ऊंचाहार:सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती रिपोर्ट- सागर तिवारी ऊंचाहार:सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नाथी माजरे रामचंद्रपुर में सर्पदंश की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी श्याम प्रताप मौर्य (35 वर्ष) अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के काटते ही श्याम प्रताप की चीख निकल गई, जिसे सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ऊंचाहार में भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में युवक का इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

- रायबरेली जिले की तहसील महराजगं पंचायत घरों पर ताला, योजनाएं ठप महराजगंज ब्लॉक के सलेथू पंचायत घर पर अक्सर लटका रहता है ताला ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी बंद मिला पंचायत भवन, जिम्मेदार नदारद ग्रामीणों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं, भटकने को मजबूर पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना जैसी सेवाएं प्रभावित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी हो रही भारी परेशानी पंचायत सचिव, प्रधान और सहायक की नियमित उपस्थिति पर सवाल ग्रामीणों का आरोप—सिर्फ फोटो खींचकर औपचारिकता निभाई जाती है सरकारी योजनाओं का लाभ समय से नहीं पहुंच रहा जरूरतमंदों तक कई पंचायत घरों में यही हाल, पूरे ब्लॉक में फैली लापरवाही जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी उठ रहे गंभीर सवाल पंचायत भवन बनने के मकसद पर फिरा पानी ग्रामीणों ने की नियमित संचालन और जवाबदेही तय करने की मांग शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही ठोस कार्रवाई विकास के दावे जमीनी हकीकत में फेल साबित अब देखना—प्रशासन कब लेता है सख्त एक्शन1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by Devendra Kumar1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by KEN1
- रायबरेली से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट पर स्नान करने गए चार किशोर अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद चारों किशोरों को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे का विवरण: हताहत: चार में से तीन किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर घायल: एक किशोर की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थान: निसगर गंगा घाट, थाना सरेनी, रायबरेली। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1