logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस में अनुशासन का तमाशा! AAP को वोट देने वाले ‘गद्दार’ अब बन गए “सच्चे सिपाही”, पार्टी अपने फैसले पर ही नहीं टिक सकी जगराओं 16 फरवरी (प्रदीप पाल)नगर कौंसिल के सीनियर मीत प्रधान चुनाव ने कांग्रेस की अंदरूनी हालत की पोल खोल दी है। जिस कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंवरपाल सिंह को वोट डालने के आरोप में तीन महिला पार्षदों के पतियों समेत चार नेताओं को बाहर निकालकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की थी, वही पार्टी अब कुछ ही दिनों में अपने ही फैसले से पलट गई। 19 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाले गए नेताओं की सोमवार को “घर वापसी” करवा दी गई। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस की अनुशासन नीति को मजाक बनाकर रख दिया है। जिन्हें बाहर किया… अब उन्हीं को सम्मान! पार्टी से निकाले गए नेताओं में रविंद्र सभरवाल (फीना), राज भारद्वाज, काला कल्याण सहित अन्य शामिल थे। इन पर आरोप था कि उन्होंने कांग्रेस को धोखा देकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंवरपाल सिंह के पक्ष में वोट डाला। उस समय हल्का इंचार्ज जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल ने सख्त कदम उठाते हुए कहा था कि “पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी, हाईकमान से बात कर फैसला लिया गया है।” लेकिन अब कांग्रेस खुद अपने स्टैंड पर खड़ी नहीं रह सकी। वडिंग का यू-टर्न: “आप कांग्रेस के सच्चे सिपाही हो” सोमवार को नेताओं ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया और सफाई पेश की। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अचानक नरम पड़ गए। राजा वडिंग ने यहां तक कह दिया— “आप सभी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।” राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि अगर ये “सच्चे सिपाही” थे तो इन्हें बाहर क्यों किया गया? और अगर सच में पार्टी विरोधी थे तो अब वापस क्यों लिया गया? कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, कार्यकर्ता भड़के इस फैसले के बाद कांग्रेस के अंदर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। शहर में चर्चा है कि जिन नेताओं को वापस लिया गया, उनमें से दो ऐसे भी हैं जो कभी किसी पार्टी तो कभी किसी पार्टी के साथ फोटो खिंचवाते नजर आते रहे हैं। ऐसे नेताओं की वापसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। दूसरी पार्टियों के नेता भी कांग्रेस के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। हिस्सोवाल की साख पर सवाल, अहमियत हुई कम? इस पूरे घटनाक्रम से हल्का इंचार्ज जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल की भूमिका भी कटघरे में आ गई है। जिन्होंने खुद नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था, अब उन्हीं की मौजूदगी में पार्टी ने फैसला पलट दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे हिस्सोवाल की पकड़ कमजोर हुई है और कांग्रेस नेतृत्व की गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अब बड़ा सवाल: कांग्रेस चलेगी किस दिशा में? कांग्रेस इसे संगठनात्मक एकजुटता बता रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पार्टी में पहले से चल रही गुटबाजी अब और भड़क सकती है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस “घर वापसी” से मजबूत होगी या अंदरूनी कलह में और उलझेगी—यह आने वाला समय ही बताएगा।

22 hrs ago
user_Pardeep pal
Pardeep pal
ਲੁਧਿਆਣਾ (ਪੂਰਬੀ), ਲੁਧਿਆਣਾ, ਪੰਜਾਬ•
22 hrs ago
4b65434e-0598-4304-8fb5-bee57f02964b

More news from Punjab and nearby areas
  • ਨਾ ਸਾਡੀ ਗਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਾਈਟਾਂ ਹਨ ਨਾ ਹੀ ਸੜਕ ਪੱਕੀ ਹੈ ਰਾਤ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਦਿੱਕਤ ਆਉਂਦੀ ਹ ਸਰਕਾਰ ਇਥੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਨਾ ਕੋਈ ਸੀਵਰੇਜ ਆ ਪਿੰਡ ਸਹਾਬਾਣਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੰਜਾਬ
    1
    ਨਾ ਸਾਡੀ ਗਲੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਾਈਟਾਂ ਹਨ ਨਾ ਹੀ ਸੜਕ ਪੱਕੀ ਹੈ ਰਾਤ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਦਿੱਕਤ ਆਉਂਦੀ ਹ ਸਰਕਾਰ ਇਥੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ ਨਾ ਕੋਈ ਸੀਵਰੇਜ ਆ ਪਿੰਡ ਸਹਾਬਾਣਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੰਜਾਬ
    user_Jatt Saab
    Jatt Saab
    Ludhiana (East), Punjab•
    1 hr ago
  • ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨਵਜੰਮੀ ਬੱਚੀ ਦੀ ਖਰੀਦ-ਫਰੋਖ਼ਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਬੇਨਕਾਬ, ਪੰਜ ਔਰਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਕਾਬੂ ਜਾਨੋ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ #LudhianaNews #BabyTraffickingCase #SaveTheGirlChild #PunjabPoliceAction #CrimeAgainstChildren #GirlChildProtection #HumanTraffickingAlert #PunjabNewsUpdate #JusticeForChildren #StopChildTrafficking #Punjab24News
    1
    ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਨਵਜੰਮੀ ਬੱਚੀ ਦੀ ਖਰੀਦ-ਫਰੋਖ਼ਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਬੇਨਕਾਬ, ਪੰਜ ਔਰਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਕਾਬੂ ਜਾਨੋ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ 
#LudhianaNews
#BabyTraffickingCase
#SaveTheGirlChild
#PunjabPoliceAction
#CrimeAgainstChildren
#GirlChildProtection
#HumanTraffickingAlert
#PunjabNewsUpdate
#JusticeForChildren
#StopChildTrafficking 
#Punjab24News
    user_Punjab 24 News
    Punjab 24 News
    Media Ludhiana (East), Punjab•
    21 hrs ago
  • ਜਗਰਾਓਂ 16 ਫਰਵਰੀ (ਪ੍ਰਦੀਪ ਪਾਲ) ਮਾ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ ਜਗਰਾਉਂ ਦੀ ਤਾਰਾਂ ਵਾਲੀ ਗਰਾਊਂਡ ਦੇ ਕੋਲ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨਗਰ ਮਹੱਲੇ ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਭੰਡਾਰਾ ਜਿਸ ਭੰਡਾਰੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹ ਗਿਰੀਆਂ ਨੇ ਖਾਧੇ ਪੂੜੀ ਛੋਲੇ ,ਖੀਰ ਅਤੇ ਸਲਾਦ ਭੰਡਾਰੇ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਗਰੈਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮਹਾਨ ਦੇਵ ਦੇ ਲਗਾਏ ਜੈਕਾਰੇ
    1
    ਜਗਰਾਓਂ 16 ਫਰਵਰੀ (ਪ੍ਰਦੀਪ ਪਾਲ) ਮਾ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਤੇ  ਜਗਰਾਉਂ ਦੀ ਤਾਰਾਂ ਵਾਲੀ ਗਰਾਊਂਡ ਦੇ ਕੋਲ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਨਗਰ ਮਹੱਲੇ ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਭੰਡਾਰਾ ਜਿਸ ਭੰਡਾਰੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹ ਗਿਰੀਆਂ ਨੇ ਖਾਧੇ ਪੂੜੀ ਛੋਲੇ ,ਖੀਰ ਅਤੇ ਸਲਾਦ  ਭੰਡਾਰੇ ਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਗਰੈਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮਹਾਨ ਦੇਵ ਦੇ ਲਗਾਏ ਜੈਕਾਰੇ
    user_Pardeep pal
    Pardeep pal
    ਲੁਧਿਆਣਾ (ਪੂਰਬੀ), ਲੁਧਿਆਣਾ, ਪੰਜਾਬ•
    22 hrs ago
  • #MassageTherapy #Relaxation #StressRelief #HolisticHealing #MassageBenefits #Topmassage#relaxbody#painrelifemassage
    2
    #MassageTherapy #Relaxation #StressRelief #HolisticHealing #MassageBenefits #Topmassage#relaxbody#painrelifemassage
    user_Massage Masters
    Massage Masters
    Body Massage Phagwara, Kapurthala•
    11 hrs ago
  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਸਲ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਮੁੱਖਤਾ ਵਜੋਂ ਲੈ ਕੇ ਮਿਸਲ ਸਤਲੁਜ ਵੱਲੋਂ ਮੁਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅੰਬ ਸਾਹਿਬ ਨੇੜੇ "ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਲਹਿਰ" ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ:-ਸ.ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਗੋਵਾਲ ਮਿਸਲ ਸਤਲੁਜ ਨਕੋਦਰ
    2
    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਸਲ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਮੁੱਖਤਾ ਵਜੋਂ ਲੈ ਕੇ ਮਿਸਲ ਸਤਲੁਜ ਵੱਲੋਂ ਮੁਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅੰਬ ਸਾਹਿਬ ਨੇੜੇ "ਪੂਰਾ ਪੰਜਾਬ ਲਹਿਰ" ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ:-ਸ.ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਗੋਵਾਲ ਮਿਸਲ ਸਤਲੁਜ ਨਕੋਦਰ
    user_ਆਪਣਾ ਪੰਜਾਬ
    ਆਪਣਾ ਪੰਜਾਬ
    Farmer ਨਕੋਦਰ, ਜਲੰਧਰ, ਪੰਜਾਬ•
    8 min ago
  • ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਪਿੰਡ ਟੋਰੋਵਾਲ
    1
    ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਪਿੰਡ ਟੋਰੋਵਾਲ
    user_Sunil Bhumbla Malewal
    Sunil Bhumbla Malewal
    Teacher ਬਲਾਚੌਰ, ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ, ਪੰਜਾਬ•
    1 hr ago
  • Post by Edustunt Tuition Centre
    1
    Post by Edustunt Tuition Centre
    user_Edustunt Tuition Centre
    Edustunt Tuition Centre
    Academy Garhshankar, Hoshiarpur•
    4 hrs ago
  • ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜਵਾਹਰ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਤਰਸੇਮ ਭਗਤ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਂ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ #MahaShivratri #ShivratriSeva #HarHarMahadev #LangarSeva #ShivBhakti #SevaSpirit #PunjabDevotion #FestivalOfFaith #BholeNathBlessings #ShivratriCelebration #Punjab24News
    1
    ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜਵਾਹਰ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਤਰਸੇਮ ਭਗਤ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਂ ਸ਼ਿਵਰਾਤਰੀ ਦੇ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ
#MahaShivratri
#ShivratriSeva
#HarHarMahadev
#LangarSeva
#ShivBhakti
#SevaSpirit
#PunjabDevotion
#FestivalOfFaith
#BholeNathBlessings
#ShivratriCelebration 
#Punjab24News
    user_Punjab 24 News
    Punjab 24 News
    Media Ludhiana (East), Punjab•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.