logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांगरमऊ विधानसभा 162 कार्य समिति की में आजाद समाज पार्टी, सेक्टर व बूथ स्तर की पूरी तैयारी की समीक्षा की। बांगरमऊ विधानसभा 162 में सैकड़ों लोगों ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन।

8 hrs ago
user_Sunil gautam bhim army (ASP)
Sunil gautam bhim army (ASP)
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

बांगरमऊ विधानसभा 162 कार्य समिति की में आजाद समाज पार्टी, सेक्टर व बूथ स्तर की पूरी तैयारी की समीक्षा की। बांगरमऊ विधानसभा 162 में सैकड़ों लोगों ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण,अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया स्लग--कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण स्टेशन-कन्नौज एंकर--कन्नौज के संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के साथ सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा और एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और तत्काल सीएमएस भी मौके पर पहुंच गए। सीडीओ ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों के समय से अस्पताल न पहुंचने पर भी सीडीओ ने असंतोष जताया और चेतावनी जारी करने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल को लेकर पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में कुछ फायर सिलेंडर एक्सपायरी मिले, जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की सख्त हिदायत भी दी।
    1
    कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण,अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया 
स्लग--कन्नौज जिला अस्पताल में सीडीओ का औचक निरीक्षण
स्टेशन-कन्नौज
एंकर--कन्नौज के संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के साथ सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा और एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और तत्काल सीएमएस भी मौके पर पहुंच गए। सीडीओ ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों के समय से अस्पताल न पहुंचने पर भी सीडीओ ने असंतोष जताया और चेतावनी जारी करने की बात कही। पत्रकारों से बातचीत में सीडीओ राजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल को लेकर पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में कुछ फायर सिलेंडर एक्सपायरी मिले, जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने की सख्त हिदायत भी दी।
    user_शिवम सैनी
    शिवम सैनी
    Personal Shopper कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छात्रवृत्ति पर मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों का धरना खत्म कन्नौज। तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया। मंत्री असीम अरुण ने वीडियो संदेश जारी कर छात्रों को भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से रुकी हुई छात्रवृत्ति को जल्द जारी कराया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार के स्तर से किए गए आश्वासन के अनुसार उनकी लंबित छात्रवृत्ति शीघ्र ही उनके खातों में पहुंच जाएगी।
    1
    छात्रवृत्ति पर मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों का धरना खत्म
कन्नौज। तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का निर्णय लिया।
मंत्री असीम अरुण ने वीडियो संदेश जारी कर छात्रों को भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से रुकी हुई छात्रवृत्ति को जल्द जारी कराया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
छात्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार के स्तर से किए गए आश्वासन के अनुसार उनकी लंबित छात्रवृत्ति शीघ्र ही उनके खातों में पहुंच जाएगी।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाबा रूड मंडलेश्वर मैं हर वर्ष के भांति सावन के तीसरे सोमवार को अखंड पाठ का आयोजन होता है इसी क्रम में आज दिनांक 20 8 20 26 को भंडारा का आयोजन हो रहा है जो की 12:00 बजे चालू होकर बाबा की इच्छा तक चलता रहेगा इसमें बाढ़ चड हिस्सा लेने वाले गोल्डन मिश्रा पवन पांडे रंजन दीदी राजू वर्मा मुन्ना मिश्रा मनोज वर्मा निरंजन आदि लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए बाबा के कार्य हिस्सा लिया
    2
    बाबा रूड मंडलेश्वर मैं हर वर्ष के भांति सावन के तीसरे सोमवार को अखंड पाठ का आयोजन होता है इसी क्रम में आज दिनांक 20 8 20
26 को भंडारा का आयोजन हो रहा है जो की 12:00 बजे चालू होकर बाबा की इच्छा तक चलता रहेगा इसमें बाढ़ चड हिस्सा लेने वाले गोल्डन मिश्रा पवन पांडे रंजन दीदी राजू वर्मा मुन्ना मिश्रा मनोज वर्मा निरंजन आदि लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए बाबा के कार्य हिस्सा लिया
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के कढक्का गांव निवासी सोनम और उनकी मां के साथ दबंगों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले को लेकर महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ितों ने संबंधित अधिकारियों से घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    2
    फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के कढक्का गांव निवासी सोनम और उनकी मां के साथ दबंगों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले को लेकर महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़ितों ने संबंधित अधिकारियों से घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई में स्कूल जा रही मासूम छात्रा को DCM ने रौंदा,मौके पर ही थमी सांसें,माधौगंज के सेलापुर चौराहे के पास हुआ भीषण हादसा,रेलवे गेट बंद होने पर गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर,पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा......... हरदोई रफ्तार के कहर ने एक मासूम छात्रा की जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रफ्तार का ये खूनी खेल हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पडरा लखनपुर के रहने वाले सरोज कुमार की 13 वर्षीय लाडली बेटी रिया पटेल, जो दर्शनलाल इंटर कॉलेज साईं में कक्षा 6 की छात्रा थी, हर रोज की तरह गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से कॉलेज के लिए निकली थी। मासूम को क्या पता था कि मौत रास्ते में काल बनकर उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही रिया सेलापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 साल की रिया ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।हादसे को अंजाम देने के बाद बेखौफ डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था आगे रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी चालक बीच रास्ते में ही फंस गया। खुद को जनता से घिरता देख वो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया।इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही रिया के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका रिया अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी और पूरे परिवार की लाडली थी। उसकी इस असमय मौत से आज पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, हर आंख नम है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन सवाल वही है कि आखिर इन बेलगाम और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी? कब तक सड़कों पर मासूमों की जिंदगी यूं ही कुचली जाती रहेगी? #Hardoi #HardoiPolice #UPPolice #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #RoadSafety #JusticeForRiya #Madhoganj
    1
    हरदोई में स्कूल जा रही मासूम छात्रा को DCM ने रौंदा,मौके पर ही थमी सांसें,माधौगंज के सेलापुर चौराहे के पास हुआ भीषण हादसा,रेलवे गेट बंद होने पर गाड़ी छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर,पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा.........

हरदोई रफ्तार के कहर ने एक मासूम छात्रा की जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया। स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रफ्तार का ये खूनी खेल हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र का है। ग्राम पडरा लखनपुर के रहने वाले सरोज कुमार की 13 वर्षीय लाडली बेटी रिया पटेल, जो दर्शनलाल इंटर कॉलेज साईं में कक्षा 6 की छात्रा थी, हर रोज की तरह गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से कॉलेज के लिए निकली थी। मासूम को क्या पता था कि मौत रास्ते में काल बनकर उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही रिया सेलापुर चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम चालक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 13 साल की रिया ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।हादसे को अंजाम देने के बाद बेखौफ डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भागने की फिराक में था आगे रेलवे गेट बंद होने के कारण आरोपी चालक बीच रास्ते में ही फंस गया। खुद को जनता से घिरता देख वो गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया।इस खौफनाक हादसे की खबर जैसे ही रिया के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। मृतका रिया अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी और पूरे परिवार की लाडली थी। उसकी इस असमय मौत से आज पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, हर आंख नम है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन सवाल वही है कि आखिर इन बेलगाम और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी? कब तक सड़कों पर मासूमों की जिंदगी यूं ही कुचली जाती रहेगी?
#Hardoi #HardoiPolice #UPPolice #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #RoadSafety #JusticeForRiya #Madhoganj
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुत्तों की 'चमत्कारी' नसबंदी और 33 लाख का सरकारी घोटाला। #DogScam #KhandwaNews #SystemExposed #highlights #followforfollowback
    1
    कुत्तों की 'चमत्कारी' नसबंदी और 33 लाख का सरकारी घोटाला।

#DogScam #KhandwaNews #SystemExposed #highlights #followforfollowback
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने एक थप्पड़ मारा तो युवक ने थाना प्रभारी को दो थप्पड़ मारे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि ये वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद इलाके के गच्चीबावली इलाके का है और यह घटना जून 2026 में हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जगह और सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।
    1
    वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी ने एक थप्पड़ मारा तो युवक ने थाना प्रभारी को दो थप्पड़ मारे।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि ये वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद इलाके के गच्चीबावली इलाके का है और यह घटना जून 2026 में हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जगह और सत्यता की पुष्टि ये पत्रकार नहीं करता है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कन्नौज के गवर्नमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स भड़के। स्कॉलरशिप न आने पर बंद की पढ़ाई। #Kannauj #Student
    1
    कन्नौज के गवर्नमेंट इंजिनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स भड़के। स्कॉलरशिप न आने पर बंद की पढ़ाई। #Kannauj #Student
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कन्नौज में कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 40 हजार कांवड़ियों का जत्था करेगा बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक कन्नौज। सावन के पावन अवसर पर कन्नौज में कल आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हरदोई जनपद के बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर से करीब 40 हजार कांवड़ियों का विशाल जत्था कन्नौज पहुंचेगा। कांवड़िए महादेवी घाट से गंगाजल भरकर कन्नौड़ यात्रा पूरी करते हुए कन्नौज के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल दिखाई देगा। कांवड़ियों के स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिलेगा।बताया जा रहा है कि हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र से निकलने वाला यह कांवड़ियों का जत्था महादेवी घाट पहुंचेगा। यहां श्रद्धालु गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरेंगे। इसके बाद कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए कन्नौज की ओर बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है। कन्नौज पहुंचने के बाद कांवड़िए सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कन्नौज के ऐतिहासिक शिव मंदिरों में पहुंचते हैं। बोर्डिंग ग्राउंड में होगा 56 भोग का भंडारा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गौरी शंकर समिति की ओर से बोर्डिंग ग्राउंड में विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से पवन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में देशी घी से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों के साथ 56 भोग की व्यवस्था रहेगी।भंडारे में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भंडारे में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बोर्डिंग ग्राउंड में भंडारे के दौरान धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन के साथ सेवा और स्वागत की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की सेवा के समान माना जाता है, इसलिए समिति की ओर से इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर और यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। जैसे ही हजारों की संख्या में कांवड़िए हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ शहर से गुजरेंगे, वैसे ही वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।कांवड़ियों के स्वागत में स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जगह-जगह स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान कांवड़ियों को पानी, शरबत और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा सकती हैं। सुरक्षा और यातायात को लेकर भी चुनौती करीब 40 हजार कांवड़ियों के एक साथ कन्नौज पहुंचने के कारण प्रशासन और पुलिस के सामने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, मार्ग को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती महत्वपूर्ण रहेगी।शहर में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव या कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील रहेगी कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करें तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें। शिवभक्ति में डूबेगा कन्नौज कल कन्नौज में होने वाली यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा की भावना का भी बड़ा उदाहरण बनेगी। हजारों कांवड़ियों के आगमन से शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए यह यात्रा आस्था, तपस्या और भक्ति का प्रतीक होगी। एक ओर हजारों कांवड़िए भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग पुष्प वर्षा और भंडारे के माध्यम से उनका स्वागत करेंगे। बोर्डिंग ग्राउंड में देशी घी से निर्मित 56 भोग का भंडारा इस पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा। कन्नौज के लिए कल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर निकलने वाले हजारों शिवभक्त जब बाबा गौरीशंकर के दरबार में पहुंचेंगे, तो पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के स्वागत में होने वाली पुष्प वर्षा और विशाल भंडारे से कांवड़ यात्रा का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
    1
    कन्नौज में कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 40 हजार कांवड़ियों का जत्था करेगा बाबा गौरीशंकर का जलाभिषेक
कन्नौज। सावन के पावन अवसर पर कन्नौज में कल आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हरदोई जनपद के बिलग्राम क्षेत्र स्थित मंशानाथ मंदिर से करीब 40 हजार कांवड़ियों का विशाल जत्था कन्नौज पहुंचेगा। कांवड़िए महादेवी घाट से गंगाजल भरकर कन्नौड़ यात्रा पूरी करते हुए कन्नौज के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जाएगा।
इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने से शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का माहौल दिखाई देगा। कांवड़ियों के स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिलेगा।बताया जा रहा है कि हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र से निकलने वाला यह कांवड़ियों का जत्था महादेवी घाट पहुंचेगा। यहां श्रद्धालु गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना के बाद पवित्र गंगाजल कांवड़ में भरेंगे। इसके बाद कांवड़िए पैदल यात्रा करते हुए कन्नौज की ओर बढ़ेंगे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है।
कन्नौज पहुंचने के बाद कांवड़िए सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त कन्नौज के ऐतिहासिक शिव मंदिरों में पहुंचते हैं।
बोर्डिंग ग्राउंड में होगा 56 भोग का भंडारा
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए गौरी शंकर समिति की ओर से बोर्डिंग ग्राउंड में विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से पवन पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस भंडारे में देशी घी से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों के साथ 56 भोग की व्यवस्था रहेगी।भंडारे में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भंडारे में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बोर्डिंग ग्राउंड में भंडारे के दौरान धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन के साथ सेवा और स्वागत की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की सेवा के समान माना जाता है, इसलिए समिति की ओर से इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी की गई है।
जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा
कांवड़ियों के स्वागत के लिए शहर और यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। जैसे ही हजारों की संख्या में कांवड़िए हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ शहर से गुजरेंगे, वैसे ही वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है।कांवड़ियों के स्वागत में स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जगह-जगह स्वागत द्वार और सेवा शिविर लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान कांवड़ियों को पानी, शरबत और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा सकती हैं।
सुरक्षा और यातायात को लेकर भी चुनौती
करीब 40 हजार कांवड़ियों के एक साथ कन्नौज पहुंचने के कारण प्रशासन और पुलिस के सामने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना भी बड़ी चुनौती होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, मार्ग को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती महत्वपूर्ण रहेगी।शहर में कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव या कुछ मार्गों पर प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील रहेगी कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और नियमों का पालन करें तथा यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
शिवभक्ति में डूबेगा कन्नौज
कल कन्नौज में होने वाली यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा की भावना का भी बड़ा उदाहरण बनेगी। हजारों कांवड़ियों के आगमन से शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर बाबा गौरीशंकर महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए यह यात्रा आस्था, तपस्या और भक्ति का प्रतीक होगी।
एक ओर हजारों कांवड़िए भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग पुष्प वर्षा और भंडारे के माध्यम से उनका स्वागत करेंगे। बोर्डिंग ग्राउंड में देशी घी से निर्मित 56 भोग का भंडारा इस पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।
कन्नौज के लिए कल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महादेवी घाट से गंगाजल लेकर निकलने वाले हजारों शिवभक्त जब बाबा गौरीशंकर के दरबार में पहुंचेंगे, तो पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठेगा। श्रद्धालुओं के स्वागत में होने वाली पुष्प वर्षा और विशाल भंडारे से कांवड़ यात्रा का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
    user_Himanshu Tiwari
    Himanshu Tiwari
    Media house कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.