Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह हटा पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह हटा पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मड़ियादो से 6 किमी दूर जंगल में टाइगर का वीडियो वायरल ठीक इसी जगह 1माह पहले मुझे भी मिला था1
- पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है1
- पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद टी रचना मिश्रा की नेतृत्व में कार्रवाई हुई पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पटेरा प्रभारी टी आई रचना मिश्रा के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।1
- अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए जिला पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में ज्ञापन सौंपा गया। हमारी स्पष्ट मांग है—अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगे और युवाओं व परिवारों को नशे के विनाश से बचाया जाए। नशामुक्त समाज ही सुरक्षित समाज है। 🙏 #पन्ना #रैपुरा #अवैधशराबबंदहो #नशामुक्तभारत #नशामुक्तसमाज #भगवतीमानवकल्याणसंगठन #भारतीयशक्तिचेतनापार्टी अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए जिला पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में ज्ञापन सौंपा गया। हमारी स्पष्ट मांग है—अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगे और युवाओं व परिवारों को नशे के विनाश से बचाया जाए। नशामुक्त समाज ही सुरक्षित समाज है। 🙏 #पन्ना #रैपुरा #अवैधशराबबंदहो #नशामुक्तभारत #नशामुक्तसमाज #भगवतीमानवकल्याणसंगठन #भारतीयशक्तिचेतनापार्टी1
- गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट,एसपी-एएसपी ने हटा में निकाला पैदल मार्च...संवेदनशील इलाकों का किया भ्रमण... एंकर/- गणेश चतुर्थी एवं पर्यूषण पर्व को लेकर हटा नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। रविवार को दमोह एसपी आनंद कलादगी एवं एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के साथ हटा नगर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ पैदल मार्च किया। यह मार्च हटा पुलिस थाना से मंदिर मस्जिद चौराहे होते हुए राय चौराहा कॉपरेटिव बैंक बड़ा बाजार से होते हुए पुनः हटा थाना पहुचा पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।1
- दमोह,,पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह के कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती सम्पन्न दमोह,,पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले की कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में हर माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को दोपहर 11:00 बजे मासिक महा आरती जयकारो एवंशंख ध्वनि के साथ संपन्न की गई समापन की बेला में राष्ट्रीय सचिव बहन आरती सिंह ठाकुर जी ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली है जो एक साथ बैठकर मां की दिव्य आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने कहा कि आज सोचने की बात है की सागर जिले के बडा में अवैध जहरीली शराब से मोतो का तांडव मडराया जिससे आज समाज अनभिज्ञ नहीं है लेकिन सत्ता में बैठे सत्ताधारियों को एवं शासन प्रशासन को आवश्यकता है कि आज समाज को नशे मांस से मुक्त कर समाज की उज्जवल भविष्य की कामना की जाना चाहिए ताकि आगे आने वाली पीढ़ी सुख समृद्धि का जीवन यापन संपन्न कर सके और वंडा में हृदय विधारक घटना हुई उसमें जो मां के पुत्र बहन का भाई पत्नी का पति जो गया उनकी आत्मा को सद्गति मिले हेमा गुरुवार उन दिव्य आत्मा को अपने चरणों में समाहित करें शोभा सिंह राजपूत प्रांतीय अध्यक्ष किसान मोर्चा जीने कहा की सुबह शाम मां की साधना आराधना करें जिससे अपने आप में परिवर्तन कर और बच्चों में संस्कार जागृत हो जिससे मां एवं गुरुवार की कृपा सबको प्राप्त हो साधना ही सर्वोपरि है पर साधना परोपकार के बिना अधूरी है जिस प्रकार हम साधना करते हैं उसी प्रकार हमें परोपकार की भावना को लेकर समाज में कार्य करने की आवश्यकता है जिस प्रकार आज हम नशे मांस से मुक्त चरित्रवनो का जीवन जीते हैं उसी प्रकार हमें समाज को भी नशे मांस से मुक्त होकर चरित्रवनों का जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है ताकि उनके घरों में भी सुख शांति समृद्धि प्राप्त हो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल जी ने कहा कि आज समाज नाना बीमारियों से ग्रसित होता जा रहा है लेकिन स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य अपने लिए कुछ नहीं कर रहा जिस प्रकार ऋषि मुनियों ने अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह शाम योग ध्यान साधना प्राणायाम करते थे और यही मार्गदर्शन ऋषि मुनियों ने समाज को दिया की योग ध्यान साधना प्राणायाम करें और स्वस्थ रहें योग करने से हमारे शरीर की कई बीमारियां स्वत नष्ट हो जाती हैं और शरीर बीमारियों से मुक्त और तंदुरुस्त रहता है योग ही जीवन है वियोग ही मृत्यु है कुंडलीनी का जागरण ही जीवन की मुक्ति है श्रीमती नविता पटेल जिला सचिव जी ने कहा की जन जागरण में गति देने की आवश्यकता है हर घर मां का ध्वज लगे हर घर मां की ज्योत जले हर घर मां की साधना हो जिससे समाज में परिवर्तन लाया जा सके गुरुवर जी का लक्ष्य है समाज को नशा मुक्त बनाना गुरुवर जी का या संदेश नशा मुक्त हो सारा देश यह संदेश समाज तक पहुंचाना हम सब भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों का कर्तव्य है ब्लॉक अध्यक्ष सालक राम पटेल जी ने कहा कि आगामी तीन चार अक्टूबर 2026 को एक विशाल अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ होने जा रहा है जिसमें जन-जन के लिए आवाहन किया है क्योंकि उस चालीसा पाठ में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा वहां सिद्धाश्रम रत्न पूजा शुक्ला जी का शुभ आगमन हो रहा है और सिद्धा श्रम चेतना आरुणि दीदी जी का शुभ आगमन हो रहा है एवं सिद्धाश्रम रत्न परम आदरणीय अजय अवस्थी जी केंद्रीय महासचिव जी का शुभ आगमन हो रहा है जिनके अमृत तुल्य चिंतन सुनकर के अपने जीवन में परिवर्तन लाकर अपने आप को गौरवशाली महसूस करें श्रीमती पुष्पलता प्रजापति टीम प्रमुख जी ने कहा कि आगामी नवरात्रि में अष्टमी नवमी विजयदशमी को होने वाले त्रिशक्ति साधना शक्ति चेतना जन जागरण शिविर में अपने रिश्ते नातेदारों को लेकर अवश्य पहुंचे और गुरुवर श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में परिवर्तन करें मंच का संचालन ज्ञानी सिंह जी ने किया और अंत में आए हुए सभी मां के भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ओमपाल सेन जी ने किया और सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जलवा प्रसाद प्राप्त किया3
- तहसील ग्राउंड में सजा गणेश प्रतिमाओं का बाजार, मिट्टी की मूर्तियों पर जोर 100 से 2 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध, सजावट और लाइटिंग की दुकानें भी एक ही स्थान पर तहसील ग्राउंड में सजा गणेश प्रतिमाओं का बाजार, मिट्टी की मूर्तियों पर जोर 100 से 2 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध, सजावट और लाइटिंग की दुकानें भी एक ही स्थान पर दमोह। गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। गणेश चतुर्थी से पहले तहसील ग्राउंड में गणेश प्रतिमाओं का बाजार सजकर तैयार हो गया है। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से अलग तहसील ग्राउंड में प्रतिमा विक्रेताओं के लिए स्थान उपलब्ध कराया है। यहां अलग-अलग आकार और स्वरूप की गणेश प्रतिमाएं बिक्री के लिए रखी गई हैं। 5 से 6 फीट तक की प्रतिमाएं बनीं आकर्षण तहसील ग्राउंड में लगी दुकानों पर करीब पांच से छह फीट तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। अलग-अलग स्वरूप और आकर्षक सजावट वाली प्रतिमाएं लोगों का ध्यान खींच रही हैं। दुकानदारों के अनुसार बाजार अभी शुरुआती दौर में है। गणेश चतुर्थी नजदीक आने के साथ ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। पीओपी की मूर्तियों पर प्रतिबंध, मिट्टी की प्रतिमाओं पर जोर प्रतिमा विक्रेता राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार जिला प्रशासन की बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कलाकारों ने मिट्टी की प्रतिमाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी है। बाजार में अलग-अलग आकार की मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। प्रशासन ने पीओपी की मूर्तियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोगों से मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदने की अपील की जा रही है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने भी जिलेवासियों से स्थानीय कलाकारों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के साथ मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। बारिश से बचाव के लिए टेंट और बरसाती की व्यवस्था दुकानदार राजा प्रजापति ने बताया कि नगर पालिका की ओर से तहसील ग्राउंड में दुकानदारों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए दुकानों के लिए टेंट के साथ बरसाती की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रकाश और पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाजार में लोगों की संख्या कम है, लेकिन दोपहर बाद और गणेश चतुर्थी नजदीक आने पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यहां 100 रुपये से लेकर करीब 2 हजार रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। प्रतिमाओं के साथ सजावट का सामान भी मिलेगा तहसील ग्राउंड में गणेश प्रतिमाओं के साथ घर और पंडाल की सजावट के लिए आवश्यक सामग्री की दुकानें भी लगाई गई हैं। यहां विद्युत लाइटिंग, साज-सज्जा और अन्य सजावटी सामान उपलब्ध हैं। इससे श्रद्धालु एक ही स्थान पर गणेश प्रतिमा के साथ स्थापना और पंडाल से जुड़ी सामग्री खरीद सकेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड तैनात गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। तहसील ग्राउंड में पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रखी गई है। गणेश चतुर्थी के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। गली-मोहल्लों में पंडाल और घरों में स्थापना की तैयारी गणेश चतुर्थी के साथ ही शहर के गली-मोहल्लों में सार्वजनिक पंडालों और घरों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना शुरू होगी। गणेशोत्सव समितियों और श्रद्धालुओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन की ओर से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने और मिट्टी की प्रतिमाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।1
- अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश नियमित गश्त के साथ बेहतर पुलिसिंग पर जोर, आगामी पर्वों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च हटा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने रविवार को पुलिस थाना हटा परिसर में हटा अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया भी मौजूद रहे। बैठक में हटा एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व रनेह थाना प्रभारी नीतेश जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी आनंद कलादगि ने थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निराकरण, फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ तथा अवैध व असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस की सक्रियता क्षेत्र में लगातार दिखाई दे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया। *थाना परिसर का किया निरीक्षण* अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी आनंद कलादगि ने पुलिस थाना हटा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। *आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च* आगामी गणेश उत्सव व पर्यूषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल ने नगर हटा में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने मंदिर-मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक व बड़ा बाजार होते हुए थाना परिसर तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने वाहनों के साथ राय चौराहा, नायक तिगड्डा, अग्रवाल पेट्रोल पंप होते हुए खचना नाका तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए आगामी पर्वों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।1