वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेवजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न भीनमाल (विक्रम राठी) निकटवर्ती कागामाल गांव में दहिया प्रजापत परिवार द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम संयोजक मोहन प्रजापत ने बताया कि गांव में दहिया प्रजापत परिवार के आराध्य देव बाबा रामदेवजी के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किए गए। महोत्सव के पहले दिन गांव के मुख्य मार्गों से भव्य जलयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए शामिल हुईं। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन एवं यज्ञ का आयोजन हुआ। शाम को आयोजित भजन संध्या में श्री राजपुरोहित एवं कृष्ण देवासी ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। महोत्सव के दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में तपत गिरिजी महाराज, साध्यगिरिजी महाराज एवं किशनगिरीजी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयकारों के बीच बाबा रामदेवजी की मूर्ति स्थापना की गई। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस अवसर पर विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में हीरालाल, उमेश, जितेन्द्र, सुरेश, कांतिलाल, रतन, बगदाराम, भीखाराम, नेपाल सिंह देवल, तेजस एवं दीपक सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

- जालोर के रानीवाड़ा खुर्द में 2 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। वन विभाग के अधीन होने के कारण यह सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।1
- Post by लाबु सिंह1
- Post by मंगलाराम राजपुरोहित1
- जालौर की सेवड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा निजी खर्च पर करवाई गई सफाई को अधिकारियों ने सरकारी अभियान बताकर तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों को पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग और घोटाले की आशंका जताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है और बाद में अधिकारियों ने मोबाइल से तस्वीरें डिलीट भी करवाईं।1
- जालोर की रणोदर ग्राम पंचायत में सरकारी कर्मचारी दोपहर 1 बजे तक दफ्तर नहीं पहुँचते हैं। इससे ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और वे खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आम जनता को अपनी सेवाओं के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।1
- सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।3
- आबूरोड में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत युवा संगठन ने एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे, और वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग व संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।1
- सिरोही आबूरोड से रिपोर्ट भूपेंद्र* *राजस्थान में अगले महीने बंद रहेगी राशन की दुकान.** मई और जून का राशन कार्ड धारको को निशुल्क मिलने वाला गेहूं एक साथ क्यों दिया जा रहा है??? क्या भारत में कोई विकट परिस्थितिया आने वाली है क्या सरकार गर्मी में राशन परिवार वालों को राहत देना चाहती है ?? या विश्व में वेश्वीक मंदी का होना इस महीने राशन कार्ड धारकों को लगातार 2 महीने मई और जून माह का गेहूं केंद्र सरकार की तरफ से एक मुश्त दिया जा रहा है बताया जा रहा है कि अगले महीने जून में सरकारी राशन वितरण की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी यह स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आया है कि 2 माह का गेहूं एक साथ देने का क्या कारण है क्या भारत मे अत्यधिक गर्मी होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े ये कारण है या कोई ओर कारण है या इसके पीछे कोई और बात है जो केंद्र सरकार 5 किलो गेहूं प्रति व्यक्ति के दर से भारतीय नागरिकों को देती है जो की मई माह मै प्रति व्यक्ति दोगुना 10 किलो गेहूं के हिसाब से वितरण किया जा रहा है, यह सरकार की तरफ से सौगात है या कोई भारत के अन्न भंडार पर गहरा संकट मंडराने वाला है ये आने वाला समय ही तय करेगा1