राजबाड़ा में ट्रैफिक सुधार की सीधी कार्रवाई, सड़क पर उतरे डीसीपी, मुनादी कर दी चेतावनी इंदौर। राजबाड़ा और उसके आसपास के व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में यातायात अव्यवस्था पर अब सख्ती शुरू हो गई है। सड़क अतिक्रमण और बाधित वाहन पार्किंग के खिलाफ सीधे मैदान में उतरते हुए डीसीपी राजेश त्रिपाठी पूरे पुलिस अमले के साथ मुनादी करते नजर आए। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि अब केवल चेतावनी नहीं, बल्कि नियम तोड़ने पर तुरंत दंडात्मक कार्रवाई होगी। डीसीपी ने बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र के सराफा, शक्कर बाजार, सीतलामाता बाजार, गौराकुंड, खजुरी बाजार और यशोदा माता मंदिर क्षेत्र में यातायात सुधार अभियान शुरू कर दिया गया है। नियमित रूप से शिकायत मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। सफेद रेखा के बाहर खड़ा वाहन होगा चालान का शिकार पुलिस ने साफ किया कि सड़क के दोनों ओर खींची गई सफेद रेखा के बाहर खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वाहन किसी का भी हो, नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे। दुकानदारों से भी निभानी होगी जिम्मेदारी मुनादी के दौरान दुकानदारों को भी जागरूक किया गया। डीसीपी ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने ऐसे वाहनों को पार्क न होने दें, जिससे आवागमन बाधित होता हो। यदि कोई जबरन वाहन खड़ा करता है तो दुकानदार स्वयं उसे सफेद रेखा के बाहर खड़ा करवाएं, पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। व्यापारिक संगठनों को साथ लेकर किया संवाद इस अभियान में व्यापारिक संगठनों को भी साथ लिया गया। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने दुकानदारों से संवाद करते हुए कहा कि यातायात सुधार केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सहभागिता से ही राजबाड़ा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र को सुगम बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर बिना भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

- सतना शहर के इंद्रा कॉलेज के सामने सड़क पर दो सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत का वीडियो सामने आया है। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि वीडियो की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।1
- Post by Khuli kitab News1
- बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इंदौर पहुंचे ✨ कल्याण ज्वेलर्स के शो-रूम का किया भव्य उद्घाटन 📍 इंदौर आज बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन इंदौर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शहर में कल्याण ज्वेलर्स के नए शो-रूम का शुभारंभ किया। 🗣️ इस दौरान श्री देवगन ने इंदौर शहर की स्वच्छता और व्यवस्थित व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर देश के लिए एक प्रेरणा है। 🌟 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे1
- इंदौर की छात्रा ट्रेन में बैठ कर दिल्ली तक पहुंची परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी एरोड्रम थाना क्षेत्र का है मामला छात्रा द्वारा दिल्ली स्टेशन से परिवार से संपर्क किया था पुलिस द्वारा छात्रा की तलाश की लिए सीसीटीवी जांचें गए थे परिवारजन और पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुए है एंकर इंदौर में बच्चा चोरी की अफवाह के बीच एक 19 वर्षीय छात्रा अचानक से लापता हो गई थी जिसकी परिवार के द्वारा गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी पुलिस लगातार तमाम सीसीटीवी फुटेज जांच पड़ताल किए गए और इसी के तहत युवती द्वारा परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि यूटी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा बगैर बताएं अपने घर से चली गई थी जिसके बाद परिवार काफी चिंतित था बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी इसी कारण से वह घर से चली गई थी पुलिस द्वारा परिवार के बताएं अनुसार गुमशुदा की दर्ज करने के साथ ही आसपास लगे हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज खागाले गए जिसमें छात्र अकेले जाती हुई नजर आ रही थी उसके आगे और पीछे कोई भी नहीं था जिसके बाद पुलिस को शंका हुई कि वह अपनी मर्जी से गई है तमाम जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई थी कि तभी छात्रा के द्वारा अपने परिजनों से संपर्क किया गया जिसमें खुलासा हुआ की छात्रा ट्रेन में बैठकर दिल्ली तक पहुंच चुकी थी जहां से अब पुलिस के साथ परिवार दिल्ली रवाना हो गया है अब उसे इंदौर लाया जाएगा तभी पता चल पाएगा कि वह अकेली गई थी या फिर उसको कोई अपने साथ ले गया था। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- Post by Vishal Jadhav1
- थाना प्रभारी भंवरकुआ को जब सूचना मिली कि गणेश नगर स्थित एक फ्लैट में बड़ी संख्या में लोग बैठकर जुआ खेल रहे हे तत्काल ही थाना प्रभारी ने टीम भेजकर मौके पर कार्यवाही करते हुए 23 जुआरियों को पकड़ा1
- ने उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर योजना में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हो रही हैं।1
- इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गणेश नगर स्थित एक फ्लैट में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि फ्लैट में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 23 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान करीब 5 लाख रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1