिया ज्ञापन जिसमें उन्होंने भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने मांग किया है कि एसडीम राहुल सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह कोलगवा कोतवाली सुदीप सोनी ने शिव शंकर पांडे संयोग जायसवाल राकेश मिश्रा एवं सवर्ण सोनी आदि ने मिलकर नजूल भूमि में लगभग 25 वर्ष से रहने वाली नीतू सिंह की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से गलत प्रतिवेदन तैयार कर न्यायालय के स्टे वीकेंड को वीकेंड करते हुए पुनःस्टे देकर इस तरह के कार्य किए हैं जिसके कारण भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने उनके खिलाफ जांच के लिए कलेक्टर सतना को सौपा ज्ञापन। चर नोई की जमीन होने के बाद इनका पट्टा कैसे मिला इसकी भी जांच करने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कलेक्टर से मांग की और यदि चारगोई की भूमि है और गलत तरीके से पट्टा दिया गया है जिसकी जांच कर चारगोई की भूमि होने पर पट्टा को निरस्त करने की कार्रवाई संपन्न करें।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की।1